8.4 C
London
Thursday, May 7, 2026
0
76

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

Published by: दुष्यंत शर्मा

Updated Fri, 08 Aug 2025 07:19 AM IST

जानकारी के अनुसार स्कूटी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था जिसमें बात बढ़ने पर वारदात हुई। 
 

Actor Huma Qureshi's cousin brother murdered in Delhi's Nizamuddin over a parking dispute.

हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Follow Us



फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या कर दी गई। निजामुद्दीन इलाके में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार स्कूटी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था जिसमें बात बढ़ने पर आसिफ कुरैशी नाम के शख्स की जान ले ली गई। 

loader

यह घटना दिल्ली के भोगल इलाके में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,  बीती को रात लगभग साढ़े 10 बजे आरोपी और पीड़ित के बीच  स्कूटी पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान एक आरोपी ने पीड़ित की छाती पर नुकीली वस्तु (पोकर) से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित की मौत हो गई। मृतक का नाम आसिफ कुरैशी पुत्र इलियास कुरैशी बताया जा रहा है, जो जंगपुरा इलाके में रहते थे। 

फिलहाल पुलिस ने  233/25, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप उज्ज्वल और  गौतम पुलिस की गिरफ्त में हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली का मौसम : छह दिनों तक हल्की बारिश के आसार, सामान्य रहेगा तापमान… लेकिन उमस करेगी परेशान

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here