8.4 C
London
Thursday, May 7, 2026
0
78
  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Rajasthan MP UP | Himachal Varanasi

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत 10 शहरों में शुक्रवार को तेज बारिश जारी है। लखनऊ में लगातार बारिश का आज 7वां दिन है। वाराणसी-बिजनौर में 12वीं तक, लखनऊ-जौनपुर में 8वीं तक स्कूल बंद हैं। राज्य के 24 जिलों के 1245 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक 360 मकान ढह चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश में 450 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। इनमें नेशनल हाईवे 305 और 5 शामिल हैं। राज्य में अब तक (20 जून से 7 अगस्त तक) बारिश की जुड़ी घटनाओं में 202 लोगों की मौत हो चुकी है। झारखंड में यह आंकड़ा 431 है।

बिहार के मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। यहां चंडिका स्थान मंदिर में 6 फीट पानी भरने के बाद उसे बंद किया गया। बेगूसराय में बाढ़ के कारण 118 स्कूल अगले आदेश तक बंद हैं। खगड़िया में 32 और वैशाली में भी 80 स्कूल बंद हैं।

मध्य प्रदेश में पिछले 7 दिन बारिश नहीं हुई है। इसके कारण दोपहर और रात का तापमान बढ़ा है। दिन का तापमान 34ºC तक पहुंचा। आज कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। राज्य में 28.7 इंच बारिश हो चुकी है, जो कुल बारिश का 77 प्रतिशत है।

देशभर में बारिश-बाढ़ की 3 तस्वीरें…

प्रयागराज के दरोगा चंद्रदीप निषाद घर में भरे बाढ़ के पानी में मौज करते हुए।

प्रयागराज के दरोगा चंद्रदीप निषाद घर में भरे बाढ़ के पानी में मौज करते हुए।

यूपी के बिजनौर में सड़कों पर कमर तक पानी भरा, ट्रैक्टर के जरिए रास्ता पार करते लोग।

यूपी के बिजनौर में सड़कों पर कमर तक पानी भरा, ट्रैक्टर के जरिए रास्ता पार करते लोग।

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी के झलोगी में JCB से मलबा हटाया गया।

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी के झलोगी में JCB से मलबा हटाया गया।

बिहार-तमिलनाडु समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं, बिहार-तमिलनाडु समेत 9 राज्यों में ऑरेंज, MP-राजस्थान समेत 12 राज्यों में यलो अलर्ट है।

मैप के जरिए गुरुवार को राज्यों में बारिश का डेटा देखें…

देश में मानसून बाढ़-बारिश की स्थिति जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

08:12 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर

06:15 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

वाराणसी मे बारिश जारी

05:42 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

अयोध्या में सरयू खतरे के निशान से ऊपर

05:37 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मुरादाबाद में रामगंगा नदी उफान पर

04:49 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

लखनऊ एयरपोर्ट की छत से टपक रहा पानी

लखनऊ एयरपोर्ट की छत टपकने लगी है। लगातार 7 दिन से हो रही बारिश के बाद यह वाकया सामने आया। एयरपोर्ट प्रशासन ने कई जगह प्लास्टिक के टब रख दिए हैं। फ्लाइट बोर्डिंग वाली जगह पर पानी टपक रहा है।

04:23 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में गंगा उफान पर, नाविकों को नुकसान

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी पर नाविकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि प्रशासन ने बढ़ते जल स्तर के कारण पिछले 20 दिनों से नाव संचालन पूरी तरह से रोक दिया है।

04:20 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल में NH-5 पर हल्के वाहनों को जाने की अनुमति

हिमाचल प्रदेश में 450 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। इनमें नेशनल हाईवे 305 और 5 शामिल हैं। राज्य में अब तक (20 जून से 7 अगस्त तक) बारिश की जुड़ी घटनाओं में 202 लोगों की मौत हो चुकी है। झारखंड में यह आंकड़ा 431 है।

04:12 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

UP: प्रयागराज में घाटों पर सफाई जारी

03:30 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बारिश

03:29 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

UP: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार

03:27 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: चंडिका स्थान मंदिर में 6 फीट गंगा का पानी

52 शक्तिपीठ में से एक मुंगेर के चंडिका स्थान में देर शाम गंगा का पानी घुस गया। मंदिर परिसर में 6 फीट पानी भरा है। ऐसी मान्यता है कि यहां हर साल गंगा और मां चंडिका का मिलन होता है। फिलहाल मंदिर को आम लोगों के बंद कर दिया गया है। गंगा का पानी निकलने के बाद खोला जाएगा

03:25 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

UP: बलरामपुर में सरयू नहर में डॉल्फिन नजर आई

बलरामपुर में सरयू नहर में डॉल्फिन आ गई। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने डॉल्फिन को देखा। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। लगभग एक घंटे बाद वन विभाग की टीम पहुंची और डॉल्फिन को रेस्क्यू किया। ग्रामीण विजय ने बताया-हमने कभी नहीं सोचा था कि अपने गांव के पास इस तरह की कोई जलजीव देखने को मिलेगा।

02:23 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: अगले सप्ताह भी कमजोर रहेगा मानसून, पारा 38°C पहुंचा

राजस्थान में मानसून की सुस्ती अगले कुछ दिन और रहने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर ने अगले दो सप्ताह के पूर्वानुमान में इस बात के संकेत दिए हैं। अगले सप्ताह मानसून के कमजोर रहने और 15 अगस्त बाद ही एक्टिव होने और कहीं-कहीं तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…

02:19 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज; अगले सात दिन कोई अलर्ट नहीं

पंजाब में आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। ऐसा ही मौसम आने वाले 7 दिन रह सकता है। वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों पर हो रही बारिश पंजाब के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। बीते दिन पौंग डैम से लगातार पानी छोड़ा गया, दूसरी तरफ घग्गर का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब है। पूरी खबर पढ़ें…

02:16 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: 10-11 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में अगले पांच दिन बारिश जारी रहेगी। इस बीच मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी 10 अगस्त को ऊना, कांगड़ा, मंडी और सोलन जिले में दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…

02:04 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: राज्य में अबतक 28.7 इंच दर्ज; ग्वालियर में सबसे ज्यादा

एमपी में पिछले 7 दिन से तेज बारिश का दौर थमा हुआ है। किसी भी जिले में तेज पानी नहीं गिरा। इससे गर्मी का असर बढ़ गया है। गुरुवार को 10 से ज्यादा जिलों में दिन का पारा 34 डिग्री के पार पहुंच गया। ऐसा ही दौर शुक्रवार को भी बना रहेगा। कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

02:01 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में लगातार 7वें दिन तेज बारिश

यूपी में मानसूनी बारिश जारी है। आज 42 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें 8 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। गुरुवार को पीलीभीत में बेटे के सामने पिता को एक मगरमच्छ बाढ़ के पानी में खींच ले गया। उनकी तलाश की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

02:01 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, खगड़िया-वैशाली, पटना में बाढ़

बिहार में मौसम विभाग ने आज सभी 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों तक अधिकतम – न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। प्रदेश में मौसम ठहरा हुआ रहेगा, लेकिन बारिश का दौर जारी रहेगा। ऑरेंज अलर्ट वाले 19 जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें…

01:58 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

झारखंड: राज्य में 11 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट, अब तक 43% ज्यादा बारिश

झारखंड के कई हिस्सों में 11 अगस्त तक बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची का अनुमान है कि 11 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…​​​​​​

01:56 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में मौसम रहेगा साफ

हरियाणा में आज 15 जिलों में बारिश होगी। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। मौसम विभाग की मानें तो पलवल और नूंह में ही ज्यादा बारिश होगी जबकि बाकी बचे 13 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…

01:54 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को राज्यों में बारिश का अलर्ट, मैप से समझिए

01:52 AM8 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here