चाइना ओपन: दर्शक को गेंद लगने के बाद मेदवेदेव अयोग्य घोषित, जोकोविच फाइनल में पहुंचे; क्या है पूरा मामला?
Mon, 05 Oct 2026 08:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:55 PM IST
दानिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ चीन ओपन सेमीफाइनल में दर्शक को गेंद लगने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया। जोकोविच ने फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना एलेक्स डी मिनौर से होगा।
मेदवेदेव
– फोटो : ATP
विस्तार
रूस के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ चाइना ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले से अयोग्य घोषित कर दिया गया। मेदवेदेव की ओर से स्टैंड में गई गेंद सामने की पंक्ति में बैठे एक दर्शक को लग गई। जोकोविच उस समय 7-5, 5-3 से आगे थे और मैच के लिए सर्विस कर रहे थे। इसी दौरान मेदवेदेव ने गेंद स्टैंड की ओर खेली, जो सामने बैठे एक दर्शक की बाईं आंख पर लगी। दर्शक को इसके बाद हाथ आंख पर रखकर कोर्ट से बाहर ले जाया गया।
DANIIL MEDVEDEV DISQUALIFIED FOR HITTING A SPECTATOR WITH A BALL 🚨 NOVAK DJOKOVIC INTO THE BEIJING FINAL. https://t.co/pdkl3nTF3d
— Kalshi Tennis (@KalshiTen) October 5, 2026
LE GESTE QUI A VALU LA DISQUALIFICATION À DANIIL MEDVEDEV. ❌ Le Russe a envoyé une balle dans les tribunes et touché un spectateur au visage. Le spectateur a été évacué et Medvedev immédiatement disqualifié face à Novak Djokovic. 😳 https://t.co/q7XicYxA92
— Univers Tennis 🎾 (@UniversTennis) October 5, 2026
Daniil Medvedev defaulted after accidentally hitting someone in the crowd with a ball! An absolute shame for this match to end like that! https://t.co/XJUjUAsCut
— til polarity’s end 🎾⚡Slamdreeva era⚡⚫⚪ (@lildarkcage) October 5, 2026
जोकोविच
– फोटो : ANI
जोकोविच का चाइना ओपन में रिकॉर्ड 33-0
इस जीत के साथ जोकोविच ने चाइना ओपन में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखा। टूर्नामेंट में उनका करियर रिकॉर्ड अब 33-0 हो गया है। यह घटना 2020 अमेरिकी ओपन की याद दिलाती है, जब जोकोविच को भी अनजाने में लाइन जज के गले पर गेंद लगने के बाद टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। जोकोविच अब मंगलवार को होने वाले फाइनल में नौवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर का सामना करेंगे।
डी मिनौर को हरकाज के रिटायर होने का फायदा
एलेक्स डी मिनौर ने सेमीफाइनल में ह्यूबर्ट हरकाज के बीच मैच छोड़ने के बाद फाइनल में जगह बनाई। डी मिनौर उस समय 6-4, 3-2 से आगे थे, जब हरकाज ने खेलना बंद कर दिया। दूसरे सेट में हरकाज गेंदों तक पहुंचने के लिए दौड़ने में भी परेशानी महसूस कर रहे थे। उनकी चोट की प्रकृति तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
