लाइव हिन्दुस्तान

Rain Alert, Weather Update 8 August: आठ अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में, 10 अगस्त को पूर्वी यूपी में, 8-13 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने वाली है।

उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कहीं कहीं या कुछ जगहों पर भारी बरसात होगी
Rain Alert, Weather Update 8 August: मॉनसून की वजह से देशभर में भारी बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को चेताया है कि इस पूरे हफ्ते तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बहुत भारी यानी कि मूसलाधार बारिश होने वाली है। अगले दो दिनों में केरल, तटीय दक्षिणी कर्नाटक में भी बहुत भारी बरसात होगी।
उत्तर भारत की बात करें तो 8 अगस्त और 10-13 अगस्त के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 8-14 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में काफी ज्यादा बारिश होगी। आठ अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में, 10 अगस्त को पूर्वी यूपी में, 8-13 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कहीं कहीं या कुछ जगहों पर भारी बरसात होगी।
मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश
मध्य भारत की बात करें तो आठ अगस्त और 13-14 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 12-14 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 9-14 अगस्त के दौरान विदर्भ में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 9-10 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, आठ से 10 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 10-14 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, 11-12 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, आठ-9 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश
8-14 अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 13-14 अगस्त के दौरान बिहार में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है। 8-12 अगस्त के दौरान बिहार में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 8-11 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 10-11 अगस्त के दौरान असम, मेघालय में कहीं कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है। 12-14 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, आठ और नौ अगस्त के 12-14 अगस्त के दौरान असम, मेघालय में, 8-14 अगस्त के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में काफी ज्यादा या व्यापक रूप से बारिश होने वाली है। आठ अगस्त और 11-12 अगस्त अरुणाचल प्रदेश, 8-12 अगस्त के दौरान असम, मेघालय में, 8-10 और 12 अगस्त को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 8 अगस्त और 11-14 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, 8-12 अगस्त के दौरान असम, मेघालय में और 8-9 और 12-14 अगस्त के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Madan Tiwari
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
और पढ़ें
