26.5 C
London
Saturday, August 1, 2026
Home Business PM मोदी आज आंध्र प्रदेश-कर्नाटक के दौरे पर:चुट्टिलू कॉटेज जैसी डिजाइन वाले...

PM मोदी आज आंध्र प्रदेश-कर्नाटक के दौरे पर:चुट्टिलू कॉटेज जैसी डिजाइन वाले भोगापुरम एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, इसकी लागत 5000 करोड़

0
77
  • Hindi News
  • National
  • PM Modi LIVE | Narendra Modi Andhra Pradesh Karnataka Speech LIVE Update; Alluri Airport Mysuru Viveka Smaraka BJP

मोदी बोले– पहले एयरपोर्ट के नाम एक परिवार पर थे:हमने परंपरा बदली; भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बना

अमरावती33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
PM मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का उद्घाटन किया। - Dainik Bhaskar

PM मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का उद्घाटन किया।

PM मोदी ने शनिवार को अमरावती में कहा- ‘देश में पहले एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया।’

‘हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम बाल्मीकी के नाम से जोड़ा। पंजाब में एयरपोर्ट का नाम संत रविदासजी के नाम पर रखा। अमरावती के एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा है।’

पीएम ने यहां भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद वह मैसूरु गए।

यहां उन्होंने स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र, ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत का युवा जो पहले जंजीरों में था आज आगे बढ़ रहा है। युवाओं की वजह से भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है।

पीएम के दोनों कार्यक्रम की 6 तस्वीरें…

मैसूरु में पीएम मोदी ने कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार के साथ स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र में पौधा लगाया।

मैसूरु में पीएम मोदी ने कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार के साथ स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र में पौधा लगाया।

पीएम मोदी ने मैसूरु में नया बना स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र देखा।

पीएम मोदी ने मैसूरु में नया बना स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र देखा।

अमरावती में पीएम मोदी ने एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन कर वहां की फैसिलिटीज देखीं।

अमरावती में पीएम मोदी ने एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन कर वहां की फैसिलिटीज देखीं।

अमरावती के एयरपोर्ट पर आंध्र प्रदेश के कई मंदिरों की फोटो लगाई गई हैं।

अमरावती के एयरपोर्ट पर आंध्र प्रदेश के कई मंदिरों की फोटो लगाई गई हैं।

एयरपोर्ट का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री रोड शो करते हुए पहुंचे।

एयरपोर्ट का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री रोड शो करते हुए पहुंचे।

आंध्र प्रदेश की 13,500 से ज्यादा आदिवासी महिलाएं और स्टूडेंट ने ढिमसा नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। ये वहां का पारंपरिक नृत्य है।

आंध्र प्रदेश की 13,500 से ज्यादा आदिवासी महिलाएं और स्टूडेंट ने ढिमसा नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। ये वहां का पारंपरिक नृत्य है।

भोगपुरम एयरपोर्ट की 4 तस्वीरें…

टर्मिनल की दीवारों पर उड़ती हुई मछली की आकृति लगाई गई है। ये बंगाल की खाड़ी और समुद्री विरासत को दर्शाता है।

टर्मिनल की दीवारों पर उड़ती हुई मछली की आकृति लगाई गई है। ये बंगाल की खाड़ी और समुद्री विरासत को दर्शाता है।

दीवारों पर भी बंगाल की खाड़ी और समुद्री विरासत की झलक दिखाई देगी।

दीवारों पर भी बंगाल की खाड़ी और समुद्री विरासत की झलक दिखाई देगी।

छत पर पारंपरिक रंगोली के डिजाइन बनाए गए हैं।

छत पर पारंपरिक रंगोली के डिजाइन बनाए गए हैं।

टर्मिनल का डिजाइन आंध्र प्रदेश के चुट्टिलू कॉटेज, अरकु घाटी और फ्लाइंग फिश से प्रेरित है।

टर्मिनल का डिजाइन आंध्र प्रदेश के चुट्टिलू कॉटेज, अरकु घाटी और फ्लाइंग फिश से प्रेरित है।

पीएम के दौरे से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग को देखें…

अपडेट्स

12:29 PM1 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम ने कहा- 130 साल पहले स्वामी विवेकानंद मैसूर आए थे

12:22 PM1 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया

मोदी ने कहा कि भारत का युवा जो पहले जंजीरों में था आज आगे बढ़ रहा है। युवाओं की वजह से भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है। ये भारत के युवाओं की वजह से ही हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं ने AI, सेमीकंडक्टर और टेक में अपना योगदान दिया है। कुछ दिन पहले युवाओं का बनाया हुआ एक प्राइवेट रॉकेट अंतरिक्ष में पहुंचा है।

12:11 PM1 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- मैं उस घर में गया जहां स्वामी विवेकानंद रहते थे

पीएम मोदी ने मैसूर में कहा कि कुछ देर पहले मैं उस भवन में भी गया था जहां स्वामी विवेकानंद जी ने समय बिताया था। आज हम उनकी परंपरा को विस्तार दे रहे हैं। व्यक्ति से विभूति का निर्माण एक दिन में नहीं होता। इसके लिए अनगिनत योगदान देना होता है। लेकिन तप के समय महान विभूति को पहचानना अहम है।

12:08 PM1 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- मेरे जीवन में रामकृष्ण मिशन का योगदान

पीएम मोदी ने मैसूर में कहा कि आप सब जानते हैं मेरी यात्रा जहां से शुरू हुई उसमें रामकृष्ण मिशन का बहुत अहम योगदान है। मैं 3 महीने पहले हावड़ा में बेलूर मठ गया था। वहां भी मैंने मठ के गुरुओं का आशीर्वाद लिया।

11:45 AM1 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने कर्नाटक के सीएम के साथ पौधा लगाया

07:59 AM1 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम ने कहा- आज आंध प्रदेश में डबल स्पीड से काम हो रहा

पीएम ने कहा- आज चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के नेतृत्व में NDA की पूरी टीम आंध्र प्रदेश के लिए डबल स्पीड से काम कर रही है।

आंध्रप्रदेश में करीब 1 लाख करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। राज्य के पूरे रेल नेटवर्क का इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। यहां 70 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है।

07:57 AM1 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- 12 साल में एयरपोर्ट की संख्या 74 से बढ़कर 166 हुई

प्रधानमंत्री ने कहा- कुछ दिन पहले ही सरकार ने उड़ान योजना के दूसरे फेज की शुरुआत की है, इस पर भी 29 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

कुछ दिन पहले काशी में स्पोक एयरपोर्ट मॉडल का शुभारंभ हुआ। आज वही मॉडल के पंजाब के अमृतसर तक पहुंच गया है। इससे अमृतसर से 25 से ज्यादा डेस्टिनेशन जुड़ जाएंगी।

07:44 AM1 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले-पहले एक परिवार के नाम पर एयरपोर्ट होते थे

पीएम ने कहा- पहले एयरपोर्ट ने नाम एक ही परिवार के नाम पर होते थे। हमने इस परंपरा को बदला। हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम बाल्मीकी के नाम से जोड़ा। पंजाब में एयरपोर्ट का नाम संत रविदासजी के नाम पर रखा, और इस एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा।

07:43 AM1 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम ने कहा- अल्लूरी सीताराम ने आदिवासियों के लिए काम किया

मोदी ने कहा कि ये अल्लूरी सीताराम राजू की धरती है। अल्लूरी सीताराम ने जिस धरती पर आदिवासी हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया, आज वहां पर आंध्र प्रदेश के एक नए एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है।

ये एयरपोर्ट आंध्र और उत्तर आंध्र की ग्रोथ का रनवे है। ये आंध्र के युवाओं के बेहतर भविष्य का लॉन्चपैड है।

07:28 AM1 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- आज का दिन स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए बहुत अहम

  • आज का दिन आंध्र प्रदेश के विकास के लिए बेहद अहम है। स्वर्ण आंध्र विजन को नई गति मिली है। शुभ अवसर पर उत्तर आंध्र की पवित्र भूमि पर आने का सौभाग्य मिला। भगवान वराहलक्ष्मीनरसिंह स्वामी, श्री कुर्मनाथस्वामी और मां पौंडितल्ली अम्मवारू को नमन।
  • 18 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। इनमें एयरपोर्ट, सड़क और ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं।
  • विकास के साथ भिमसा (धीमसा) नृत्य ने भी नया सांस्कृतिक रिकॉर्ड बनाया। धीमसा नृत्य ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। 13 हजार से ज्यादा आदिवासी बहनों और बेटियों की प्रस्तुति अद्भुत रही। इसमें देश की विविधता और जनजातीय विरासत की झलक दिखी।

06:28 AM1 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

भास्कर नॉलेज: जानिए चुटि्टलू कॉटेज और ढिमसा क्या है

गोल आकार की झोपड़ी या घर होते हैं चुट्टिलू कॉटेज

  • आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की एक पारंपरिक गोलाकार झोपड़ी या घर बनाया जाता है। जिसे चुटि्टलू कहते हैं।
  • तेलुगु में चुट्टिलू का अर्थ ही “गोल घर” होता है। यह कोई आधुनिक कॉटेज नहीं, बल्कि सदियों पुराने लोकल वर्नाकुलर आर्किटेक्चर का नमूना हैं।
  • इन घरों की गोल आकृति इन्हें तेज चक्रवाती तूफान से बचाती है। गोल आकार हवा को मोड़ देता है। इससे नुकसान कम होता है।

अराकू वैली का फोक डांस है ढिमसा

  • आंध्र प्रदेश का मशहूर आदिवासी लोकनृत्य है। इसे मुख्य रूप से अराकू वैली और अल्लूरी सीताराम राजू के आदिवासी समुदायों करते हैं।
  • मुख्य रूप से बगता, वाल्मीकि, कोंडा डोरा, गडाबा, जटापू, पोरजा, मुक्का डोरा जैसे आदिवासी समुदायों की महिलाएं इसे करती हैं।
  • इसे फसल कटाई के बाद, विवाह समारोह, ग्राम उत्सव और धार्मिक पर्वों पर किया जाता है। सरकार इसे पर्यटन और सांस्कृतिक आयोजनों में भी जगह देती है।

06:26 AM1 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

भोगपुरम एयरपोर्ट की खासियत

06:23 AM1 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक में निरंजन मठ में बना विवेकानंद स्मारक

  • पीएम मोदी कर्नाटक के मैसूर में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन करेंगे।
  • ‘विवेक स्मारक’ नवंबर 1892 में भारत यात्रा के दौरान स्वामी विवेकानंद की मैसूर की ऐतिहासिक यात्रा की याद दिलाता है।
  • वहां रहने के दौरान, उन्होंने कहा था कि विद्वानों और भक्तों से बातचीत की और महाराजा चामराजेन्द्र वाडियार का संरक्षण प्राप्त किया।
  • इनके सहयोग से ही वे 1893 में शिकागो में धर्म संसद (पार्लियामेंट ऑफ़ रिलीजन) में जा सके।
  • निरंजन मठ में स्थापित ‘विवेक स्मारक’ 81,000 वर्ग फुट से ज्यादा एरिया में बना है।
  • इसमें एक 4-D अनुभव सेंटर, एक प्रदर्शनी हॉल, लगभग 700 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक एम्फीथिएटर, क्लासरूम, कॉन्फ्रेंस रूम, एक लाइब्रेरी, एक रीडिंग रूम, एक ध्यान और योग हॉल और एक बुक स्टॉल है।
  • इस केंद्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए विशेष सुविधाएं भी शामिल हैं।

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here