- Hindi News
- National
- Rainfall Flood LIVE Photos Update; MP UP Rajasthan IMD Alert | Gujarat Mumbai Delhi Weather Haridwar Ganga Level
UP में गंगा का पानी हाईवे तक पहुंचा:गुजरात-उत्तराखंड में स्कूल बंद, राजस्थान के बाड़मेर में 40° तापमान; 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

यूपी में मानसून फिर से कमजोर पड़ गया है, लेकिन पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण गंगा, घाघरा-सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। वहीं, बिजनौर में गंगा का पानी बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रहा है।
गुजरात में आज सभी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, उत्तराखंड में भी खराब मौसम को देखते हुए बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में भी आज स्कूल बंद हैं।
पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी बढ़ गई है। जैसलमेर, बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। इसकी वजह पश्चिम की तरफ से आ रही गर्म हवाएं हैं।
मध्य प्रदेश में मानसून के 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हैं। इसके चलते अगले 2 दिन प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा राजस्थान, बिहार समेत 7 राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
सैटेलाइट मैप में देखें, गुजरात पर छाए बादल

देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

राजस्थान के चूरू में तेज बारिश से सरदारशहर में बाजारों की सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद की उदंती नदी पर निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया।

बलिया में सरयू के किनारों पर हो रहे कटाव से 2 मकान नदी में समा गए। कई मकान ढहने की कगार पर हैं।

झारखंड में लगातार बारिश हो रही है। इससे खेतों में धान की रोपाई तेज हो गई है।

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक सूखी नदी में अचानक पानी बढ़ने से कार फंस गई।

मध्य प्रदेश के बैतूल में सतपुड़ा बांध के 7 गेट खोले गए।

देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
12:18 PM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
IMD- अगस्त में सामान्य से कम बारिश होगी
मौसम विभाग (IMD) ने अगस्त में देश भर में सामान्य से कम बारिश का अनुमान जताया है और चेतावनी दी है कि प्रशांत महासागर में मध्यम अल नीनो बने रहने से दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर हो सकता है। IMD ने कहा कि अगस्त 2026 के महीने में भारत में औसत से 94% से कम बारिश होने की संभावना है।
11:43 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
हिमाचल में 152 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में मानसून की लगातार बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 जुलाई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंडी जिले में फिलहाल ब्यास नदी का जलस्तर सामान्य बना हुआ है और अब तक किसी भी तरह की बाढ़ या आपदा की सूचना नहीं है।
राज्य आपातकालीन केंद्र (SEOC) के अनुसार, 29 जुलाई की शाम 6 बजे तक प्रदेश में बंद सड़कों की संख्या घटकर 152 रह गई है, जो एक दिन पहले 192 थी। फिलहाल कोई भी नेशनल हाईवे बंद नहीं है। सबसे ज्यादा 58 सड़कें मंडी में बंद हैं। इसके बाद कुल्लू में 31, चंबा में 30, सिरमौर में 14 और शिमला में 14 सड़कें बंद हैं।
10:20 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात में NDRF और SDRF की टीमें तैनात
बंगाल की खाड़ी से उठ रहे तूफान के कारण गुजरात के सूरत में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने संभावित नुकसान को कम करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सूरत के म्युनिसिपल कमिश्नर एम. नागराजन ने बताया कि शहर और जिले के लिए 31 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
NDRF और SDRF की टीमें स्टैंडबाय पर हैं और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमों को तुरंत भेजा जा सकता है।
10:17 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अरुणाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड की चेतावनी
मौसम विभाग (IMD) ने अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में 31 जुलाई से भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने 9 जिलों के लिए फ्लैश फ्लड यानी अचानक बाढ़ का अलर्ट भी जारी किया है।
प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है।
09:04 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
तेलंगाना के भद्राचलम में पहला खतरे का अलर्ट जारी
तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़कर 43 फीट पहुंच गया है। इसके बाद प्रशासन ने पहला खतरे का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 9.32 लाख क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम की ओर छोड़ा गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
07:27 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के सतारा में लैंडस्लाइड से सड़क बंद
महाराष्ट्र के सतारा जिले में भारी बारिश के कारण दो जगह लैंडस्लाइड हुआ। इससे ढेबेवाड़ी-नवरास्ता मार्ग को बंद कर दिया गया।
लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ने के कारण पुराना संगमनगर पुल भी पानी में डूब गया। प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरी काम के यात्रा न करने की अपील की है।
07:24 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात के पंचमहल में ऑरेंज अलर्ट जारी
05:31 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के खंडवा में टापू पर फंसे 4 लोगों का 11 घंटे बाद रेस्क्यू
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दो नदियों के बीच बने एक टापू पर चार लोग फंस गए थे। उन्हें करीब 11 घंटे लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। चारों पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे टापू पर फंस गए। राहत अभियान के दौरान ड्रोन की मदद से उन्हें भोजन पहुंचाया गया। इसके बाद बचाव दल ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
04:24 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा उफान पर
04:18 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात के खेड़ा में भारी बारिश और तेज हवाएं
गुजरात के खेड़ा जिले में शुक्रवार को भारी बारिश और हवाएं चल रही हैं। नडियाद और आसपास के गांवों में लगातार बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
02:50 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

उत्तराखंड में पिछले चार दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें…
02:47 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तरप्रदेश में 24 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। आज 24 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसमें ललितपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र में भारी बरसात का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
02:03 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
हिमाचल के 4 जिलों में आज यलो अलर्ट

हिमाचल की राजधानी समेत ज्यादातर भागों में आज मौसम खराब बना हुआ है। कांगड़ा में सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे कांगड़ा शहर में बिजली गुल हो गई है। मौसम विभाग (IMD) अनुसार- प्रदेश में पांच अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
02:02 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
बिहार के 25 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून मजबूत बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज 25 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। पूरी खबर पढ़ें…
02:01 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बाकी जिलों में यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
02:00 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन संभाग में अगले 48 घंटे हैवी रेन

मध्य प्रदेश में 3 मानसूनी स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हैं। इसके चलते 2 दिन प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में हैवी रेन यानी भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
01:58 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में आज 31 जुलाई से 3 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
01:33 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
देश में अगले 2 दिन के मौसम का हाल
1 अगस्त :
गुजरात, सौराष्ट, कच्छ में बारिश का रेड अलर्ट, जबकि केरल-कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
नॉर्थ ईस्ट, उत्तर भारत, मध्य भारत के राज्यों में बारिश कायलो अलर्ट है।
2 अगस्त:
सिक्किम और हिमालय से सटे बंगाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
01:32 AM31 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों का तापमान

