- Hindi News
- National
- Parliament Monsoon Session 2026 Bill LIVE Update; PM Narendra Modi Rahul Gandhi | BJP Congress
धरने पर बैठे राहुल को पुलिस उठाकर ले गई VIDEO:PM आवास के बाहर प्रदर्शन में शामिल प्रियंका-अखिलेश भी हिरासत में; शिक्षा मंत्री प्रधान को हटाने की मांग
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

जिस समय राहुल को पुलिस ने उठाया, वह भास्कर रिपोर्टर से बात कर रहे थे।
पीएम आवास के पास मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे धरने पर बैठे कांग्रेसियों को पुलिस शाम साढ़े 6 बजे उठाकर ले गई। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता को हिरासत में ले लिया है।
सरकार ने 3 घंटे के धरने में राहुल से 2 बार बातचीत की, लेकिन वे नहीं मांगे। इसके बाद 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे तो कांग्रेसियों ने घेरा बना लिया और राहुल तक पहुंचने नहीं दिया।
कांग्रेसियों और पुलिस के बीच आधे घंटे तक धक्का-मुक्की होती रही। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आखिर में 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी उन्हें उठाकर ले गए और बस में बैठाया।

पुलिस और पैरा मिलेट्री के जवान राहुल गांधी को हाथ-पैर पकड़कर उठाकर ले गए।

जिस वक्त राहुल गांधी को उठाया जा रहा था, उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी थे।

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर पुलिस ने वैन में बैठाया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बस में सबसे आगे बैठे।
जितेंद्र सिंह और राहुल के बीच 20 मिनट बात
पीएम आवास के पास से हटाने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन पहुंचे थे। राहुल गांधी से करीब 20 मिनट बात की। इसके बाद जितेंद्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह के पास गए। शाह से बातचीत के बाद उन्होंने फिर राहुल से बात की।
सोशल मीडिया पोस्ट में जितेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की मांग थी कि NEET पर संसद में चर्चा हो। राहुल की यह मांग मान ली गई थी। लेकिन राहुल अपनी बात से मुकर गए। वह बोले- अब हमारी दो मांगे हैं। पहली- NEET पर संसद में चर्चा, दूसरी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा।
पीएम आवास के पास कांग्रेस के प्रदर्शन की 7 तस्वीरें…
दोपहर 3:30 बजे

राहुल और प्रियंका कांग्रेसी नेताओं के साथ पीएम आवास के लिए निकले।
दोपहर 3:38 बजे

राहुल गांधी, प्रियंका, चरणजीत चन्नी समेत कांग्रेसी पीएम और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगा रहे थे।
दोपहर 4:00 बजे

पुलिस राहुल गांधी से धरने वाली जगह से हटने की अपील कर रही थी, लेकिन राहुल ने उन्हें अपने बंधे हुए हाथ दिखा दिए।
शाम 4:10 बजे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदर्शन के दौरान सांकेतिक रूप से अपने हाथ बांध रखे थे।
शाम 4:25 बजे

हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकर रहे कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया।
शाम 4:30 बजे

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को गाड़ियों में जबरन बैठाया है। इन्हें कहां लेकर गए, इसकी जानकारी नहीं है।
शाम 5:17 बजे

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और राहुल गांधी से बातचीत की।
कांग्रेस के प्रदर्शन के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
राहुल और प्रियंका को हिरासत में लेने की 2 तस्वीरें


PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर रोक क्यों? 3 सवालों में समझिए कानून
सवाल: लोक कल्याण मार्ग हाई-सिक्योरिटी जोन क्यों है? जवाब: लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है। सुरक्षा कारणों से इसके आसपास करीब 1 किमी क्षेत्र को ‘नो-प्रोटेस्ट जोन’ माना जाता है। इसलिए यहां आमतौर पर धरना, जुलूस या भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं दी जाती।
सुरक्षा घेरा: सबसे अंदर SPG सुरक्षा संभालती है, जबकि बाहर दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहती है।
सवाल: इस एरिया में हर समय धारा 163 लागू रहती है? जवाब: हां। इसका उल्लंघन करने पर पुलिस हिरासत में ले सकती है।
सवाल: क्या नेता प्रतिपक्ष को विशेष छूट मिलती है? जवाब: नहीं। नेता प्रतिपक्ष को विशेषाधिकार सिर्फ संसद के भीतर मिलते हैं। संसद के बाहर उन पर भी वही सुरक्षा नियम और कानून लागू होते हैं, जो अन्य नागरिकों पर लागू होते हैं।
धरनास्थल पर लगे पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे
धरनास्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ता पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शन के बीच यहां पुलिस ने पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद सीक्रेट रहा। राहुल समेत सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर से पीएम आवास तक पैदल मार्च करके पहुंचे। जब ये लोग 100 मीटर दूर थे तब मीडिया को जानकारी दी गई।
भास्कर रिपोर्टर उदय भटनागर की धरनास्थल से रिपोर्ट
पुलिस राहुल को हिरासत में लेने को तैयार
पुलिस पीएम आवास के पास धरने पर बैठ राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेसी नेताओं को उठाने के लिए पहुंच गई है। भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात है। राहुल को हिरासत में ना लें इसलिए कांग्रेसियों ने घेरा बना लिया है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो रही है।
जितेंद्र सिंह बोले- नीट पर चर्चा की मांग मानी, लेकिन अब मुकरे
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पोस्ट करके कहा- राहुल की मांग थी कि संसद में नीट पर चर्चा हो। सरकार ने उनकी बात मान ली तो वह अपनी बात से मुकर गए। उन्होंने कहा- अब हमारी दो मांगे हैं। नीट पर चर्चा के साथ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी चाहिए।

12:44 PM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
राहुल प्रदर्शन के दौरान हाथ बांधे दिखे

राहुल गांधी प्रदर्शन के दौरान हाथ बांधे नजर आए। पुलिस अधिकारी भी उन्हें धरना खत्म करने के लिए समझाते दिखे।
12:36 PM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होती
दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाती है। यह संवेदनशील और वीवीआईपी क्षेत्र है। यहां भारत के प्रधानमंत्री का आवास है। इस क्षेत्र में सेक्शन 163 BNSS लागू रहती है, जिसके तहत 5 या उससे अधिक लोगों के एक साथ इकट्ठा होने या मार्च निकालने पर पाबंदी होती है। प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा में विशेष सुरक्षा समूह (SPG) तैनात रहता है। साथ ही दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात रहती है।
12:26 PM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
खड़गे का जन्मदिन और PM आवास को घेरने की सीक्रेट प्लानिंग
- खड़गे ने जन्मदिन न मनाने का ऐलान किया: मंगलवार को सुबह से ही PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर खड़गे को जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन इसके तुरंत बाद खड़गे ने ऐलान किया कि वे छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन्मदिन नहीं मनाएंगे।
- बधाई देने के बहाने सीक्रेट मीटिंग: दोपहर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े कांग्रेस नेता खड़गे के सरकारी आवास पहुंचे। सुरक्षा एजेंसियों और मीडिया को यही लगा कि नेता केवल खड़गे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए जुटे हैं।
- सरप्राइज मार्च की शुरुआत: खड़गे के आवास से प्रधानमंत्री आवास की दूरी महज 1 किलोमीटर है। बैठक खत्म होते ही सभी नेता गाड़ियों में बैठने के बजाय अचानक पैदल ही मार्च करते हुए सड़क पर निकल पड़े। दूरी कम होने के कारण जब तक दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बल (RAF) एक्टिव होते और बैरिकेड्स लगाते, तब तक कांग्रेस नेता PM आवास के पास तक पहुंच चुके थे।
12:24 PM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
राहुल ने कहा- पीएम अब बच नहीं सकते
राहुल गांधी ने X पोस्ट में लिखा, ‘छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे। नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं।
मैं हर उस देश भक्त भारतीय से अपील करता हूं, जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों। भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’
12:00 PM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
केरल के मुख्यमंत्री सतीशन धरने पर पहुंचे
11:59 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला
राहुल ने पोस्ट किया- प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे – नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं।
मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए- प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों। भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
11:54 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार धरने पर पहुंचे
11:47 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पीएम आवास के पास धरने पर बैठे पूर्व CM चन्नी को पुलिस उठाकर ले गई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा- वे (सरकार) छात्रों की बात नहीं सुनते। यह गुंडागर्दी है, सरासर गुंडागर्दी है। यह मनमानी से कम नहीं है।
11:32 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बुधवार तक स्थगित कर दी गई। इसके पहले मंगलवार सुबह 11 बजे जैसे ही दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष ने NEET पेपर लीक पर चर्चा की मांग की, प्लेकार्ड दिखाए और नारेबाजी की। भारी हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही पहले 12 बजे तक और इसके बाद दोपहर 2 बजे तक स्थगित की गई थी।
सदन के बाहर आकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, लोकतंत्र में ऐसा करना गलत है। वहीं, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और सैयद नासिर हुसैन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत काम रोकने का नोटिस दिया है। उन्होंने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले पर तुरंत चर्चा कराने की मांग की है।
वहीं, इससे पहले संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने बताया कि पेपर लीक मामले में दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।
11:31 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मानसून सत्र के दूसरे दिन की तस्वीरें…

पीएम मोदी संसद भवन पहुंचे। उन्होंने NDA संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया।

विपक्षी सांसदों के साथ नेता विपक्ष राहुल गांधी स्पीकर ओम बिरला से मिले।
08:43 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित
विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के लगातार विरोध के बाद लोकसभा बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।
06:41 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
खड़गे बोले- मेरा माइक बंद किया गया
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,’हमने संसद में अन्याय, उत्पीड़न और बनाए जा रहे दबाव के मुद्दे को उठाने का समय मांगा था। लेकिन जैसे ही मैंने बोलना शुरू किया, मेरा माइक बंद कर दिया गया।’
06:35 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
संसद में हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दूसरी बार स्थगित कर दी गई है। इससे पहले 11 बजे भी कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था।
06:23 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक



05:50 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
जे.पी. नड्डा ने एम्स भुवनेश्वर के लिए एक नए सदस्य के चुनाव का प्रस्ताव रखा
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यसभा में एम्स भुवनेश्वर के लिए एक नए सदस्य के चुनाव का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि एम्स अधिनियम के तहत यह चुनाव कराया जा रहा है। 2 अप्रैल 2026 को ममता मोहंता का राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने से यह सीट खाली हुई थी, जिसे भरने के लिए सदन के एक सांसद को चुना जाएगा।
05:48 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
कंगना रनौत बोलीं- सभी सांसद प्रदर्शनकारियों से डरे हुए हैं
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कल संसद के बाहर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर कहा कि उस दौरान सभी सांसद संसद के अंदर ही मौजूद थे और भीड़ के हमले के डर से काफी डरे हुए थे।
04:53 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
सपा सांसद बोले- सरकार ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत यानी लाखों युवा अपनी समस्याएं बताने जंतर-मंतर पहुंचे थे। लेकिन सरकार ने उनकी बात सुनने के बजाय उन पर लाठियां चलवाईं।
04:27 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर संसद परिसर में धरने पर बैठे
03:55 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
चर्चा के लिए समय तय, सबसे ज्यादा वक्त MSME बिल को

03:54 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
7 बिलों सरकार जिन्हें पेश करेगी

