Wed, 15 Jul 2026 12:10 AM IST
पीटीआई, नासिक
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:10 AM IST
महाराष्ट्र के नासिक जिले में दो ट्रकों और एक कार की टक्कर में चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पेठ-दिंडोरी सीमा के पास सवला घाट में उस समय हुआ, जब एक ट्रक के नियंत्रण खोने के बाद कार उसकी चपेट में आ गई और फिर आगे चल रहे दूसरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
नासिक सड़क हादसा
– फोटो : amar ujala
विस्तार
महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार शाम दो ट्रकों और एक कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा नासिक-पेठ मार्ग पर पेठ-दिंडोरी सीमा के पास सवला घाट में हुआ। दुर्घटना में गुजरात नंबर की एक मारुति ईको कार और दो ट्रक शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि कार पेठ की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। कार नासिक-पेठ मार्ग पर स्थित सप्तशृंगीगढ़ से सिलवासा जा रही थी। हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे में शामिल एक ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी और टक्कर लगने के बाद कार सामने चल रहे दूसरे ट्रक से जा भिड़ी। पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में पेठ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
