18.7 C
London
Wednesday, July 1, 2026
Home Business Cote d’Ivoire vs Norway: हालंद का गोल बना निर्णायक, आइवरी कोस्ट को...

Cote d’Ivoire vs Norway: हालंद का गोल बना निर्णायक, आइवरी कोस्ट को हराकर राउंड ऑफ 16 में पहुंचा नॉर्वे

0
92

Wed, 01 Jul 2026 12:39 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास

Published by: शोभित चतुर्वेदी

Updated Wed, 01 Jul 2026 12:39 AM IST

FIFA World Cup 2026 Cote d’Ivoire vs Norway: नॉर्वे ने फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। नॉर्वे ने रोमांचक मुकाबले में आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया और अगले दौर में पहुंचने में सफल रहा।

FIFA World Cup 2026 Cote d'Ivoire vs Norway Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos

नॉर्वे बनाम आइवरी कोस्ट
– फोटो : FIFA.com

विस्तार

नॉर्वे ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप के अगले दौर में जगह बना ली है। नॉर्वे के लिए एंटोनियो नूसा ने 39वें और एर्लिंग हालंद ने 86वें मिनट में गोल किया और टीम को जीत दिलाई। आइवरी कोस्ट के लिए अमाद दियालो ने 74वें मिनट में गोल कर बराबरी दिलाई थी, लेकिन हालंद के गोल ने अंतर पैदा किया और ये गोल अंत में निर्णायक साबित हुआ। इंजरी समय तक आइवरी कोस्ट ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन नॉर्वे के गोलकीपर ने बराबरी नहीं दिलाने दी। इस तरह नॉर्वे राउंड ऑफ 16 में पहुंचने में सफल रहा। 

आइवरी कोस्ट ने शुरुआत में दिखाया बेहतरीन खेल

आइवरी कोस्ट और नॉर्वे के बीच राउंड ऑफ 32 मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमें गोल करने के लिए तमाम कोशिश कर रही थी। नॉर्वे के एर्लिंग हालंद ने तीसरे मिनट में ही गोल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद गोल पोस्ट से दूर रही। इसके बाद आठवें मिनट में आइवरी कोस्ट के यान डियोमांडे ने भी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। हालांकि, नॉर्वे और आइवरी कोस्ट की ओर से गोल करने की कोशिश जारी रही। 

FIFA World Cup 2026 Cote d'Ivoire vs Norway Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos

नूसा
– फोटो : FIFA.com

नूसा ने दिलाई बढ़त

नॉर्वे ने पहले हाफ में गोल कर आखिरकार आइवरी कोस्ट पर बढ़त ली। नॉर्वे के लिए एंटोनियो नूसा ने शानदार गोल दागा और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दिलचस्प बात यह रही कि नॉर्वे के खिलाड़ी लगातार बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नूसा ने आखिरकार बढ़त दिलाई। पहले 38वें मिनट में हालंद ने कोशिश की और फिर एक मिनट बाद ओडेगार्ड ने प्रयास किया। हालांकि, सफलता नूसा को मिली। बढ़त के बाद एक बार फिर हालंद ने 42वें मिनट में गोल का प्रयास किया, लेकिन आइवरी कोस्ट के खिलाड़ी ने गोल पोस्ट के पास रोक दिया। फिर एलेंक्सजेंडर सोललोथ ने गोल दागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। नॉर्वे ने इस बढ़त को पहले हाफ तक बरकरार रखा। 

आइवरी कोस्ट ने लगातार की कोशिश

दूसरे हाफ में आइवरी कोस्ट बराबरी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन टीम ने लगातार दो मौके गंवाए। 52वें मिनट में इब्राहिम संगर ने गोल करने का प्रयास किया और फिर 55वें मिनट में पेपे ने कोशिश की, लेकिन दोनों ही बार नॉर्वे के गोलकीपर ने गोल होने से रोका। इसके बाद 64वें मिनट में गुएला डोउए ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। ऐसा ही 72वें मिनट में भी हुआ जब घिसलैन कोनान गोल करने से चूक गए।

हालंद ने दियालो की मेहनत पर फेरा पानी

आइवरी कोस्ट को आखिरकार 74वें मिनट में अमाद दियालो ने बराबरी दिलाई। दियालो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल दागा। आइवरी कोस्ट के लिए यह यादगार लम्हा था। हालांकि, आइवरी कोस्ट ज्यादा देर नॉर्वे को बराबरी पर नहीं रोक सका। नॉर्वे के लिए एर्लिंग हालंद ने शानदार गोल दागकर नॉर्वे को एक बार फिर बढ़त दिला दी। हालंद ने 86वें मिनट में गोल कर नॉर्वे को 2-1 की बढ़त दिलाई। हालंद ने मौजूदा विश्व कप में यह पांचवां गोल रहा। उनसे ज्यादा गोल सिर्फ अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने किए हैं। मेसी इस विश्व कप में छह गोल दाग चुके हैं। इंजरी समय के पांचवें मिनट में नॉर्वे के मार्टिन ओडेगार्ड ने फाउल किया। लेकिन आइवरी कोस्ट के दियालो गोल नहीं कर सके क्योंकि नॉर्वे के गोलकीपर ने शानदार प्रयास से गोल होने से रोक दिया। इसके बाद इंजरी समय के अंतिम सैकेंड में भी आइवरी कोस्ट के पास बराबरी का मौका आया, लेकिन एक बार फिर नॉर्वे के गोलकीपर ने गोल होने से रोका।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here