17.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Home Business Amar Ujala Samwad: राजनीति, सुरक्षा, खेल और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां...

Amar Ujala Samwad: राजनीति, सुरक्षा, खेल और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां करेंगी शिरकत, 24 जून को रहें तैयार

0
85

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/देहरादून।

Published by: Renu Saklani

Updated Thu, 18 Jun 2026 07:48 AM IST

देहरादून में 24 जून को होने जा रहे अमर उजाला संवाद में राजनीति, सुरक्षा, खेल व मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप और अभिनेता राकेश बेदी समेत एक दर्जन से अधिक वक्ता शामिल होंगे।

Amar Ujala Samwad Dehradun on June 24 Eminent personalities from politics sports entertainment willparticipate

अमर उजाला संवाद 2026
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जनसरोकारों की पत्रकारिता के 78 वर्ष पूरे कर 79वें वर्ष में प्रवेश कर चुका अमर उजाला 24 जून को देहरादून में अमर उजाला संवाद उत्तराखंड का आयोजन करने जा रहा है। “सतत् विकास” की थीम पर आयोजित यह संवाद उत्तराखंड के विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, संस्कृति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन का मंच बनेगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत करेंगे।

स्वर्णिम शताब्दी की ओर अग्रसर अमर उजाला इस संवाद के माध्यम से उत्तराखंड की संभावनाओं, चुनौतियों और अवसरों पर गंभीर विमर्श का द्वार खोलेगा। इस मंच पर ऐसे विशिष्ट व्यक्तित्व एकत्र होंगे जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में केवल सफलता ही नहीं अर्जित की, बल्कि समाज को नई दिशा और नई सोच भी दी है।

स्वास्थ्य, सेवा और संगठन का संतुलित नेतृत्व

राजनीति में कुछ लोग पद से बड़े हो जाते हैं और कुछ अपने कार्यों से। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा उन नेताओं में शामिल हैं जिनकी पहचान प्रशासनिक दक्षता, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से बनती है। देश के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने से लेकर आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के विस्तार तक उनकी भूमिका लगातार महत्वपूर्ण रही है। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, दवाओं की उपलब्धता और सतत् विकास के बीच संतुलन कैसे  स्थापित किया जाए, इस विषय पर उनके विचार नई दिशा प्रदान कर सकते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here