स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:19 PM IST
Live Cricket Score, India vs Afghanistan (IND vs AFG) 1st ODI: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई, जिसकी वजह से अब 25-25 ओवर का मुकाबला होगा। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारत बनाम अफगानिस्तान
– फोटो : PTI
लाइव अपडेट
08:02 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live: अफगानिस्तान ने भारत को 195 रनों का लक्ष्य दिया
अफगानिस्तान ने भारत को 195 रनों का लक्ष्य दिया है। शनिवार को धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले की शुरुआत देरी से हुई। बारिश के कारण मैच 5:45 बजे शुरू हुआ और ओवरों में कटौती की गई। अंपायर्स ने 25-25 ओवर का मैच कराने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 24.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 194 रन बनाए। उनके लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने शतकीय पारी खेली। वहीं, भारत के लिए डेब्यू करने वाले गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलताएं मिलीं।
07:44 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: ओमरजई और गजनफर आउट
अजमतुल्लाह ओमरजई 26 और अल्लाह गजनफर शून्य रन बनाकर आउट हो गए। अफगानिस्तान ने 22 ओवर में आठ विकेट पर 182 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर राशिद खान और जियाउर रहमान मौजूद हैं।
07:17 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन
अफगानिस्तान को पांचवां झटका हर्ष दुबे ने दिया। उन्होंने केएल राहुल के हाथों कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को कैच कराया। वह 30 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। अब अजमतुल्लाह ओमरजई का साथ देने मोहम्मद नबी आए हैं।
07:11 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: शतकीय पारी खेलकर लौटे गुरबाज
रहमानुल्लाह गुरबाज 51 गेंदों में 102 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी ने बोल्ड किया। इस पारी में उनके बल्ले से आठ चौके और आठ छक्के निकले। अब हशमतुल्लाह का साथ देने अजमतुल्लाह ओमरजई आए हैं।
07:07 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: गुरबाज का नौवां वनडे शतक पूरा
रहमानुल्लाह गुरबाज ने 48 गेंदों में अपने वनडे करियर का नौवां शतक पूरा किया। वह कप्तान शाहिदी के साथ 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी भी निभा चुके हैं।
06:55 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: गुरबाज और शाहिदी ने संभाला मोर्चा
रहमानुल्लाह गुरबाज और हशमतुल्लाह शाहिदी के बीच 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
06:42 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: रहमानुल्लाह गुरबाज का अर्धशतक पूरा
रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी भी निभा चुके हैं। 10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 79 रन है।
06:39 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: नौ ओवर का खेल पूरा
नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और अफगानिस्तान ने तीन विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज 49 और हशमतुल्लाह 14 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
06:15 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को तीसरा झटका
अफगानिस्तान को तीसरा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने हर्ष दुबे के हाथों रहमत शाह को कैच कराया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब हशमतुल्लाह शाहीदी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
06:04 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: दूसरा विकेट गिरा
अफगानिस्तान को दूसरा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने सेदिकुल्लाह अटलक को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब रहमत शाह बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
