16.2 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Home Business त्विषा शर्मा केस: एम्स की सीलबंद पीएम रिपोर्ट सीबीआई को मिली, अब...

त्विषा शर्मा केस: एम्स की सीलबंद पीएम रिपोर्ट सीबीआई को मिली, अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा जांच की दिशा; जानें

0
59

त्विषा शर्मा केस: एम्स की सीलबंद पीएम रिपोर्ट सीबीआई को मिली, अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा जांच की दिशा; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

Published by: भोपाल ब्यूरो

Updated Wed, 10 Jun 2026 06:54 PM IST

भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में दिल्ली एम्स की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी गई है। रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी। नए तथ्य सामने आने पर सीबीआई गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से दोबारा पूछताछ कर सकती है।

Tvisha case CBI receive AIIMS sealed post-mortem report SC to now determine the direction of the investigation

गिरिबाला सिंह और समर्थ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। दिल्ली एम्स द्वारा तैयार की गई दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सौंप दी गई है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई रिपोर्ट का गहन अध्ययन कर रही है और इसे जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। अदालत के निर्देशों के आधार पर ही जांच की आगामी दिशा तय होगी।

मामले की जांच फिलहाल त्विषा शर्मा की गर्भावस्था, संभावित गर्भपात और उसके बाद हुई मौत की परिस्थितियों पर केंद्रित है। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला था या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के निशान मिलने का उल्लेख किया गया था। अब दूसरी रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों का पहले से उपलब्ध साक्ष्यों और घटनास्थल की परिस्थितियों से मिलान किया जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here