32.2 C
London
Monday, May 25, 2026
Home Business भास्कर अपडेट्स:CBSE ने आंसर शीट लेने की लास्ट डेट आज रात तक...

भास्कर अपडेट्स:CBSE ने आंसर शीट लेने की लास्ट डेट आज रात तक बढ़ाई

0
74
  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

तमिलनाडु में AIADMK के तीन विधायकों ने सोमवार को विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफे के बाद मदुरंतकम से विधायक मरगथम कुमारवेल, धारापुरम से विधायक सत्यभामा और पेरुंदुरई से विधायक जयकुमार TVK में शामिल होने के लिए नेता आधव अर्जुना से मिलने पहुंचे हैं।

दरअसल, AIADMK में 4 मई को आए विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद से टूट की खबरें आ रही हैं। पार्टी के 25 बागी विधायकों ने विजय की सरकार को समर्थन भी दिया था। हालांकि, AIADMK के किसी भी विधायक को कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तीसरे दिन भी सेना का सर्च ऑपरेशन जारी; सुबह से गोलीबारी और धमाकों की आवाज आ रही

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के ऑपरेशन आज तीसरे दिन भी जारी है। डोरी माल एनकाउंटर साइट पर सुबह से गोलीबारी और भारी धमाके शुरू हो गए हैं।

आतंकियों को पूरी तरह खत्म करने के लिए सुरक्षा बलों ने डोरी माल के इस घने जंगल वाले पूरे इलाके में घेराबंदी और मजबूत कर दी है। मौके पर सेना और अतिरिक्त सुरक्षा बल की टुकड़ियों को भेजा गया है।

शनिवार को दोपहर सुरक्षाबलों और आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। जंगलों में 2-3 पाकिस्तानी आतंकियों के घिरे होने की खबर थी। तब से जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है।

ओडिशा में BJD को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी छोड़ी; BJP में होंगे शामिल

ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी और संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। लंबे समय से नवीन पटनायक के करीबी माने जाने वाले सामंतराय ने आरोप लगाया कि पार्टी में उन्हें व्यवस्थित तरीके से कमतर किया जा रहा था।

देबाशीष सामंतराय ने पहले BJD छोड़ने की घोषणा की। कुछ घंटे बाद संसद में राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जल्द BJP में शामिल होने की घोषणा भी की।

सामंतराय ने कहा कि BJP नेतृत्व के साथ उनकी बातचीत पूरी हो चुकी है और वह जल्द पार्टी में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक ओडिशा CM मोहन चरण माझी और BJP प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल की मौजूदगी में वे भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

तमिलनाडु के इरोड में बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत, दुकान बंद कर घर लौट रहे थे

तमिलनाडु के इरोड जिले में रविवार शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक दंपती की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना गोबीचेट्टिपालयम के पास कोलप्पालुर गांव की है। मरने वालों की पहचान 42 साल के सुरेश और उनकी 38 साल की पत्नी मंजुला के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों गांव में मटन की दुकान चलाते थे। रविवार शाम इलाके में तेज बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद दंपती ने अपनी दुकान बंद की और घर जाने की तैयारी कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक उन पर बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग तुरंत उन्हें गोबीचेट्टिपालयम के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

NIA ने श्रीनगर और शोपियां में दारुल उलूम सहित कई जगह छापे मारे

NIA ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और शोपियां जिलों में दारुल उलूम सिराजुल उलूम समेत तीन स्थानों पर सोमवार को छापे मारे। दारुल उलूम सिराजुल उलूम को पिछले महीने अवैध इकाई घोषित किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि NIA के अधिकारियों ने शोपियां के इमाम साहिब इलाके में स्थित इस विद्यालय में तड़के छापा मारा।

यह शिक्षण संस्थान सैकड़ों छात्रों को धार्मिक और औपचारिक, दोनों तरह की शिक्षा देता है। अधिकारियों ने बताया कि NIA के एक अन्य दल ने प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के पूर्व प्रमुख शहजादा औरंगजेब के जिले के मोलू चित्रगाम में स्थित घर पर भी छापेमारी की। केंद्रीय एजेंसी ने श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में लड़कियों के मदरसे, जमीयत उल बनात में भी छापा मारा।

PM मोदी के बेंगलुरु दौरे से पहले जिलेटिन स्टिक मिलने का मामला, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

10 मई को बेंगलुरु के बाहरी इलाके में ‘आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जिलेटिन स्टिक मिलने के मामले में छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन पर ड्यूटी में लापरवाही का आरोप है।

बेंगलुरु साउथ के एसपी आर श्रीनिवास गौड़ा ने एक सब-इंस्पेक्टर, एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और चार कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

जांच के दौरान, एक पुलिस कॉन्स्टेबल को सर्किट और टाइमर लगी जिलेटिन स्टिक मिलीं। इस जानकारी के बाद, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) हरकत में आई और जांच में शामिल हो गई।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में SUV खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एसयूवी कार 800 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना में कार सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार सुबह 5-6 बजे के बीच अंबेनली घाट में हुई थी। सभी लोग रविवार रात करीब दो बजे डापोली के हार्ने से निकले थे।

जब वे सतारा नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने दोपहर में उनकी तलाश शुरू की। आखिरी लोकेशन पोलादपुर के पास ट्रेस हुई। इसके बाद अंबेनली घाट इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सोमवार सुबह पुलिस को SUV करीब 800 फीट गहरी खाई में मिली।

मणिपुर में प्रतिबंधित UNLF(P) के 4 कैडर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार-गोला बारूद बरामद

मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पाम्बेई) यानी UNLF(P) के चार संदिग्ध कैडरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए।

इंफाल ईस्ट के एसपी शिवानंद सुरवे ने बताया कि 20 मई को लामशांग इलाके में लूटे गए हथियारों और गोला-बारूद की बिक्री की सूचना मिलने के बाद यह विशेष अभियान शुरू किया गया था।

मणिपुर पुलिस ने लामदेंग इलाके में छापेमारी कर UNLF(P) के दो सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयांग इंफाल कोकचाई निवासी हेशनाम थॉमस सिंह (29) और लामशांग हेइबोंगपोकपी मयाई लेकाई निवासी अराम्बाम टॉमटॉम सिंह (29) के रूप में हुई है।

कर्नाटक के भट्‌कल में नदी में डूबने से 11 की मौत, सीप इकट्‌ठा करने गए थे

कर्नाटक के भटकल में रविवार दोपहर टट्टीहक्कल नदी में सीप इकट्ठा करते समय डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई। कुल 14 लोग थे, जिनमें से 3 का रेस्क्यू किया गया था। मरने वालों में 8 लोग एक ही परिवार के हैं। NDRF के मुताबिक घटना की जानकारी रविवार शाम 5 बजे मिली थी। तभी से रेस्क्यू चलाया जा रहा है। अबतक 10 शव बरामद किए गए हैं।

तेलंगाना में होटल कर्मचारी ISI समर्थित ग्रुप से संपर्क के आरोप में गिरफ्तार

तेलंगाना के मेडचल जिले में एक होटल कर्मचारी को पाकिस्तान की ISI समर्थित ग्रुप से संपर्क करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान जायद खान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है और मेडचल के मुबारक होटल में काम करता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए उस ग्रुप से जुड़ने की कोशिश कर रहा था। उसके मोबाइल से चैट, स्क्रीनशॉट और कॉल रिकॉर्ड मिले हैं। साथ ही उसके पास से दो नकली पिस्तौल भी बरामद हुई हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

CBSE ने आंसर शीट लेने की लास्ट डेट आज रात तक बढ़ाई

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं के छात्रों के लिए स्कैन की गई आंसर शीट लेने की लास्ट डेट सोमवार 25 मई रात तक बढ़ा दी है। पहले यह तारीख 24 मई थी।

बोर्ड ने यह भी कहा कि जिन छात्रों से तकनीकी गड़बड़ी के कारण ज्यादा फीस कट गई थी, उन्हें पैसे वापस किए जाएंगे। री-इवैल्यूएशन की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

दिल्ली के आजाद नगर में 18 साल का युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला

दिल्ली के आजाद नगर इलाके में 18 साल का एक युवक घर में फंदे से लटका मिला। घटना 23 और 24 मई की रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक युवक कपड़े के सहारे छत से लटका हुआ मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

28 मई को होने वाली सीईयूटी-यूजी स्थगित

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी-यूजी) 2026 परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। एजेंसी ने यह फैसला सरकार के ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) की छुट्टी की नई तारीख के ऐलान के बाद किया है।

NTA ने कहा- 28 मई को होने वाली परीक्षा की दोनों पालियां अब नई तारीखों पर आयोजित की जाएंगी। देशभर के सेंट्रल यूनिवर्सिटीज समेत कई संस्थानों के ग्रेजुएशन कोर्सेस में एडमिशन के लिए सीयूईटी यूजी आयोजित की जाती है। इस साल यह परीक्षा 11 मई से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जा रही है।

PM मोदी के दौरे से पहले विस्फोटक मिलने पर 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जिलेटिन स्टिक और टाइमर मिलने के मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इनमें एक सब-इंस्पेक्टर, एक एएसआई और चार कांस्टेबल शामिल हैं।

यह विस्फोटक सामग्री आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के पास मिली थी। मामले की जांच में अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) भी शामिल हो गई है।

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here