12.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Home Business वीडी सतीशन आज केरलम CM की शपथ लेंगे:6 पार्टियों के 21 विधायक...

वीडी सतीशन आज केरलम CM की शपथ लेंगे:6 पार्टियों के 21 विधायक मंत्री बनेंगे, इनमें कांग्रेस के 12; राहुल-प्रियंका शामिल होंगे

0
105
  • Hindi News
  • National
  • Kerala CM Shapath Grahan LIVE | VD Satheesan Oath Video Update; Rahul Gandhi Congress Cabinet Minister List

तिरुवनंतपुरम28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वीडी सतीशन लगातार 6 बार से पारावूर सीट से विधायक हैं। - Dainik Bhaskar

वीडी सतीशन लगातार 6 बार से पारावूर सीट से विधायक हैं।

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन सोमवार को केरलम के 13वें मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उनके अलावा पूरी कैबिनेट (20 मंत्रियों) को शपथ दिलाई।

ऐसा 64 साल के बाद हुआ। इससे पहले राज्य के तीसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी, लेकिन 1964 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद उनकी सरकार गिर गई थी।

कार्यक्रम में राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर समेत सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह की 5 तस्वीरें…

शपथ ग्रहण से पहले सतीशन ने राहुल और खड़गे का हाथ पकड़कर केरलम में कांग्रेस की जीत का प्रदर्शन किया।

शपथ ग्रहण से पहले सतीशन ने राहुल और खड़गे का हाथ पकड़कर केरलम में कांग्रेस की जीत का प्रदर्शन किया।

शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी गर्मी से परेशान दिखीं। सोमवार सुबह तिरुवनंतपुरम में तापमान 30 डिग्री था। ह्यूमिडिटी (उमस) 77% रही।

शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी गर्मी से परेशान दिखीं। सोमवार सुबह तिरुवनंतपुरम में तापमान 30 डिग्री था। ह्यूमिडिटी (उमस) 77% रही।

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन कई बार तौलिए से पसीना पोंछते नजर आए।

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन कई बार तौलिए से पसीना पोंछते नजर आए।

शपथ लेने के बाद जब सतीशन राहुल के पास गए तो उन्होंने गले लगाकर बधाई दी और कान में कुछ कहा।

शपथ लेने के बाद जब सतीशन राहुल के पास गए तो उन्होंने गले लगाकर बधाई दी और कान में कुछ कहा।

राहुल से मिलने के बाद सतीशन खड़गे, CM सिद्धामैया, CM रेवंत रेड्‌डी, वेणुगोपाल, पिनराई विजयन, CM सुक्खु और डीके शिवकुमार से मुलाकात की।

राहुल से मिलने के बाद सतीशन खड़गे, CM सिद्धामैया, CM रेवंत रेड्‌डी, वेणुगोपाल, पिनराई विजयन, CM सुक्खु और डीके शिवकुमार से मुलाकात की।

कैबिनेट में 14 नए चेहरे

केरलम की कैबिनेट में 14 विधायकों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। इसमें सीपी जॉन और एन शमसुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनीश शामिल हैं।

कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।

केरलम विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण के बाद 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राज्यपाल का नीतिगत संबोधन 29 मई को निर्धारित है, और राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना है।

केरलम में वीडी सतीशन की शपथ से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

09:12 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

CM सतीशन ने कैबिनेट की पहली बैठक की, 5 बड़े फैसले

शपथ ग्रहण के बाद CM सतीशन ने कैबिनेट की पहली बैठक की। इस दौरान कई बड़े फैसले किए गए।

  • 15 जून से महिलाएं KSRTC की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
  • राज्य के बुज़ुर्गों के लिए एक विशेष विभाग बनाने की घोषणा की गई।
  • आशा (ASHA) कार्यकर्ताओं का मानदेय 3,000 रुपए बढ़ाया गया है।
  • 2023 में ‘नव केरल यात्रा’ के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं पर हुए हमले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है।
  • राज्य की वित्तीय स्थिति और राजकोष पर एक ‘श्वेत पत्र’ जारी किया जाएगा।

06:26 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

1962 में पूरी कैबिनेट ने शपथ ली थी

इससे पहले 1962 में सीएम आर शंकर ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। 64 साल बाद आज दूसरी बार ऐसा हुआ है कि केरलम में किसी सरकार के सभी मंत्रियों ने एक साथ शपथ ली हो।

05:59 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मंत्री पी. सी. विष्णुनाथ बोले- जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा

केरलम के मंत्री पी. सी. विष्णुनाथ ने कहा कि यह एक गौरवपूर्ण क्षण है और एक बड़ी जिम्मेदारी है। विभागों का फैसला जल्द ही किया जाएगा। हमारे सभी कार्यकर्ता खुश हैं और यह उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि हमने चुनाव जीता।

05:51 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

एम लिजू, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर ने मंत्री पद की शपथ ली

एम लिजू, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर ने केरलम सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

05:45 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

एन शमसुद्दीन, रोजी एम जॉन और बिंदु कृष्णा मंत्री बने

एन. शमसुद्दीन, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन और बिंदु कृष्णा ने केरलम सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

05:35 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

एपी अनिल कुमार और बिंदु कृष्णा ने मंत्री पद की शपथ ली

एपी अनिल कुमार, बिंदु कृष्णा ने मंत्री पद की शपथ ली।

05:19 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मंत्रियों का शपथ ग्रहण जारी, सहयोगी पार्टियों के विधायक शपथ ले रहे

केरल कांग्रेस के नेता मॉन्स जोसेफ ने मंत्री पद की शपथ ली। जोसेफ वकील हैं, पहले भी मंत्री रहे हैं। उनके बाद RSP नेता शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, और CPM नेता सीपी जॉन ने मंत्री पद की शपथ ली।

05:06 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सनी जोसेफ और के मुरलीधरन ने मंत्री पद की शपथ ली

सनी जोसेफ और के मुरलीधरन ने मंत्री पद की शपथ ली।

04:59 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पीके कुन्हालीकुट्‌टी और रमेश चेन्निथला ने मंत्री पद की शपथ ली

पीके कुन्हालीकुट्‌टी और रमेश चेन्निथला ने मंत्री पद की शपथ ली।

04:48 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सबसे पहले वीडी सतीशन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली

6 बार से विधायक वीडी सतीशन ने सबसे पहले पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने मलयालम में शपथ ली।

शपथ के बाद वे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत मंच पर मौजूद सभी लोगों से मिले।

04:47 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राज्यपाल अर्लेकर पहुंचे, इसके बाद वंदेमातरम और राष्ट्रगान हुआ

04:35 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

केरलम भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और CPI नेता बिनॉय विश्वम भी पहुंचे

मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली केरल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और CPI नेता बिनॉय विश्वम भी पहुंचे हैं।

04:31 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डीके शिवकुमार बोले- हमें देश के लिए एक अच्छा संदेश देना होगा

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कहा कि मैं केरलम की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने एक शानदार जनादेश दिया है। हमें देश के लिए एक अच्छा संदेश देना होगा। हमने जो भी वादे किए हैं, हम उन्हें पूरा करने जा रहे हैं।

04:22 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के सीएम शपथ ग्रहण समारोह के लिए केरलम पहुंचे

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंचे।

04:13 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम पहुंचे

नेता विपक्ष राहुल गांधी वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केरल पहुंचे। कार्यक्रम में सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी आएंगे।

04:07 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रेवंत रेड्डी बोले- हमने भाजपा को केरलम और तमिलनाडु में आने से रोका

03:59 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस विधायक एन शमसुद्दीन भी मंत्री पद की शपथ लेंगे

विधायक एन शमसुद्दीन ने शपथ ग्रहण समारोह पर कहा कि आज मैं एक नई जिम्मेदारी संभालने जा रहा हूं। मैं पिछले तीन दशकों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हूं। छात्र जीवन के दौरान, मैंने एक छात्र संगठन के साथ काम किया और बाद में एक युवा संगठन के साथ। पिछले 15 वर्षों से, मैं विधानसभा का सदस्य रहा हूं।

03:45 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी तिरुवनंतपुरम पहुंचे

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंचे।

03:38 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

केसी वेणुगोपाल कांग्रेस नेताओं को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल दूसरे राज्यों से आए कांग्रेस नेताओं को रिसीव करने तिरुवनंतपुरम पहुंचे।

03:27 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रमेश चेन्नीथला बोले- नई सरकार में गृह मंत्री बनूंगा

तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला ने कहा कि आज केरलम के लोगों के लिए एक शुभ दिन है क्योंकि 10 साल बाद यूडीएफ (UDF) सत्ता में आ रहा है। केरलम की जनता को एक अच्छा शासन देना हमारा परम कर्तव्य है। मैं गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालने जा रहा हूं।

03:22 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रमेश चेन्नीथला अपने आवास के बाहर समर्थकों से मिले

कांग्रेसी विधायक रमेश चेन्नीथला शपथ ग्रहण से पहले अपने आवास के बाहर आए समर्थकों से मिले। चेन्नीथला भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

03:17 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे बोले- हम जलसा मनाने जा रहे हैं

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- आज केरलम में शपथ ग्रहण समारोह है। वी.डी. सतीशन शपथ ग्रहण कर रहे हैं और उनके साथ सभी कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। आज हम बहुत बड़ा जलसा मनाने जा रहे हैं।

03:08 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

वीडी सतीशन राहुल गांधी को रिसीव करने एयरपोर्ट के लिए निकले

वी. डी. सतीशन अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत के लिए अपने आवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

02:58 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

केरलम में नतीजों से शपथ की टाइमलाइन

02:53 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल चाहते थे वेणुगोपाल सीएम बने, पार्टी नेताओं की पसंद सतीशन थे, 10 दिन सस्पेंस रहा

4 मई को रिजल्ट आया। राज्य में UDF की सरकार बनी। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। इसके बाद सीएम फेस को लेकर खींचतान शुरू हुई। सीएम फेस के लिए तीन नाम वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला थे।

राहुल गांधी की पहली पसंद वेणुगोपाल थे। कुछ लोग चेन्निथला के पक्ष में भी थे, लेकिन केरलम के कांग्रेस कार्यकर्ता और UDF की सहयोगी पार्टियां सतीशन के नाम पर अड़ी थीं। वेणुगोपाल को सीएम न बनाने के लिए पोस्टर भी लगाए गए थे।

कांग्रेस समर्थकों ने सतीशन को सीएम बनाने के समर्थन में वायनाड में पोस्टर लगाए गए थे। इनमें लिखा था- राहुल और प्रियंका वायनाड को भूल जाओ, यहां फिर नहीं जीतोगे। वायनाड अगला अमेठी होगा। समर्थकों ने हाईकमान को चेताया है कि केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाया, तो ठीक नहीं होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विधायकों की बैठक में 75-80% विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया था। वीडी सतीशन को महज 6 विधायकों का समर्थन मिला था। हालांकि, बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया था।

इसके अलावा UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने खुले तौर पर सतीशन को समर्थन किया। इसके बाद 14 मई को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- पार्टी ने तिरुवनंतपुरम में 7 मई को मीटिंग की थी। पार्टी अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी से चर्चा के बाद तय किया गया कि केरलम CM वीडी सतीशन होंगे।

02:49 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

UDF ने 140 में से 102 सीटें जीतीं

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here