- Hindi News
- National
- PM Modi 3 State Tour: Bengaluru Art Of Living, Telangana PM Mitra Park Inauguration
बेंगलुरु/हैदराबाद2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं।
पीएम ने हैदराबाद में भाजपा की रैली में कहा- भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं। आज हमें वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है। जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें।
उन्होंने कहा कि पहले जब युद्ध होता था लोग सोना दान में दे देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है लेकिन हमें आज ये संकल्प लेना होगा कि अगले 1 साल तक कोई भी कार्यक्रम हो तो सोना न खरीदें। इससे विदेशी मुद्रा भी बचेगी।

PM मोदी की 5 बड़ी बातें…
- एक साल तक सोना न खरीदने की अपील- सोने के आयात में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। देशहित में लोगों को एक साल तक सोना खरीदने और दान करने से बचना चाहिए।
- पेट्रोल-डीजल बचाएं, कारपूलिंग करें- अनावश्यक वाहन उपयोग कम करें, मेट्रो में सफर और कारपूलिंग करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को उसमें बिठाकर ले जाएं।
- खाद्य तेल की खपत कम करने पर जोर- हर परिवार अगर खाने के तेल का इस्तेमाल थोड़ा कम करे, तो इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और लोगों की सेहत भी बेहतर रहेगी।
- रासायनिक खाद की जगह प्राकृतिक खेती अपनाएं- देश को रासायनिक उर्वरकों की खपत आधी करने का लक्ष्य रखना चाहिए और तेजी से प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए।
- विदेश यात्राएं टालने की अपील- वैश्विक हालात और महंगे ईंधन के कारण भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में शादियों, छुट्टियों और अन्य कारणों से विदेश यात्रा कुछ समय के लिए टालना देशहित में होगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में 9,400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
भारतीय घरों में दुनिया के टॉप-10 बैंकों से ज्यादा सोना
भारतीय घरों और मंदिरों में 50,000 टन सोना रखा है, जिसकी वैल्यू करीब 10 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग ₹830 लाख करोड़ है। भारतीय व्यापारियों के संगठन एसोचैम (द एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुनिया के सबसे बड़े 10 सेंट्रल बैंकों के कुल भंडार से भी ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ें…

बेंगलुरु में पीएम के स्पीच की 2 बड़ी बातें…
- कांग्रेस पार्टी सिर्फ धोखा देना जानती है। कांग्रेस खुद झूठ बोलती है और उसकी गारंटियां भी झूठी होती हैं। कर्नाटक में पिछले तीन साल से यही स्थिति देखने को मिल रही है।
- कांग्रेस और DMK के बीच पिछले 25-30 साल से करीबी संबंध रहे हैं। लेकिन जैसे ही सत्ता का समीकरण बदला, कांग्रेस ने पहले ही मौके पर DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया।

पीएम ने बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नव-निर्मित मंदिर में पूजा की।
पीएम मोदी के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
02:40 PM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
PM कल सोमनाथ मंदिर जाएंगे
पीएम हैदराबाद से आज शाम गुजरात जाएंगे। रविवार रात को जामनगर में रुकेंगे। 11 मई को पीएम सुबह करीब 10.15 बजे सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे। बाद में वे वडोदरा जाएंगे, जहां ‘सरदारधाम हॉस्टल’ का उद्घाटन करेंगे। यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
02:38 PM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी ने हैदराबाद के सिकंदराबाद में रोड शो भी किया
02:33 PM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी ने कहा- देशहित में एकजुट होकर जिम्मेदारी निभानी होगी
नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के असर का जिक्र करते हुए कहा कि जब सप्लाई चेन लगातार संकट में रहती है, तब कितने भी उपाय कर लें, मुश्किलें बढ़ती ही जाती हैं। इसलिए अब हमें देश और भारत माता को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर मुकाबला करना होगा।
उन्होंने कहा कि देशभक्ति सिर्फ देश के लिए मरना नहीं है। देश के लिए जीना और अपने कर्तव्यों को निभाना भी देशभक्ति है।
02:30 PM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- जनता अब वंशवाद नहीं, विश्वासवाद चुन रही
नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद की जनसभा में कहा- असम से ओडिशा और बंगाल से पुडुचेरी तक BJP का विस्तार सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि देश की राजनीतिक सोच में आए बदलाव का संकेत है। जनता अब वंशवाद और परिवारवाद नहीं, विश्वासवाद चुन रही है।
उन्होंने कहा कि 10 साल पहले असम में BJP के कुछ ही विधायक थे, लेकिन आज वहां तीसरी बार BJP-NDA सरकार बनी है। 10 साल पहले बंगाल में BJP के सिर्फ 3 विधायक थे, आज पार्टी 200 के पार पहुंच चुकी है। जहां कभी BJP का झंडा उठाने वाला कोई नहीं था, वहां आज BJP की सरकारें बन रही हैं।
02:09 PM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए मेट्रो और कार पूलिंग अपनाएं
नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशहित में जरूरत पड़ने पर फिर से वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट में विदेशी मुद्रा बचाने पर विशेष जोर देना होगा। PM मोदी ने कहा, “दुनिया में पेट्रोल-डीजल और फर्टिलाइजर की कीमतें बहुत बढ़ चुकी हैं, लेकिन हमारी सरकार पिछले दो महीनों से इसका बोझ खुद उठा रही है।”
प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सुविधा है, वहां लोग मेट्रो का ज्यादा इस्तेमाल करें। साथ ही कार पूलिंग अपनाकर ज्यादा लोगों के साथ यात्रा करें, ताकि ईंधन की खपत और विदेशी मुद्रा पर खर्च कम हो सके।
01:56 PM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी बोले- बंगाल में जनता ने गुलामी की राजनीति को हराया
हैदराबाद में नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में सिर्फ राजनीतिक दलों की जीत या हार नहीं हुई, बल्कि वहां की जनता ने ऐसी राजनीति को पराजित किया, जिसने लोगों को गुलामी की जंजीरों में जकड़ रखा था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की राजनीति की। जब TMC बनी तो उसने कांग्रेस की ये बुराइयां सीखीं और वामपंथियों की खराब आदतें भी अपना लीं। इसके बाद TMC ने भारतीय राजनीति में सबसे घृणित और खतरनाक मॉडल विकसित किया।
01:49 PM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- तेलंगाना के लोग चाहते है कि यहां भी भाजपा सरकार बने
आजादी के 75 साल बाद असम में भाजपा सरकार ने हैट्रिक हासिल कर ली है। पुडुचेरी में भी भाजपा-एनडीए सरकार फिर से सत्ता में लौट आई है। भाजपा की इस जीत के बाद मैं तेलंगाना के लोगों की भावनाओं को भी देख रहा हूं। तेलंगाना में हर कोई एक ही बात कह रहा है कि इस बार तेलंगाना में भी भाजपा सरकार बने, मोदी सरकार बने।
कल मैं बंगाल में था। वहां पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री ने शपथ ली। बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनी है। मैं देख रहा हूं कि इस ऐतिहासिक जीत का उत्साह तेलंगाना में भी साफ दिखाई दे रहा है।
10:58 AM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी बोले- गुजरात जितना फंड दूंगा तो तेलंगाना का हिस्सा आधा हो जाएगा
हैदराबाद में नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे रेवंत जी ने कहा था कि आप राजनीतिक बात नहीं करेंगे, इसलिए मैं भी राजनीतिक बात नहीं करूंगा।
मैं रेवंता जी से कहना चाहता हूं कि पिछले 10 साल में केंद्र सरकार ने गुजरात को जितना दिया, उतना ही मैं तेलंगाना को देने के लिए तैयार हूं। लेकिन ऐसा करते ही आपको जो मिल रहा है, वह आधा हो जाएगा और आप जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए अच्छा है कि आप मेरे से ही जोड़ो।
10:54 AM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
नरेंद्र मोदी बोले- तेलंगाना के विकास के लिए तेज गति से काम करेगी केंद्र सरकार
नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं तेलंगाना के हर परिवार को भरोसा दिलाता हूं कि केंद्र सरकार उनके सपनों को पूरा करने के लिए और तेज गति से काम करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है। मलकापुर में नए इंडियन ऑयल टर्मिनल का उद्घाटन इसी दिशा में अहम कदम है, जो तेलंगाना की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।
पिछले 12 साल में आधुनिक कनेक्टिविटी केंद्र सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में रही है। सड़क, रेल और एयरपोर्ट समेत संपर्क के हर माध्यम में बड़े स्तर पर निवेश किया जा रहा है। इसके लिए करीब ₹1.75 लाख करोड़ का निवेश किया गया है।
10:39 AM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी ने कहा- तेलंगाना में ₹50 हजार करोड़ की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा
नरेंद्र मोदी ने कहा कि संयुक्त आंध्र के समय रेलवे का बजट ₹1000 करोड़ से भी कम था। आज सिर्फ तेलंगाना का रेलवे बजट ही करीब ₹5,500 करोड़ का है। राज्य में इस समय लगभग ₹50 हजार करोड़ की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
10:35 AM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी बोले- साइबराबाद देश के तेज विकास का बड़ा केंद्र
हैदराबाद में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि साइबराबाद का सामर्थ राष्ट्रीय भी है और ग्लोबल भी है। यह तेलंगाना और देश के तेज विकास का बड़ा केंद्र है। इसलिए यहां तेलंगाना को बड़ा मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस बनाने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, उनसे हजारों नए रोजगार बनेंगे और तेलंगाना की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
10:29 AM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी ने हैदराबाद में ₹9,400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया
PM नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में ₹9,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
09:45 AM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
बेंगलुरु में PM के कार्यक्रम स्थल से 3 किमी दूर मिलीं जिलेटिन छड़ें
कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा जांच के दौरान दो जिलेटिन छड़ें बरामद हुई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ये मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर फुटपाथ के किनारे मिलीं।
DIG सेंट्रल रेंज बेंगलुरु ने बताया कि शुक्रवार सुबह PM मोदी के पहुंचने से पहले इलाके में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो जिलेटिन छड़ें बरामद की गईं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि छड़ें वहां कैसे पहुंचीं।
अब तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी या किसी साजिश की पुष्टि नहीं हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए थे।
06:05 AM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस पार्टी सिर्फ धोखा देना जानती है: पीएम
पीएम ने कहा- कांग्रेस पार्टी सिर्फ धोखा देना जानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद झूठ बोलती है और उसकी गारंटियां भी झूठी होती हैं। कर्नाटक में पिछले तीन साल से यही स्थिति देखने को मिल रही है।
राज्य सरकार जनता की समस्याएं हल करने के बजाय अपना ज्यादातर समय अंदरूनी झगड़े सुलझाने में बिता रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह तक तय नहीं हो पा रहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री कितने दिन तक पद पर रहेंगे और दूसरे नेता को मौका मिलेगा या नहीं।
06:05 AM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
400 से ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी 100 सीटें भी नहीं जीत पा रही: पीएम
पीएम ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि 40 साल पहले 400 से ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी पिछले तीन चुनावों में मिलकर भी 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। इसके बावजूद कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का अहंकार इतना ज्यादा है कि वे अपनी हार के लिए पूरी दुनिया को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
06:05 AM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल में भी BJP को पहली बार इतना बड़ा जनादेश मिला : पीएम
पीएम ने BJP और NDA की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि देशभर में पार्टी को बड़ा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में लगातार दूसरी बार और असम में लगातार तीसरी बार NDA सरकार बनी है।
पश्चिम बंगाल में भी BJP को पहली बार इतना बड़ा जनादेश मिला है। उन्होंने इसे पार्टी के लिए अहम राजनीतिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा यह भी कहा कि दो हफ्ते पहले गुजरात में हुए पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों में BJP ने रिकॉर्ड जीत हासिल की। उनके मुताबिक, गुजरात BJP ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।
05:26 AM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
कर्नाटक में भाजपा पहले स्थान पर है: पीएम
पीएम ने कहा- आपको याद होगा कि महज 10 साल पहले बंगाल में हमारे पास सिर्फ 3 विधायक थे। लेकिन आज वहां भाजपा की सरकार है और 200 से अधिक विधायक हैं। केरल में भी अब हमारे पास 1 से बढ़कर 3 विधायक हो गए हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब केरल में भाजपा-एनडीए के विधायकों की संख्या 3 से बढ़कर 3 से अधिक हो जाएगी।
पीएम ने कहा- आज आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार सत्ता में है। लोकसभा सीटों की संख्या के हिसाब से देखें तो कर्नाटक में भाजपा पहले स्थान पर है। तेलंगाना में भाजपा दूसरे स्थान पर है। पुडुचेरी में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लगातार दूसरी बार सरकार बना रहा है।
05:23 AM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
कर्नाटक हमेशा से भाजपा की ऊर्जा का केंद्र रहा है: पीएम
आज पूरा देश भाजपा के राष्ट्रवाद के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। कर्नाटक हमेशा से भाजपा की ऊर्जा का केंद्र रहा है। जब भाजपा एक बड़ी पार्टी नहीं थी, तब भी कर्नाटक ने भाजपा को एक प्रमुख शक्ति बनाया था।
ये चुनाव परिणाम भारत की राजनीतिक स्थिति और दिशा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ये भारत के युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग—समाज के हर वर्ग—के मूड को दर्शाते हैं। इन परिणामों से मिलने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश यह है कि, इस दुनिया में जो संघर्षों से ग्रस्त है।
05:11 AM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
साहस और शक्ति की विरासत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है : पीएम
साहस और शक्ति की विरासत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसी भावना से प्रेरित होकर हमने तीन दिन पहले ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई। कल सुबह, 11 तारीख को, मैं गुजरात के सोमनाथ में रहूंगा, जहां मंदिर के पुनर्निर्माण का उत्सव मनाया जाएगा।
आज बेंगलुरु की धरती से भगवा सूरज निकला है। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते, मैं समझता हूँ कि हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं का इतनी सुबह एकजुट होना कितना मायने रखता है। आप सभी का धन्यवाद। बंगाल की जीत आपकी भी जीत है।
05:09 AM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात: पीएम गुजरात के जामनगर पहुंचेंगे, रात में यहीं रुकेंगे
रविवार रात पीएम गुजरात जाएंगे। रात में जामगर में रुकेंगे। अगले दिन 11 मई को पीएम सुबह लगभग 10.15 बजे सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे। बाद में वे वडोदरा जाएंगे, जहां लगभग 6 बजे ‘सरदारधाम हॉस्टल’ का इनॉगरेशन करेंगे और दोनों ही मौकों पर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
05:08 AM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
देश में 7 जगह पीएम मित्र पार्क

पीएम मोदी तेलंगाना के वारंगल में PM MITRA पार्क का भी इनॉगरेशन करेंगे। इसे काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित यह भारत का पहला पूरी तरह से काम करने वाला PM MITRA पार्क है। यह भारत सरकार के ‘5F’ विजन को साकार करता है – Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign (खेत से फाइबर तक, फैक्ट्री से फैशन तक, और फैशन से विदेश तक)।
05:07 AM10 मई 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बेंगलुरु के बाद हैदराबाद जाएंगे
यहां लगभग 9,400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन और शिलान्यास करेंगे। पीएम हैदराबाद में ‘सिंधु अस्पताल’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह एक अत्याधुनिक, कैंसर-स्पेशिलिटी, मल्टी-सुपर स्पेशलिटी से लैस है।
इसके बाद पीएम ‘हैदराबाद-पणजी इकोनॉमिक कॉरिडोर’ पर स्थित नेशनल हाईवे-167 (NH-167) के ‘गुडेबेलूर से महबूबनगर’ तक के हिस्से को फोर-लेन बनाने वाले प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे। इस प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 3,175 करोड़ रुपये से अधिक है। इससे यात्रा का समय लगभग 1 घंटा 30 मिनट कम हो जाएगा।
मोदी संगारेड्डी जिले में जहीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया की आधारशिला भी रखेंगे। इसे नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत हैदराबाद-नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (HNIC) के हिस्से के तौर पर विकसित किया जा रहा है।
पीएम मोदी वारंगल में PM MITRA पार्क का भी इनॉगरेशन करेंगे। इसे काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित यह भारत का पहला पूरी तरह से काम करने वाला PM MITRA पार्क है। यह भारत सरकार के ‘5F’ विजन को साकार करता है – Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign (खेत से फाइबर तक, फैक्ट्री से फैशन तक, और फैशन से विदेश तक)।
