जालंधर में SHO की सताई पीड़िताओं की कहानी:बोलीं

0
579

रेप पीड़िता की मां को अकेले थाने में बुलाने के आरोप में सस्पेंड किए गए जालंधर के फिल्लौर थाने के SHO भूषण कुमार एक बार फिर सुर्खियों में है। इस मामले में उनकी दुश्वारियां लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को मामले में दो पीड़िताओं ने पंजाब महिला कमीशन को

.

इनमें पीड़िता ने SHO पर आरोप लगाया गया कि उसने फोन पर अश्लील बातें की। जबकि इसी मामले में दूसरी पीड़िता ने बताया कि मेरे परिवार ने तो यहां तक कह दिया था कि बेटी विदेश चली गई है। इसके बाद भी SHO ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा। मुझे सरेआम हग किया।

इसके बाद हमने लोक इंसाफ मंच से संपर्क किया। वह पंजाब महिला कमीशन की चेयरपर्सन राज लाली गिल से मिली। उनको सोमवार को अपनी सारी बात बता दी है। उन्होंने मुझे इंसाफ का भरोसा दिया है।

उधर, महिला कमीशन की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने भी कहा कि पीड़िताएं उनसे मिलीं हैं। उनकी बातों को ध्यान से सुना गया। इन्होंने जो रिकॉर्डिंग सौंपी है, उनमें बहुत भद्दी शब्दावली है। वर्दी की आड़ में महिलाओं का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। हमने थाने के CCTV फुटेज मंगवाए हैं।

फोन पर पीड़िता से बात करता एसएचओ। आरोप है कि एसएचओ ने अश्लील बातें की।

जानें अब तक इस मामले में कब क्या हुआ

  • 24 अगस्त को पहली पीड़िता सामने आई : फिल्लौर एरिया की रहने वाली पहली पीड़िता 24 अगस्त को थाने में आई। उसने शिकायत दी कि उसकी बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले लड़के ने रेप किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि SHO ने इस केस में FIR करने की बजाय उसी से गंदी बातें करनी शुरू कर दीं। इसके बात उसने उसकी रिकॉर्डिंग कर ली। केस दर्ज न होने पर SHO उसे बार-बार बुलाने लगा। अकेले आने को कहने लगा। मैं तंग आकर लोक इंसाफ मंच से मिली और मामले को महिला कमीशन के ध्यान में लाया गया। इसके बाद कमीशन ने संज्ञान लेते हुए एसएचओ को लाइन हाजिर करवा दिया।
  • 12 अक्टूबर को दूसरी पीड़िता सामने आई : इसके बाद 12 अक्टूबर को दूसरी पीड़िता लोक इंसाफ मंच के सदस्यों से मिली और अपनी समस्या बताई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ भी SHO ने गलत व्यवहार किया। उसे अपने कमरे में अकेले बुलाया। वह भी अपनी किसी शिकायत के लिए एक बार थाने गई थी। इसके बाद से SHO ने नंबर निकालकर उसे फोन करना शुरू कर दिया। वह इतना तंग आ गई कि घर तक छोड़ दिया। परिवार ने कई बार कहा कि बेटी विदेश चली गई है, लेकिन SHO ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा।

एसएचओ भूषण, जिन पर महिलाओं ने आरोप लगाए है।

यहां जानिए पीड़िताओं से एसएचओ ने कैसे बात की…

पहली रेप पीड़ित लड़की की मां की रिकॉर्डिंग महिला- हैलो सर नमस्ते एसएचओ- नमस्ते-नमस्ते, (बाप कित्थे आ तेरा) बाप कहां हैं।

महिला- (घर ते ही ने) घर पर ही हैं। एसएचओ- तुसी औणा सी अज्ज (आपने को आना था न आज)

महिला- बाहर मींह बोहत तेज ए (बारिश बहुत हो रही है) एसएचओ- हुण तां थम गी ए (अब तो थम गई है)

महिला- हां हुण ते थोड़ी घट्ट हो गई ए (हां अब तो थमी है, मैं अब आ जाऊं) एसएचओ- घरवाला चला गया कम्म ते (पति चला गया काम पर)

महिला- हां, हुणे-हुणे निकले ने (हां, अभी गए हैं) एसएचओ- किन्नी देर च पहुंच जे गी (कितनी देर में पहुंचोगी)

महिला- मैं कल्ली आवां या किसे कुड़ी नूं नाल लै आवां (मैं अकेली आऊं या लड़की ले आऊं साथ में) एसएचओ- नहीं कल्ली आ जा (नहीं अकेली आना)

महिला- कोई गल्ल ए सर जी (कोई बात है सर क्या?) एसएचओ- किन्नी देर च आवेंगी (कितनी देर में आओगी)

महिला- कोई गल्ल ए सर (कोई बात है सर) एसएचओ- तैनूं पता ई ए (तुझे पता ही है)

महिला- की ए, खुल्ल के दस्सों तां ही पत्ता लग्गू (क्या है , खुलकर बताओगे, तभी पता चलेगा) एसएचओ- आएंगी…तांही न (आओगी…तभी न)

महिला- दस्सो की गल्ल ए, मैंनू डर लग रेहा (बताओ, मुझे डर लग रहा है) एसएचओ- डर की गल्ल दा (डर किस बात का लग रहा है)

महिला- तुसी अंदर न कर दे आं (अंदर न कर दो आप) एसएचओ- तैनूं कुच्छ नीं कैंदे, आजा तू (तुझे कुछ नहीं कहते, आजा तू)

महिला- चंगा जी (ठीक है जी) एसएचओ- किन्नी देर च आ रीं (कितनी देर में आओगी)

महिला- दसक मिंटा च निकलूंगी (10 मिनट में निकल जाऊंगी) एसएचओ- पंच मिंट च आ जा (5 मिनट में आ जाओ)

महिला- कुछ करना ए की (कुछ करना है क्या?) एसएचओ- करदे आं, देखदे आं (कुछ करेंगे, देखते हैं)

महिला- ठीक है सर (ठीक है सर) एसएचओ- 5 मिंट ता आजैंगी (5 मिनट तक आ जाओगी)

महिला- 10 क मिंट लगांगे सर (10 मिनट लग जाएंगे, सर) एसएचओ- चल जल्दी आ जा फेर (चल, जल्दी आ जा फिर)

महिला- चलो ठीक है फेर (चलो ठीक है फिर) एसएचओ- कित्थे आएंगी (आना कहां पर है)

महिला- तुसी दस्सों कित्थे आवां (आप बताओ न कहां आऊं) एसएचओ- कचेहरी ए न जेहड़ी कचेहरी, ओदे कोल आ के फोन करीं (कचहरी है न कचहरी, उसके सामने आकर फोन कर)

दूसरी पीड़िता, जिसने एसएचओ के खिलाफ जबरदस्ती बातचीत के आरोप लगाए।

दूसरी पीड़िता की रिकॉर्डिंग में जानिए एसएचओ ने क्या कहा

एसएचओ- हैलो, कित्थे रै गी (हैलो, कहां रह गई) पीड़िता- हुण रात हो गई। बाहर नेरा ए, मैं दवाई लैण जाणा, ताया जी नी आए (अभी रात हो गई। अंधेरा है। मैं दवाई लानी है। ताया जी नहीं आए।)

एसएचओ- शायद, औंदे ही होणे (शायद, वो आते होंगे।) पीड़िता- हांजी, औंदे होणे (हांजी आते होंगे)। कॉल की थी उनको।

एसएचओ- कल्ली आवेंगी तूं (तू अकेली आएगी।) पीड़िता- देखदी आं, सिस्टर नाल औंदी आं (देखती हूं, सिस्टर के साथ आती हूं।)

एसएचओ- आ जा (आ जाओ।) पीड़िता- हां, औंदी आं (हां आती हूं।)

एसएचओ- क्यो तड़पाई जांदी (क्यों तड़पा रहे हो) पीड़िता- मैंनू कमजोरी आई ए, ड्रिप वी लगवोणी ए (मुझे कमजोरी आई है, ड्रिप लगवानी है) एसएचओ- जल्दी आ जा (जल्दी आ जा)

पीड़िता- तुसी ठाणे च ई ओ (आप थाने में हो) एसएचओ- नईं कमरे च आं (नहीं रूम में हूं)

पीड़िता- तुहाड़ा कमरा कित्थे आ (आपका रूम कहां है) एसएचओ- नवांशहर अड्डे दे कोल ए (नवांशहर अड्डे के पास है)। पहला रोड, राइट साइड, बॉय स्कूल।

पीड़िता- गर्ल्स स्कूल दे कोल (वहां पास में गर्ल्स स्कूल है न) एसएचओ- नईं-नईं, ओदर नीं जाणा (नहीं, वहां नहीं जाना है।)

पीड़िता- कित्थे, जित्थे अमरजीत ट्रैवल ए (कहां, जहां अमरजीत ट्रैवल है) एसएचओ- लागे सैलून ए ते लोहे दीयां पौड़ियां ने (वहां सैलून है, लोहे की सीढ़ियां हैं)

पीड़िता- मैं ओस साइड नीं आई कदे (मैं आई नहीं उस साइड कभी) एसएचओ- चल आजा, जल्दी आ जा (चलो, आ जाओ, जल्दी आ जाओ)

एचएचओ के खिलाफ जानकारी देता जरनैल सिंह।

SHO कुलभूषण कुमार ने वीडियो में कहीं 4 अहम बातें…

पीड़ित मेरे पास आए थे, सारी बात लोगों के सामने हुई मैं 1988 में पुलिस में सिपाही भर्ती हुआ। अभी फिल्लौर में एसएचओ के पद पर रहा। ये जो कामरेड जरनैल सिंह है, वो पार्टी से निकाला गया है। इन्होंने गिरोह बना रखा है। इनको लोगों को ठगने वाली पार्टी नाम रखना चाहिए था। ये पीड़ितों की टारगेट करते हैं। उनसे मिलते हैं और साजिश रचकर दूसरे को परेशान कर पैसे ठग लेते हैं। जिस लड़की के बारे में ये लोग इल्जाम लगा रहे हैं, वो लड़की मेरे पास 24 अगस्त को आई थी। मैंने सारी बात सुनी। मुझे बताया गया कि बेटी के साथ रेप हुआ है। मैंने कहा था कि ये मामला पॉक्सो में दर्ज होगा। गांव के लोग भी साथ थे। मैंने सबके सामने बात की है। लड़की का पिता चाहता था दोनों की शादी हो जाए लड़की के पिता ने बताया कि पड़ोसी लड़के ने रेप किया है। हम चाहते हैं कि लड़की की उस लड़के के साथ गौना हो जाए और वो लड़की के नाम जमीन और मकान कर दे। दूसरी पार्टी इस पर नहीं मानी। इसके अगले दिन पीड़िता का पक्ष फिर आया और लेडी कॉन्स्टेबल को बयान लिखवाया। मुझ पर जो इल्जाम लगाया कि मैंने पीड़िता की मां की छाती पर हाथ फेरा, वो गलत है। मैंने 38 साल की नौकरी की। हर जगह कैमरे लगे हैं। कोई भी इनको चेक कर सकता है। मैं गलत हूं तो मुझ पर कार्रवाई करें। गैंग तैयार कर पैसा लूटना इनका काम कार्रवाई के बाद मैं परेशान हो गया। घर भी जाना कम कर दिया। मेरा छोटा बेटा जरनैल सिंह के घर गया और इस तरह न करने की बात कही। बेटे ने कहा कि जरनैल सिंह बैठकर बात करना चाहते हैं। मैं आया तो मुझे यहां एक पुल के नीचे ले गए और मोबाइल साइड में रखवा लिए। बोले- हमें एक करोड़ रुपए दे दो। हम इस मामले को डील कर लेंगे। मैंने मना किया तो 70 लाख, फिर 50 लाख पर आ गए। पैसा न दिया तो वीडियो वायरल कर दिए। इन्होंने इसके बाद फोन कर फिर मिलने के लिए बुलाया। पाकिस्तान से आई थ्रेट काल मुझे इसके बाद पाकिस्तान के शहजाद भट्टी का थ्रेट काल आया। उसने कहा कि मैंने बड़े-बड़े सुधार दिए। पंजाब में बम कांड भी करवा चुका हूं। इसका मतलब ये है कि जरनैल सिंह के पाकिस्तान में एजेंसियों के साथ संबंध हैं। इस गिरोह में एक राम जी नामक आदमी है। इसके गांव में हमारी पुलिस चौकी है। राम जी के खिलाफ कई क्रिमिनल मामले दर्ज हैं। ये चिट्टे का कारोबार भी करता है। इसने यहां से चौकी हटवाने के लिए हाईकोर्ट में रिट भी की थी। मैंने हाईकोर्ट में पेश होकर पूरी कहानी बताई थी।

जरनैल सिंह बोले- एसएचओ खुद पाकिस्तान से काल करवा रहा जरनैल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से जो कॉल आ रहे हैं, वो एसएचओ खुद करवा रहे हैं। लोक इंसाफ मंच हिंदू-सिख एकता का प्रतीक है। होशियारपुर में बच्चे के कत्ल का मामला सबसे पहले हमने उठाया था। इसके बाद किसी ने मेरा नाम गलत उछाल दिया। कुछ निहंग जत्थेबंदियों को ये संदेश पहुंचा दिया कि मैं पंजाब में प्रवासियों के पक्ष में हूं। इसके बाद मुझे सोधा लगाने की धमकियां आने लगीं। एसएचओ के मामले के बाद तो और भी खतरा बढ़ गया है। मैं पुलिस कमिश्नर से मिलकर सुरक्षा की मांग करुंगा। ये लोग कुछ भी करवा सकते हैं।

——————————————

जालंधर SHO भूषण को पाकिस्तानी डॉन भट्टी की धमकी:बोला- मैंने बड़े-बड़े सुधार दिए तू क्या चीज, भूषण बोले-दूसरी पार्टी के पाक एजेंसियों से लिंक

जालंधर के फिल्लौर थाने के सस्पेंडेड SHO भूषण कुमार के रेप पीड़िता की मां से अश्लील बातें करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। SHO ने वीडियो जारी कर कहा कि मेरी वीडियो को एडिट कर चलाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में कामरेड जरनैल सिंह का हाथ है। उसके पाकिस्तान में बैठे लोगों से लिंक हैं। (पूरी खबर पढ़ें)