- Hindi News
 - National
 - IMD Rainfall Flood LIVE Update Punjab Flood Himachal Snowfall| Delhi MP Kerala Mumbai Rajasthan Rain Alert
 
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
 

उत्तराखंड में हरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट पर सोमवार सुबह काली मंदिर के पास लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर ट्रैक पर बने लोहे के स्ट्रक्चर पर गिरे। इसके कारण स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गया। मलबा ट्रैक पर आ गिरा। अब रूट बाधित है। कई ट्रेनों को रोक गया है। ट्रैक से मलबा हटाया जा रहा है।
इधर, राजस्थान में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। नदी-नाले ओवरफ्लो होने से आज 8 जिलों, उदयपुर, सलूंबर, जालोर, डूंगरपुर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा में स्कूल बंद हैं।
पंजाब के 23 जिलों के करीब 2 हजार गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इनकी 3 लाख 84 हजार की आबादी प्रभावित है। 12 जिलों के 46 लोगों की बाढ़-बारिश में जान गई। 12 दिन बाद आज राज्य के सभी जिलों में स्कूल-कॉलेज खुले हैं।
हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़े हैं। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भरा है। बांके बिहारी मंदिर से 100 मीटर दूर बाढ़ का पानी बह रहा है। राज्य में अब तक 644.9mm बारिश हुई है, जबकि यहां औसत बारिश का आंकड़ा 641.4mm है।
हिमाचल प्रदेश में 2 नेशनल हाईवे समेत 824 सड़कें अभी भी बंद हैं। इनमें ज्यादातर सड़कों को बंद हुए 10 दिन हो चुके हैं। राज्य में इस सीजन में सामान्य से 45% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 1 जून से 7 सितंबर के बीच 652.1mm सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 948.5mm बारिश हुई है।
राज्यों में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें…

हरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट को लैंडस्लाइड के कारण बंद किया गया है।

यूपी: प्रयागराज में गंगा उफान पर है। ऐसे में वोटिंग बंद है।

राजस्थान: भीलवाड़ा में बाढ़ में कार बही, एक युवक की मौत हुई, दूसरा पेड़ पर चढ़ा।

मथुरा के राम घाट, श्याम घाट किनारे के बाजार में रविवार को 3 फीट तक पानी भर गया।
राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें….

देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
01:46 PM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
हिमाचल में ऊना के कुटलेहड़ में बारिश से टूटी सड़क
01:15 PM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
राजस्थान के जालौर में भारतमाला हाईवे का आधा हिस्सा बहा
जालौर जिले के बागोड़ा में बारिश से भारतमाला रोड पर कटाव हो गया। भारतमाला हाईवे का आधा हिस्सा बह गया, जिसके चलते वहां से निकलने वाले वाहनों को रोका गया है।
12:19 PM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
एयरफोर्स ने उधमपुर में राहत सामग्री पहुंचाई
भारतीय वायुसेना ने जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के पंचारी ब्लॉक में लैंडस्लाइड से प्रभावित मुंगरी गांव में राहत सामग्री पहुंचाई।
11:48 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
हिमाचल के मंडी में बालीचोकी बाजार में चार मंजिला मकान गिरा
11:18 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
सेना ने अब तक 21 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया
मानसून शुरू होने के बाद से सेना के जवान देश भर में 75 जगहों पर मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) के काम में लगे हुए हैं। सेना अब तक 126 बचाव टुकड़ियों की मदद से 21,500 से ज्यादा लोगों को बचा चुकी है। इसके अलावा 9,700 लोगों को मेडिकल हेल्प दी है। वहीं प्रभावितों तक 23500 किलोग्राम से ज्यादा की राहत सामग्री पहुंचाई है।
10:32 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
गुजरात: साबरमती नदी में पानी बढ़ा, खेड़ा-धोलका हाईवे डूबा
08:36 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
उत्तर प्रदेश: कानपुर में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव
कानपुर में बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। इस दौरान आरटीओ ऑफिस के सामने के रास्ते में खड़ी बाइक और स्कूटी के टायर आधे डूब गए।
08:15 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
पंजाब: अबोहर में बारिश से मकान की छत गिरी

फाजिल्का जिले के अबोहर में लगातार हो रही बारिश के कारण मकानों की छतें गिरने का सिलसिला जारी है। ईदगाह बस्ती में एक और हादसा हुआ। स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है, क्योंकि मामले की सूचना पाकर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी घटना स्थल का जायजा लेने के लिए नहीं पहुंचा।
08:04 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बाढ़ का जायजा लेने पहुंची सेंट्रल टीम
08:01 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
राजस्थान: अजमेट में टापू बने गांव से गर्भवती का रेस्क्यू
अजमेर के सावर उपखंड के चिकल्या और लोधा का झोपड़ा गांव बारिश के कारण पिछले एक सप्ताह से टापू बने हुए हैं। गांव के चारों तरफ के रास्तों पर बिसुन्दनी और नाहर सागर बांध का पानी तेज बहाव से बह रहा है। इस वजह से रास्तों पर बनी रपट भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
एसडीआरएफ की टीम 500 मीटर नाव के जरिए बांध से होकर गांव पहुंची और एक गर्भवती महिला को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया गया है। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर पुलिया निर्माण और उपस्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग की है।
07:15 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
राजस्थान: उदयपुर में बुजुर्ग बहा
उदयपुर के सायरा क्षेत्र में तिरोल के बोरमचा पुलिया से सोमवार को एक बुजुर्ग पानी में बह गए। जालूराम गमेती (60) पुलिया पार कर रहे थे। इसी दौरान वह बह गए। वहां खड़े लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन पानी के तेज बहाव में वे बह गए। घटना का वीडियो सामने आया है।
07:09 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
हरियाणा: फतेहाबाद में बारिश के पानी से घर में दरारें पड़ीं
फतेहाबाद में बारिश के पानी से घर में दरारें पड़ गई हैं। ऐसे में लोगों को डर सता रहा है कि कहीं मकान ढह न जाए।
07:05 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
पंजाब के फाजिल्का में NDRF रेस्क्यू में जुटी, 2000 लोगों को बचाया
पंजाब के फाजिल्का ज़िले के बाढ़ग्रस्त गांवों में NDRF की टीमें लगातार राहत व बचाव कार्य कर रही हैं।NDRF इंस्पेक्टर शिव कुमार सिंह ने बताया कि दो टीमें बठिंडा NDRF से और दो टीमें लुधियाना बटालियन से लगी हुई हैं। लगभग 15 से 20 गाँंव प्रभावित हुए हैं। अब तक करीब 2000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। हम रोजाना राशन, खाद्य सामग्री और पशुओं के लिए चारा भी वितरित कर रहे हैं।
06:42 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
यूपी: ताजमहल जाने वाली सड़र पर पानी भरा
06:23 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
पंजाब: फाजिल्का में बाढ़ प्रभावित गांवों में NDRF का रेस्क्यू
पंजाब के फाजिल्का में बाढ़ प्रभावित गांवों में NDRF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। लगातार बारिश के चलते आई बाढ़ से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। NDRF के जवान नावों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं और आवश्यक राहत सामग्री भी बांट रहे हैं।
05:56 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
राजस्थान: डीग में दो मंजिला मकान गिरा, भाई-बहन की मौत
राजस्थान के डीग जिले के डुबोकर में रविवार देर रात दो मंजिला मकान ढह गया। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। मां समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जारा मेव (5) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई सैफ (17) की मौत अस्पताल में हुई।
05:29 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
यूपी: मथुरा में निचले इलाकों में घुसा पानी, VIDEO
मथुरा-वृंदावन में यमुना का पानी 1 किमी अंदर तक भरा गया है। इसके कारण निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। गलियां जलमग्न हैं। लोग घरों में फंस गए हैं। गलियों में घुटनों तक पानी भरा है।
05:27 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
पंजाब: लुधियाना में बूथगढ़ ससराली में बांध क्षतिग्रस्त
पंजाब के लुधियाना में बूथगढ़ ससराली में बांध क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके चलते मिट्टी का कटान शुरू हो गया है।
05:24 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, निचले इलाकों में बाढ़
प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर हैं। निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। पानी कई फीट तक जमा है। यहां मौजूद लोगों को अलर्ट पर रखा गया है। NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
05:22 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
बिहार: अगले 7 दिन लगातार बारिश का संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 9 सितंबर से 16 सितंबर तक लगातार बारिश की संभावना है। अलग-अलग इलाकों में तेज और मध्यम बारिश का अनुमान है। कुल जिलों में 40KMPH की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है।
05:20 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद के 22 गांवों में घुसा यमुना का पानी

फिरोजाबाद में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 22 गांवों में पानी घुस गया है। फसलें पूरी तरह डूब गई हैं। बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया- ग्रामीणों को जरूरी सामान बांधकर रखने को कहा गया। जरूरत पड़ने पर उन्हें स्कूलों, धर्मशालाओं और पंचायत घरों में शिफ्ट किया जाएगा।
05:01 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
पंजाब: पटियाला में अभी तक फसले पानी में डूबी हुईं
पंजाब के पटियाला में बाढ़ का पानी उतरने लगा है, लेकिन फसलें पानी में डूबी हुईं हैं। हजारों बीघा खेत में घुटने- घुटने तक पानी भरा है।
04:59 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
गुजरात के थराड गांव में 12 दिन से बारिश जारी, बाढ़ के हालात
04:32 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
हरियाणा: अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

फतेहाबाद में टूटी ड्रेन को ठीक करते लोग।
- 9 सितंबर: अंबाला, यमुनानगर और करनाल में अधिकतर एरिया में बारिश के आसार हैं। पंचकुला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। जींद, रोहतक, फरीदाबाद और पलवल में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी में बारिश की संभावना नहीं है।
 - 10 सितंबर: पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जींद, सोनीपत और रोहतक में छिटपुट बूंदाबांदी का अनुमान है। इन जिलों के अलावा बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
 - 11 सितंबर: मौसम विभाग ने 11 सितंबर को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। जींद, सोनीपत और रोहतक में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
 
04:29 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
उत्तराखंड: हरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट लैंडस्लाइड हुई, Video
04:10 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
पंजाब: पटियाला में बाढ़ के कारण 43 स्कूल बंद
पटियाला में बाढ़ के कारण जिले के 43 स्कूलों को 10 सितंबर 2025 तक शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए बंद कर दिया गया है। 6 स्कूलों को केवल विद्यार्थियों के लिए बंद किया गया है। इन 6 स्कूलों में 3 दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं। इसके अलावा, अन्य निजी और सरकारी स्कूल सरकार के निर्देशों के अनुसार ही खुले रहेंगे। प्रशासन ने यह कदम बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए उठाया है ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
04:07 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
दिल्ली में यमुना का स्तर गिरा, 205 मीटर पर आया
03:14 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
राजस्थान: उदयपुर में नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड
राजस्थान के उदयपुर-झाड़ोल-ईडर NH-58 E पर लैंडस्लाइड होने से ट्रैफिक लगा है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह 4 बजे झाड़ोल के पास हाईवे पर अंडावेला में लैंडस्लाइड हुई, जिससे पहाड़ियों से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे। हाईवे से मलबा हटाया जा रहा है।
03:10 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
दिल्ली: वसु देव घाट और मोनेस्ट्री क्षेत्र में बाढ़
तेज बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वसु देव घाट और मोनेस्ट्री एरिया में कई फीट तक पानी भरा हुआ है। इसका ड्रोन विजुअल सामने आया है। हालांकि, यमुना का जलस्तर अब घटने लगा है। ऐसे में इन इलाकों में भी पानी घटने की उम्मीद जताई जा रही है।
03:08 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
पंजाब: भाखड़ा डैम में खतरे के निशान से नीचे पानी
पंजाब के भाखड़ा नागल डैम का जलस्तर लगातार गिर रहा है, जो खतरे के निशान से तकरीबन 2 फीट नीचे आ गया है। रविवार शाम पोंग डैम का जलस्तर 1392.97 फीट दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से तकरीबन 7 फीट कम है।
03:05 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
दिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे
दिल्ली में 2 सितंबर से लगातार खतरे के निशान 205 मीटर से ऊपर बह रही यमुना नदी का जलस्तर अब गिरने लगा है। ये 208 मीटर तक पहुंचा था। सोमवार को जलस्तर वापस 205 मीटर पर लौटा है। निचले इलाकों में भी बाढ़ का पानी घटने लगा है।
03:01 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
यूपी: ताजमहल की दीवारों तक पहुंचा यमुना का पानी
यूपी के आगरा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा है। इसका पानी ताजमहल की दीवारों तक पहुंचा है।
02:59 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
छत्तीसगढ़: 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, 7 सितंबर तक 85% बारिश का कोटा पूरा

छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन 7 सितंबर तक इस मानसून का 85% कोटा पूरा हो चुका है। यहां औसतन 1143.3mm बारिश होती है, अब तक 981.3mm बारिश हो चुकी है। सोमवार को दुर्ग, बालोद, रायपुर, कबीरधाम, राजनांदगांव समेत 17 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
01:35 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में 73% कम बारिश हुई; 25 जिलों में अलर्ट

यूपी में बारिश-बाढ़ का दौर जारी है। गंगा, यमुना और अन्य नदियों का बढ़ा जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। सोमवार को यूपी के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के कारण किसी भी जिले में भारी बारिश का अनुमान नहीं है। राज्य में अब तक 644.9mm बारिश हुई है, जबकि यहां औसत बारिश का आंकड़ा 641.4mm है। पूरी खबर पढ़ें…
01:30 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
पंजाब के रोपड़ (रूपनगर) से दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट

पंजाब के रोपड़ (रूपनगर) जिले के जिंदबड़ी,भनाम, प्लासी सिंघपुर, बेला रामगढ़ और पत्ती टेक सिंह गांवों का बीते 15 दिन से शहर संपर्क कटा हुआ है। यहां के 1000 से ज्यादा परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। सड़कें पानी में डूबीं हैं, नाव ही एक मात्र सहारा है। लोगों को खाने-पीने की वस्तुओं की दिक्कत हो रही है। सैंकड़ों परिवार ऐसे हैं, जिनके घर का सामान पानी के कारण खराब हो गया है। पूरी खबर पढ़ें…
01:24 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
पंजाब: 12 दिन बाद खुले स्कूल-कॉलेज, बाढ़ग्रस्त इलाकों में बंद रहेंगे

पंजाब में आज तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। 12 दिनों के बाद आज पंजाब के स्कूल-कॉलेज दोबारा खुल रहे हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों में शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बाढ़ के हालातों को लेकर पंजाब सरकार भी सतर्क है। 9 सितंबर को PM नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान सेहत खराब होने के बाद भी आज कैबिनेट की बैठक लेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
01:20 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
हरियाणा: 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, इस सीजन 48% ज्यादा बारिश

हरियाणा के 18 जिलों में आज बारिश की आशंका है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में अधिकतर एरिया में बारिश हो सकती है, जबकि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम में बूंदाबांदी के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
01:17 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
बिहार: 24 जिलों में आज बारिश की चेतावनी

बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को पटना, किशनगंज और शेखपुरा समेत राज्य के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन जिलों में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने के आसार हैं। 8-10 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
01:14 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
मध्य प्रदेश: नदी-नाले उफान पर, कल से भारी बारिश का दौर

मध्य प्रदेश में रविवार से तेज बारिश का दौर थमा है, लेकिन नदी-नाले अभी उफान पर हैं। नर्मदापुरम, रतलाम, जबलपुर, टीकमगढ़, उमरिया और बालाघाट में हल्की बारिश हुई। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। इसके अगले दिन मंगलवार को पूर्वी हिस्से में फिर से तेज बारिश का अनुमान है। पूरी खबर पढें…
01:11 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
राज्यों में मौसम का हाल…

01:11 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
 
शहरों में बारिश का डेटा…

