हिमाचल के शिमला में लैंडस्लाइड, 3 की मौत:जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 12 मकान ढहे; पंजाब में स्कूलों की

0
8
  • Hindi News
  • National
  • IMD Rainfall Flood LIVE Update; Himachal Landslide | Kashmir Punjab Mumbai Rajasthan Delhi MP Kerala Alert

देहरादूर/श्रीनगर/चंडीगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर भारत के हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से हालात खराब हैं। पंजाब के 9 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। अब तक 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। भाखड़ा डैम में फ्लड गेट 4-4 फीट तक खोल दिए हैं।

हिमाचल में रविवार से तेज बारिश हो रही है। शिमला के कोटखाई, जुब्बल और जुन्गा में देर रात लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत हो गई। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में हिमाचल को आपदा प्रभावित राज्य घोषित किया है।

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 5 नेशनल हाईवे और करीब 800 सड़कें बंद पड़ी हैं। कुल्लू समेत 10 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद हैं।

हरियाणा के 6 जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। सिरसा में एक नहर टूटने से 50 एकड़ में खड़ी फसल पानी में डूब गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 2.50 लाख एकड़ में फसलों को नुकसान हुआ है। करीब 40 हजार किसान प्रभावित हुए हैं।

सोमवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से 29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। दिल्ली सरकार ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में केदारनाथ नेशनल हाईवे पर सोमवार को लैंडस्लाइड के बाद दो यात्रियों की मौत और छह लोग घायल हो गए। रेड और ऑरेंज अलर्ट के बाद चार धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लैंडस्लाइड के कारण 12 घर टूट गए।

देश में बाढ़-लैंडस्लाइड से जुड़ी 5 तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में रविवार शाम को सड़क पर विशाल पेड़ गिर गया। वहां कई लोग और गाड़ियां खड़ी थीं। हालांकि, किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में रविवार शाम को सड़क पर विशाल पेड़ गिर गया। वहां कई लोग और गाड़ियां खड़ी थीं। हालांकि, किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

उत्तराखंड में सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में लैंडस्लाइड हुई। इसके बाद वाहन फंसे हुए हैं। एसडीआरएफ टीम राहत कार्य में जुटी है।

उत्तराखंड में सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में लैंडस्लाइड हुई। इसके बाद वाहन फंसे हुए हैं। एसडीआरएफ टीम राहत कार्य में जुटी है।

हरियाणा में यमुना नदी में पानी खतरनाक स्तर पहुंच गया है। सोमवार को यमुनानगर जिले में नदी ओवरफ्लो होने के कारण हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोल दिए गए।

हरियाणा में यमुना नदी में पानी खतरनाक स्तर पहुंच गया है। सोमवार को यमुनानगर जिले में नदी ओवरफ्लो होने के कारण हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोल दिए गए।

हिसार में सोमवार को भाखड़ा से जुड़ी बासड़ा नहर टूटने के बाद उसे भरने की कोशिश की गई।

हिसार में सोमवार को भाखड़ा से जुड़ी बासड़ा नहर टूटने के बाद उसे भरने की कोशिश की गई।

NDRF की टीम ने बाढ़ के पानी में डूबने से युवक को बचाया।

NDRF की टीम ने बाढ़ के पानी में डूबने से युवक को बचाया।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

03:25 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

कुपवाड़ा के जुमागुंड में बादल फटा, 15 साल का लड़का घायल

उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के जुमागुंड के बनवाली इलाके में बादल फटने से एक 15 साल का लड़का घायल हो गया। इसके अलावा एक घोड़े सहित कई पशुओं की मौत हो गई। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

03:23 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के बजघेड़ा ​​​​​​​अंडरपास में पानी भरा, बंद

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे का बजघेड़ा अंडरपास बंद कर दिया गया है। यह अंडरपास में पानी भर गया है। वाहनों को सर्विस लेन से निकाला जा रहा है।

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के बजघेड़ा अंडरपास में पानी भर ​​​​​गया है। इसके बाद अंडरपास को बंद किया गया। वाहनों को सर्विस लेन से निकाला जा रहा है।

02:56 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

गुरुग्राम में कार्पोरेट कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम और स्कूलों को ऑनलाइन क्लासेस का आदेश

गुरुग्राम में लगातार बारिश के बाद जिला प्रशासन ने सभी कार्पोरेट ऑफिस, प्राइवेट इंस्टीट्यूट के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने और सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास लगाने का आदेश दिया है।

02:14 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के आईटीओ इलाके में तेज बारिश हुई

01:37 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

गुरुग्राम: सड़कों पर पानी भरा, गाड़ियां डूबी

हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को तेज बारिश हुई। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। गाड़ियां डूबी नजर आई।

01:34 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के कई इलाकों में शाम से तेज बारिश

राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम से कई इलाकों में बारिश जारी है।

12:20 PM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: जिला अस्पताल और कॉलेज जाने वाली सड़क बंद

11:13 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

AAP सांसद गुरमीत सिंह मीत ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी

11:07 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल में मणिमहेश यात्रा पर निकले 4 श्रद्धालुओं के शव मिले

हिमाचल के चंबा में मणिमहेश यात्रा पर निकले 4 श्रद्धालुओं के शव मिले हैं। 25 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

10:31 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल में ऊना की रक्कड़ कॉलोनी में पानी भरा

10:01 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हथिनीकुंड बैराज से 29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट

सोमवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से 29,313 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है। दिल्ली सरकार ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

09:48 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी के बागपत में नलकूप यमुना नदी में बहा

बागपत के शबगा गांव में यमुना नदी के तेज बहाव में सरकारी नलकूप बह गया। इस नलकूप से करीब 300 बीघा जमीन की सिंचाई होती थी। जिला प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

09:19 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब के मानसा में कच्चे मकान की छत गिरी, चाचा-भतीजे की मौत

मानसा में देर रात कच्चे मकान की छत गिर गई। इस हादसे में बलजीत सिंह (35) और उनके 10 वर्षीय भतीजे गुरजोत सिंह की मौत हो गई।

जालंधर और लुधियाना के कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर चुका है। भाखड़ा डैम के गेट 4 फीट तक खोले गए।

अमृतसर के घोनेवाला में धुस्सी बांध टूटने से आसपास का 15 किमी का इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया है।

09:02 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के बीकानेर में तेज बारिश के बाद युवक- महिला बहे

रविवार शाम तेज बारिश के बाद बीकानेर के कोटगेट पर खड़ी एक महिला और युवक अचानक बहने लगे। ये लोग खुद को संभालते इतने में स्कूटी और बाइक भी बहने लगी।

बमुश्किल दोनों ने किनारे लगी लोहे की रेलिंग पकड़कर जान बचाई।

08:50 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: शाह सांबा जिले के मंगू चक गांव में आपदा पीड़ितों से मिले

08:35 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड सीएम धामी ने आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, बनबसा के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सीएम ने बाढ़ में फंसे लोगों से मुलाकात की।

08:22 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के सोलन में लैंडस्लाइड, कालका-शिमला रेल लाइन पर पत्थर गिरे

07:59 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में चार धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित

उत्तराखंड में मौसम विभाग के रेड और ऑरेंज अलर्ट के बाद चार धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। गढ़वाल मंडल के आयुक्त और सीएम धामी के सचिव विनय शंकर पांडे ने यह जानकारी दी।

07:54 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल में अब तक 320 लोगों की मौत, 3 हजार करोड़ की संपत्ति नष्ट

20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल प्रदेश में 320 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 166 लोग भूस्खलन, बाढ़, बादल फटने, डूबने, बिजली के झटके और 154 सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए हैं।

राज्य में अब तक 3 हजार करोड़ की संपत्ति नष्ट हो गई है। वहीं, सिरमौर जिले के ददाहू में गिरी नदी उफान पर है। लोगों को घर खाली करने के आदेश दिया गया है।

07:29 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने हालात की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्र व केंद्र शासित प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

07:19 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लैंडस्लाइड, 12 घर टूटे, चिनाब नदी में पानी बढ़ा

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधल के गुंडी इलाके में लैंडस्लाइड से लगभग 12 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रियासी जिले में अचानक आई में बाढ़ में मां-बेटा बह गए।

डोडा जिले के अस्सार में चिनाब नदी में अचानक बाढ़ आने से आठ लोग बह गए। हालांकि, सबको बचा लिया गया।

07:06 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ सीएम ने बस्तर के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग और इंद्रावती नदी के पास बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया।

06:23 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

गृहमंत्री ने पंजाब सीएम से बात की, हर संभव मदद का वादा 

पंजाब के 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और CM भगवंत मान से बातचीत की। राज्यपाल और CM ने गृह मंत्री को मौजूदा हालात और बाढ़ प्रभावित लोगों के बचाव और राहत कार्यों की जानकारी दी। शाह ने आश्वासन दिया कि बाढ़ से निपटने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

06:21 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: दिल्ली बॉर्डर तक 30 गांवों में यमुना का अलर्ट

हरियाणा में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ सकता है। सोनीपत जिले में गन्नौर से लेकर दिल्ली बॉर्डर तक करीब 30 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें बख्तावरपुर, गढ़ी, मेहंदीपुर, और जैनपुर शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि स्थिति अभी नियंत्रण में है, लेकिन अगले 24 से 48 घंटों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने पहले ही मुनादी करवाकर गांवों के लोगों को अलर्ट कर दिया है।

05:29 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल में लैंडस्लाइड से गाड़ियां दबीं, सड़कें बंद; 4 तस्वीरें देखिए

शिमला के ठियोग में रविवार को टियाली-माइपुल सड़क पर एक कार मलबे में आधी दब गई।

शिमला के ठियोग में रविवार को टियाली-माइपुल सड़क पर एक कार मलबे में आधी दब गई।

कुल्लू के सोलंग में रविवार रात लैंडस्लाइड से ऊंचाई पर बने कई घरों के ढहने का खतरा बढ़ गया है।

कुल्लू के सोलंग में रविवार रात लैंडस्लाइड से ऊंचाई पर बने कई घरों के ढहने का खतरा बढ़ गया है।

शिमला में सोमवार सुबह ठियोग-चौपाल सड़क पर पहाड़ से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं।

शिमला में सोमवार सुबह ठियोग-चौपाल सड़क पर पहाड़ से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं।

सोलन जिले के सुबाथू में रविवार को लैंडस्लाइड के कारण कई गाड़ियां मलबे में फंस गईं।

सोलन जिले के सुबाथू में रविवार को लैंडस्लाइड के कारण कई गाड़ियां मलबे में फंस गईं।

04:58 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब में स्कूलों के साथ अब कॉलेज-यूनिवर्सिटी भी 3 सितंबर तक बंद

पंजाब में बाढ़ के चलते स्कूलों के साथ अब सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी भी 3 सितंबर तक बंद रहेंगे। पंजाब सरकार ने सोमवार को राज्य भर में लगातार हो रही बारिश के कारण सभी कॉलेज, यूनिवर्सिटी और पॉलिटेक्निक संस्थान बंद रखने का आदेश जारी किया।

04:22 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में यलो अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान

दिल्ली में सोमवार को भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह और दोपहर के समय गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है।

शहर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.8 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

03:48 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के अजमेर में भारी बारिश के कारण सड़कें पानी में डूबीं

03:14 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: 5 जिलों में आज यलो अलर्ट, अगले 3 दिन पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना

रायपुर में रविवार सुबह तेज बारिश हुई थी। जिले में आज भी सुबह से बादल छाए हैं।

रायपुर में रविवार सुबह तेज बारिश हुई थी। जिले में आज भी सुबह से बादल छाए हैं।

छत्तीसगढ़ में सोमवार को बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की भी आशंका है। रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 3 दिनों में पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

03:11 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

झारखंड: पूरे राज्य में अलर्ट, बारिश-तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका

झारखंड में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में 2 सितंबर को एक नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इससे पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें…

03:00 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर

02:26 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: शिमला में लैंडस्लाइड, 3 की मौत, 10 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

हिमाचल प्रदेश के शिमला में रविवार रातभर तेज बारिश हुई। 1 और 2 सितंबर को भी रेड अलर्ट है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में रविवार रातभर तेज बारिश हुई। 1 और 2 सितंबर को भी रेड अलर्ट है।

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को रेड अलर्ट है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रविवार रात से तेज बारिश जारी है। शिमला के कोटखाई में लैंडस्लाइड में एक घर ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शिमला के जुन्गा में एक मकान गिरने से बाप-बेटी की मौत हो गई। कुल्लू समेत 10 जिलों में आज स्कूल-कॉलेज बंद हैं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 4 नेशनल हाईवे और 800 से ज्यादा सड़कें बंद पड़ी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

02:14 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, 10 दिन तक किसी जिले में तेज बारिश नहीं

बिहार में शुक्रवार को 25 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। हालांकि, राज्य में मानसून कमजोर पड़ गया है। पटना समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक किसी भी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

02:04 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 27 जिलों में बारिश की चेतावनी, जोधपुर, झुंझुनूं-टोंक में स्कूल बंद

दौसा के लालसोट में रविवार को स्टंट कर रहा युवक बह गया। सवाई माधोपुर के नगर परिषद ऑफिस के पास बिजली गिरी। गेट पर खड़े कर्मचारी ने भागकर जान बचाई।

दौसा के लालसोट में रविवार को स्टंट कर रहा युवक बह गया। सवाई माधोपुर के नगर परिषद ऑफिस के पास बिजली गिरी। गेट पर खड़े कर्मचारी ने भागकर जान बचाई।

राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जोधपुर, झुंझुनूं और टोंक में आज स्कूलों की छुट्‌टी घोषित की गई है। राज्य में लगातार बरसात के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। हनुमानगढ़ में बाढ़ की आशंका के कारण हेल्थ डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की छुटि्टयां कैंसिल कर दी गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…

01:56 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: 17 जिलों में आज अलर्ट, भोपाल में सुबह से तेज बारिश जारी

भोपाल में सोमवार सुबह तेज बारिश हुई। आज दिनभर भारी बारिश का अलर्ट है।

भोपाल में सोमवार सुबह तेज बारिश हुई। आज दिनभर भारी बारिश का अलर्ट है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, देवास, सीहोर, खरगोन, खंडवा और अनूपपुर शामिल हैं। यहां अगले 24 घंटे में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है। इंदौर और उज्जैन में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

01:47 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: 9 जिलों में बाढ़, 1312 गांव प्रभावित; आज भी बारिश-तूफान का रेड अलर्ट

NDRF ने अमृतसर में रविवार को एक युवक को बाढ़ में डूबने से बचाया। वहीं, पंजाबी सिंगर-एक्ट्रेस सुनंदा शर्मा प्रभावित इलाकों में राहत सामाग्री लेकर पहुंचीं।

NDRF ने अमृतसर में रविवार को एक युवक को बाढ़ में डूबने से बचाया। वहीं, पंजाबी सिंगर-एक्ट्रेस सुनंदा शर्मा प्रभावित इलाकों में राहत सामाग्री लेकर पहुंचीं।

पंजाब के 9 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल है। बाढ़ से 1312 गांव प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को भी पंजाब में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में NDRF की 11 टीमें और सेना राहत और बचाव कार्यों में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें…

01:33 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: बाढ़ का हाईअलर्ट, 4 जिलों में तेज बारिश की आशंका; अफसरों की छुट्टियां रद्द

कैथल में रविवार को बारिश के बाद सड़क पर पानी भरने से गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई।

कैथल में रविवार को बारिश के बाद सड़क पर पानी भरने से गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई।

हरियाणा में सोमवार को मौसम विभाग ने बाढ़ का हाई अलर्ट जारी किया है। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में बारिश का रेड अलर्ट है। रेवाड़ी, झज्जर, पंचकूला में रविवार से बारिश हो रही है। पड़ोसी राज्य पंजाब और पहाड़ों में हो रही भारी बरसात के चलते नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। यमुना और मारकंडा नदी कल से ही ओवरफ्लो है। पूरी खबर पढ़ें…

01:21 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में बारिश का हाल

01:21 AM1 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा