0
  • Hindi News
  • National
  • Kishtwar Cloudburst Tragedy LIVE Video Update; Machail Mata Yatra | Jammu News

किश्तवाड़8 घंटे पहलेलेखक: रउफ डार

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के चशोटी गांव में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे बादल फटा। कई लोग पहाड़ से आए पानी और मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में अब तक 52 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 167 लोगों को बचाया गया है। करीब 100 से ज्यादा लोग लापता हैं।

हादसा उस समय हुआ जब हजारों श्रद्धालु मचैल माता यात्रा के लिए किश्तवाड़ में पड्डर सब-डिवीजन में चशोटी गांव पहुंचे थे। यह यात्रा का पहला पड़ाव है। बादल वहीं फटा है, जहां से यात्रा शुरू होने वाली थी। यहां श्रद्धालुओं की बसें, टेंट, लंगर और कई दुकानें थीं। सभी बाढ़ के पानी में बह गए।

किश्तवाड़ में जहां फ्लैश फ्लड हुआ जानिए उस इलाके को

चशोटी किश्तवाड़ शहर से लगभग 90 किलोमीटर और मचैल माता मंदिर के रास्ते पर पहला गांव है। यह जगह पड्डर घाटी में है, जो 14-15 किलोमीटर अंदर की ओर है। इस इलाके के पहाड़ 1,818 मीटर से लेकर 3,888 मीटर तक ऊंचे हैं। इतनी ऊंचाई पर ग्लेशियर (बर्फ की चादर) और ढलानें हैं, जो पानी के बहाव को तेज करती हैं।

मचैल माता तीर्थयात्रा हर साल अगस्त में होती है। इसमें हजारों श्रद्धालु आते हैं। यह 25 जुलाई से 5 सितंबर तक चलेगी। यह रूट जम्मू से किश्तवाड़ तक 210 किमी लंबा है और इसमें पद्दर से चशोटी तक 19.5 किमी की सड़क पर गाड़ियां जा सकती हैं। उसके बाद 8.5 किमी की पैदल यात्रा होती है।

आपदा की 7 तस्वीरें…

हादसे में मारे गए लोगों के शव एंबुलेंस और अन्य वाहनों में ले जाए जा रहे हैं।

हादसे में मारे गए लोगों के शव एंबुलेंस और अन्य वाहनों में ले जाए जा रहे हैं।

ये बादल फटने के बाद चशोटी गांव का फुटेज है। ऊपर से बाढ़ के साथ मलबा नीचे आया।

ये बादल फटने के बाद चशोटी गांव का फुटेज है। ऊपर से बाढ़ के साथ मलबा नीचे आया।

चशोटी गांव में गुरुवार को बादल फटने के बाद मलबे में कई घर बह गए।

चशोटी गांव में गुरुवार को बादल फटने के बाद मलबे में कई घर बह गए।

बादल फटने के बाद इलाके की तस्वीर। कई घरों को नुकसान पहुंंचा।

बादल फटने के बाद इलाके की तस्वीर। कई घरों को नुकसान पहुंंचा।

हादसे में घायल लोग, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया

हादसे में घायल लोग, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया

चशोटी गांव में बादल फटने के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को रेस्क्यू किया।

चशोटी गांव में बादल फटने के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को रेस्क्यू किया।

लोगों को हादसे वाली जगह से फौरन सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

लोगों को हादसे वाली जगह से फौरन सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

किश्तवाड़ आपदा से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

03:21 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी

02:35 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

किश्तवाड़ के अस्पताल में घायल

02:30 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

शवों को एंबुलेंस में लाया जा रहा

01:39 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

होजर गांव में CISF के जवान समेत 17 लोगों को बचाया, देखें फोटोज

01:33 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

किश्तवाड़ में राहत और बचाव कार्य में सेना भी शामिल

सेना के जम्मू स्थित जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने गुरुवार को बताया कि चिसोटी गांव में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र में सेना राहत और बचाव में जुटी है। प्रभावित लोगों को राहत सामग्री, चिकित्सा दल और बचाव उपकरण उपलब्ध कराए गए।

01:32 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

किश्तवाड़ आपदा: एक बच्चे को रेक्स्यू किया गया, फोटो सामने आई

चशोटी गांव रेस्क्यू टीम ने एक बच्चे को रेक्स्यू किया गया। उसकी फोटो सामने आई। मेडिकल टीम ने बताया कि बच्चे की हालत स्थिर है। उसे मामूली चोटे आई हैं। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

01:06 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

J&K सीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर चाय पार्टी और सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द किए

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद हुई जनहानि के बाद शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाली ऐट होम चाय पार्टी और सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। अफसर ने बताया कि इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग लापता हैं।

12:57 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने किश्तवाड़ में राहत और बचाव कार्य तेज करने की अपील की

कांग्रेस ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई जनहानि पर दुख व्यक्त किया। पार्टी ने कहा कि वहां राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस त्रासदी में कई लोगों की मौत से वह अत्यंत दुखी हैं।

12:47 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

चशोटी गांव में बादल फटने के बाद के 2 नए वीडियो

12:38 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ग्राफिक्स से समझिए… हादसा कहां और कैसे हुआ

12:37 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया

12:37 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

2 CISF जवानों की मौत, 37 की हालत गंभीर

किश्तवाड़ ज़िले के चोसिटी गांव में बादल फटने में अब तक 2 CISF जवानों समेत 33 लोगों की मौत हो गई है। 200 से ज्यादा से लोग लापता हैं। 100 लोग घायल हुए हैं। इनमें 37 की हालत गंभीर है। इन्हें जिला अस्पताल किश्तवाड़ में भर्ती कराया गया है। वहीं पाडर के उप-जिला अस्पताल में करीब 70 से 80 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

12:37 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

VIDEO: किश्तवाड़ में घर-गाड़ियों को नुकसान

12:36 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू कमिश्नर बोले- NDRF टीम जल्द रेस्क्यू के लिए पहुंचेगी 

जम्मू के डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार ने कहा- सुबह करीब 11.30 बजे हमें जानकारी मिली कि चशोटी इलाके में बादल फटा है। SRDF, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। NDRF की टीम भी पहुंचने वाली है। सेना और वायुसेना की टीमें भी एक्टिव हैं।

12:36 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

अमित शाह ने कहा- केंद्र से हर संभव मदद मिलेगी

गृहमंत्री अमित शाह ने बताया, ‘किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से बातचीत की। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर भेज दी गई हैं। हम स्थिति पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं और हर परिस्थिति में जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। जरूरतमंदों को हर संभव मदद दी जाएगी।

12:35 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

किश्तवाड़, डोडा, भदरवाह से एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना

बादल फटने की घटना के बाद से तीन जिलों किश्तवाड़, डोडा, भदरवाह से सभी एम्बुलेंस बचाव अभियान के लिए किश्तवाड़ जिले के मचैल के लिए रवाना हो गई हैं। यहां 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की आशंका है।

12:34 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

किश्तवाड़ के चशोटी में बचाव कार्य जारी

12:34 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

किश्तवाड़ में जहां बादल फटा, वहां के 2 फुटेज

12:33 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

किश्तवाड़ बादल फटा, 200 से 300 लोगों के फंसे होने की आशंका

किश्तवाड़ के पड्डर के चशोटी गांव में इलाके में 200 से 300 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्यों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अधिकारियों ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

12:33 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

नागसेनी विधायक बोले- नुकसान का डेटा नहीं

पद्दर-नागसेनी के विधायक सुनील कुमार शर्मा ने कहा, “हमारे पास अभी तक कोई संख्या या डेटा नहीं है, लेकिन वहां भारी नुकसान की आशंका है। फिलहाल हमारे पास कोई संख्या या डेटा नहीं है। यात्रा जारी होने के कारण, इलाका भीड़भाड़ वाला है। मैं उपराज्यपाल से बात करूंगा और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ टीम की मांग करूंगा।”

12:32 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ में बादल फटने की खबर पोस्ट की

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने X पर पोस्ट किया- “जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा से संदेश मिलने के बाद अभी-अभी किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार शर्मा से बात की। चोसिटी इलाके में बादल फटा है, जिससे बड़ी संख्या में जनहानि हो सकती है। प्रशासन तुरंत कार्रवाई में जुट गया है। रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जरूरी बचाव एवं मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। मेरे कार्यालय को नियमित अपडेट मिल रहे हैं, हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।”

Previous article Man gets 20-year jail for sexual assault on minor girl
Next article
Leslie Atkins, a seasoned tech correspondent for Webnewswire, is a leading voice in the tech industry. Her insightful reporting covers a wide range of topics, from the latest industry trends to the broader societal implications of technology. She is renowned for her in-depth interviews with top industry leaders, offering unique insights into the future of technology.