26.2 C
London
Friday, August 7, 2026
Home Business उत्तराखंड में 6 नदियां उफान पर, 132 सड़कें बंद:हरिद्वार में घाट डूबे;...

उत्तराखंड में 6 नदियां उफान पर, 132 सड़कें बंद:हरिद्वार में घाट डूबे; यूपी में 30 गांवों में बाढ़, दिल्ली में नाले में बहा युवक

0
65
  • Hindi News
  • National
  • IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; UP MP Rajasthan Uttarakhand | Gujarat Mumbai Delhi Haridwar Weather News

दिल्ली-NCR में तेज बारिश, नोएडा में एंबुलेंस फंसी:कई इलाकों में ट्रैफिक जाम; यूपी के 30 गांवों में बाढ़, उत्तराखंड में बद्रीनाथ-गंगोत्री हाईवे बंद

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली-NCR में शुक्रवार को तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे जाम लग गया है। नोएडा के सेक्टर-95 में एक एंबुलेंस पानी में फंस गई।

गुरुवार को द्वारका सेक्टर-25 में तेज बारिश के दौरान एक युवक खुले नाले में गिरकर तेज बहाव में बह गया। 7 घंटे तक रेस्क्यू अभियान के बावजूद युवक नहीं मिला।

उत्तराखंड में लगातार बारिश से अलकनंदा, मंदाकिनी, भागीरथी समेत छह नदियां खतरे के स्तर पर बह रही हैं। हरिद्वार-ऋषिकेश में घाट और मंदिर डूब गए हैं। रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद हैं। राज्य की 132 सड़कें और बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया। बलिया में एक हफ्ते में 27 घर सरयू नदी में समा चुके हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

दिल्ली में रजोकरी से कापसहेड़ा जाने वाली सड़क पर पानी भर गया।

दिल्ली में रजोकरी से कापसहेड़ा जाने वाली सड़क पर पानी भर गया।

यूपी के नोएडा में सड़क पर जमा पानी में एक एंबुलेंस फंस गई।

यूपी के नोएडा में सड़क पर जमा पानी में एक एंबुलेंस फंस गई।

उत्तराखंड के चमोली में लैंडस्लाइड के बाद के मलबे में फंसी गाड़ी।

उत्तराखंड के चमोली में लैंडस्लाइड के बाद के मलबे में फंसी गाड़ी।

उत्तराखंड के कालेश्वर में सड़कों पर पहाड़ों से पत्थर टूटकर गिरने से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है।

उत्तराखंड के कालेश्वर में सड़कों पर पहाड़ों से पत्थर टूटकर गिरने से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है।

उत्तराखंड के बागेश्वर में पत्थर गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया।

उत्तराखंड के बागेश्वर में पत्थर गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया।

हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे बंद हो गया।

हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे बंद हो गया।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधे से ज्यादा डूब गया।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधे से ज्यादा डूब गया।

मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…

लाइव अपडेट्स

बिहार: मुजफ्फरपुर में बागमती नदी की बाढ़ में घर डूबे

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों में कमर तक पानी घुस गया है। बकुची गांव में कई घर डूब गए हैं। बकुची प्राथमिक विद्यालय और नवादा माध्यमिक विद्यालय में भी पानी भर गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

आगरा में सड़क धंसने से 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया

यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, नोएडा, जालौन, मिर्जापुर और संभल में बारिश हुई। संभल में नहर कट गई। आगरा में सड़क धंस गई और 20 फीट का गड्ढा हो गया।

12:19 PM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे

छत्तीसगढ़ में गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के खासरपारा में लगातार बारिश से कच्ची सड़कें तालाब बन गई हैं। हालात ऐसे हैं कि बच्चों को कमरभर पानी पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है। बच्चे रोजाना खासरपारा से टेकनपारा तक जान जोखिम में डालकर इस सड़क को पार करते हैं।

08:55 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड, यूपी और असम में एक जैसी बारिश, लेकिन बाढ़ का कारण अलग

08:19 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

नोएडा के सेक्टर-95 में सड़क पर भरे पानी में एंबुलेंस फंसी

07:51 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

गुरुग्राम में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा

07:27 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में शिवाजी ब्रिज के पास तेज बारिश के बाद पानी भरा

06:53 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

असम: बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 97 हुई

असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 97 हो गई है। राज्य के 15 जिलों में 1.68 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि गोलाघाट, शिवसागर और जोरहाट सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं।

06:02 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा

05:40 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार तेज बारिश के बाद अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से नदी किनारों से दूर रहने की अपील की है।

05:09 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: नोएडा के कई इलाकों में सुबह बारिश हुई

04:47 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के जयपुर में गुरुवार रात से बारिश हो रही है

04:28 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पुडुचेरी में तेज बारिश से दीवार गिरी; एक की मौत

पुडुचेरी में मेट्टुपालयम लॉरी टर्मिनल के पास तेज बारिश के कारण दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। मुख्यमंत्री एन रंगासामी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

04:08 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में देर रात तक बारिश हुई

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में एक घंटे से ज्यादा देर तक तेज बारिश हुई, जिससे कई सड़कें और निचले इलाकों में पानी भर गया। शहर में ट्रैफिक जाम लग गया।

02:31 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: 48 जिलों में सूखे जैसे हालात, उज्जैन संभाग में सोयाबीन में इल्ली लगी

मध्य प्रदेश के 55 में से 48 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। यहां मानसून में अब तक औसत से 46% तक कम बारिश हुई है। ऐसे में न सिर्फ डैम-तालाब खाली हैं बल्कि फसलों पर भी असर पड़ रहा है। जबलपुर में धान के खेतों में दरारें पड़ गई हैं तो उज्जैन संभाग में सोयाबीन की फसल में इल्ली का असर है। पूरी खबर पढ़ें…

02:26 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: 5 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट; अगले 24 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज 15 जिलों के लिए बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। बक्सर समेत 5 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

02:23 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: 33 गांवों के 40 स्कूलों में पानी भरा, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया। पूरी खबर पढ़ें…

02:20 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: जयपुर में रातभर पानी बरसा, भरतपुर में 8 इंच बरसात

राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जयपुर में देर रात शुरू हुआ बारिश को दौर आज सुबह भी जारी है। भरतपुर, धौलपुर, करौली और अलवर में 8 इंच तक बरसात दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…

02:19 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: कमजोर पड़ा मानसून, 2 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में मानसून धीमा पड़ा है। राज्य के 9 जिलों में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं तीन जिलों में नॉर्मल से दोगुणा ज्यादा बादल बरसे है। पूरी खबर पढ़ें…

02:17 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, फिर घटेगी एक्टिविटी

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि 8 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता और इसका दायरा धीरे-धीरे कम होने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

01:59 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: 132 सड़कें बंद, 6 नदियां उफान पर; रुद्रप्रयाग में स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड के कई जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, 10 जिलों की 132 सड़कें बंद हैं। उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से 4-5 होटलों की पहली मंजिल तक पानी भर गया। पूरी खबर पढ़ें…

01:53 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में तापमान का अनुमान

01:53 AM7 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

8 अगस्त: 20+ राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट है।

9 अगस्त: 19 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here