24.2 C
London
Wednesday, August 5, 2026
Home Business संसद के मानसून सत्र का 13वां दिन:कल राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर...

संसद के मानसून सत्र का 13वां दिन:कल राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामा हुआ; सरकार के 8 में से 3 बिल दोनों सदनों में पास

0
90
  • Hindi News
  • National
  • Parliament Monsoon Session | Ram Mandir Theft Controversy & Bills Passed

सरकार परिसीमन बिल पर विशेष सत्र बुला सकती है:रिजिजू की राहुल से मुलाकात; सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल राज्यसभा में पास

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
विपक्षी सांसदों ने बुधवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। - Dainik Bhaskar

विपक्षी सांसदों ने बुधवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

सरकार परिसीमन पर चर्चा के लिए 16 से 18 अगस्त तक संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को संसद में राहुल, प्रियंका सहित अन्य कांग्रेस सांसदों से मुलाकात की।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि किरेन रिजिजू ने आज परिसीमन के मुद्दे पर उनसे बात की। हम इस पर विचार करके उन्हें जवाब देंगे। कांग्रेस और विपक्ष का रुख पहले जैसा ही है।

इससे पहले विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला।

उधर सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल राज्यसभा में पास हो गया है। 3 अगस्त को इसे लोकसभा से पास किया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो जाएगी।

संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें…

विपक्षी सांसदों ने हाथों में पोस्टर लेकर गांधी प्रतिमा से मकर द्वारा तक मार्च निकाला।

विपक्षी सांसदों ने हाथों में पोस्टर लेकर गांधी प्रतिमा से मकर द्वारा तक मार्च निकाला।

विपक्ष के मार्च के दौरान प्रियंका गांधी, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले भी नारेबाजी करती दिखीं।

विपक्ष के मार्च के दौरान प्रियंका गांधी, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले भी नारेबाजी करती दिखीं।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में विपक्षी सांसदों ने दानपेटी रखी।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में विपक्षी सांसदों ने दानपेटी रखी।

संसद परिसर में रखी गई दानपेटी में डिंपल यादव समेत कई विपक्षी सांसदों ने रुपए डाले।

संसद परिसर में रखी गई दानपेटी में डिंपल यादव समेत कई विपक्षी सांसदों ने रुपए डाले।

अप्रैल में भी विशेष सत्र बुलाया, बिल पास नहीं हो सका

सरकार ने 16 से 18 अप्रैल तक भी संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था। इस दौरान परिसीमन संशोधन संविधान बिल, संविधान का 131वां संशोधन बिल और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल पर चर्चा की गई थी।

18 अप्रैल को संविधान का 131वां संशोधन बिल पर वोटिंग हुई थी लेकिन सरकार बिल लोकसभा में पास नहीं करा पाई थी। इसके बाद सरकार ने बाकी दो बिल भी पेश नहीं किए थे। पूरी खबर पढ़ें…

संसद से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग को देखें…

अपडेट्स

12:42 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही को 6 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

11:36 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

रिजिजू ने परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों से बात की

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज परिसीमन के मुद्दे पर उनसे बात की। हम इस पर विचार करके बाद में उन्हें जवाब देंगे। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस और विपक्ष का रुख पहले जैसा ही है, उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले संसद सत्र में पार्टी ने जो रुख अपनाया था, वही अब भी कायम है।

11:25 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

लोकसभा में बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल पास, 135 साल पुराने कानून बदलेंगे

लोकसभा ने बुधवार को बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 को मंजूरी दे दी। यह नया कानून 1891 के ब्रिटिश शासन के समय बने पुराने कानून की जगह लेगा।

इस बिल का मकसद यह है कि बैंकों के डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक, वर्चुअल और क्लाउड में रखे गए रिकॉर्ड भी अदालत में वैध सबूत (एविडेंस) माने जाएं।

लोकसभा में शोर-शराबे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिल पेश किया। हंगामा नहीं थमने पर बिना चर्चा के ध्वनिमत (वॉइस वोट) से बिल पास कर दिया गया।

11:10 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाले बिल राज्यसभा में पास

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाले बिल राज्यसभा में पास हो गया है। इससे पहले यह बिल 3 अगस्त को लोकसभा से पास हुआ था। इस बिल के तहत मुख्य न्यायाधीश (CJI) सहित सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या 34 से बढ़कर 38 हो गई है।

11:05 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाले बिल पर राज्यसभा में चर्चा

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाले विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा जारी है। विपक्षी सांसदों ने वॉकआउट किया। विपक्षी सांसद यह भी मांग कर रहे थे कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर उनके सवालों का जवाब दें।

10:41 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

FCRA संशोधन बिल पर शाह संसद में बोल सकते हैं

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अभी परिसीमन बिल और महिला आरक्षण संशोधन बिल को लाने की कोई योजना नहीं है हालांकि इसको लेकर राजनीतिक चर्चाएं चल रही हैं।

सूत्रों का कहना है कि जब एफसीआरए (विदेशी अंशदान विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 संसद में चर्चा के लिए आएगा। तब गृह मंत्री अमित शाह इस पर जवाब दे सकते हैं। विपक्ष लगातार अमित शाह की सदन में गैरमौजूदगी पर सवाल उठा रहा है।

20 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र में अब तक लोकसभा का प्रश्नकाल ठीक से नहीं चल पाया है। हंगामे के बीच पांच विधेयक बिना चर्चा के पास हो चुके हैं।

10:40 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

FCRA क्या है, संसद में संशोधन बिल आ सकता है

FCRA (Foreign Contribution Regulation Act) यानी विदेशी अंशदान (विनियमन) कानून। यह तय करता है कि भारत में कौन-से NGO, ट्रस्ट, धार्मिक या सामाजिक संगठन विदेश से पैसा (डोनेशन) ले सकते हैं और उसका इस्तेमाल कैसे करेंगे। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि विदेशी धन का उपयोग देश की सुरक्षा या सार्वजनिक हित के खिलाफ न हो।

10:02 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने 37 BJP सांसदों के साथ ब्रेकफास्ट बैठक की

पीएम मोदी ने अपने आवास पर 37 बीजेपी सांसदों के साथ ब्रेकफास्ट बैठक की। इसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोगी दलों के कुछ सांसद भी शामिल रहे।

09:14 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

लोकसभा कल सुबह तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे फिर शुरू हुई लेकिन 20 मिनट के बाद गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

09:11 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

रिजिजू बोले- सरकार हर विषय पर चर्चा को तैयार, विपक्ष संसद चलने दे

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष संसद को चलाना नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि सदन में जो बिल बिना चर्चा के पारित हुए हैं उनका कारण विपक्ष है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया। लेकिन इन्होंने संसद परिसर में आकर जो किया उसके लिए इन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

08:37 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू

दोपहर 2 बजे लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई।

07:28 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

परिसीमन विधेयक पर सरकार-विपक्ष की बैठक

संसद परिसर में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और विपक्ष के नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच परिसीमन विधेयक को लेकर करीब 50 मिनट तक बैठक हुई। सरकार ने इस पर कांग्रेस का रुख जाना।

06:23 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

डिंपल यादव बोलीं- E-20 फ्यूल से इंजन खराब हो रहे

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा- E20 फ्यूल इंजन को नुकसान पहुंचा रहा है, और गाड़ी के माइलेज पर भी असर पड़ रहा है। सरकार ने इस मामले पर कोई साफ गाइडलाइन जारी नहीं की है। यह एक ऐसा मुद्दा है जो सीधे आम लोगों को प्रभावित करता है।

06:10 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, दान पेटी रखी

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा- भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज सिर्फ राहुल गांधी पर केस करने के लिए ही हैं। वह जब चाहे पुलिस स्टेशन चली जाती हैं। उन्हें कानून की कोई समझ नहीं है।

05:50 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे बोले- पीएम और शाह सदन में आएं, हम चर्चा के लिए तैयार

05:36 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

विपक्षी सांसदों ने विरोध मार्च में बैलेट गन और लड़कियों के ट्रोल से जुड़े नारे लगाए

05:29 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल-खड़गे के साथ विपक्षी सांसदों का मकर द्वार तक प्रदर्शन

05:26 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रियंका ने पूछा- लाठीचार्ज का ऑर्डर किसने दिया

कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- अगर बच्चों पर गोलियां, पेलेट गन चलाई गई हैं, आंसू गैस छोड़ी गई है या लाठीचार्ज के ऑर्डर दिए गए हैं, तो किसी को तो जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। किसी ने तो वे ऑर्डर दिए होंगे, और उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

04:59 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

संसद परिसर में विपक्षी सांसद बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे

04:58 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

संसद के दोनों सदनों से अब तक 3 बिल पास

मंगलवार को टैक्सेशन एंड अदर्स लॉ (संशोधन) बिल लोकसभा में पास हो गया। इस सत्र के लिए 8 बिल लिस्ट किए गए थे, जिनमें से वंदे मातरम, पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल (पेपर लीक) और सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन बिल दोनों सदनों में पास हो चुके हैं।

वहीं, जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, आयकर (संशोधन) बिल, MSME विकास (संशोधन) बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल को अभी संसद की मंजूरी नहीं मिली है। सरकार आज इन बिलों को दोनों सदनों में पास कराने की कोशिश कर सकती है।

04:57 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे बोले- राम मंदिर में चोरी की जांच ED, CBI क्यों नहीं कर रहीं

कांग्रेस, सपा, राजद सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कांग्रेस, सपा, राजद सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव समेत पार्टी के अन्य सांसदों ने दानपेटी लेकर संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया।

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव समेत पार्टी के अन्य सांसदों ने दानपेटी लेकर संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया।

इससे पहले राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच बहस हुई। खड़गे ने कहा- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया था। ट्रस्ट को 70 एकड़ से ज्यादा जमीन सौंपी। पीएम खुद राम मंदिर से जुड़े हर आयोजन में शामिल हुए। अब ED, CBI और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां कहां हैं।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर बनने पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया था। आज वही लोग घड़ियाली आंसू बहाकर देश को गुमराह नहीं कर सकते।

04:22 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

लोकसभा में आज बैंकिंग और टैक्स संशोधन बिल पर चर्चा, विपक्ष ने दिए स्थगन प्रस्ताव

लोकसभा में आज बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 और टैक्सेशन एंड अदर लॉ (अमेंडमेंट) बिल, 2026 पर चर्चा और पारित कराने की तैयारी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोनों विधेयक पेश करेंगी। इनमें डिजिटल बैंकिंग से जुड़े कानूनों को अपडेट करने और टैक्स से जुड़े कई कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव है।

वहीं, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने नए दल-बदल विरोधी कानून पर चर्चा और मणिकम टैगोर ने जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया है। विपक्ष ने इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह के बयान, न्यायिक जांच और छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग की है।

03:16 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मानसून सत्र के पिछले 7 दिनों की कार्यवाही

4 अगस्तः संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर हंगामा

संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

3 अगस्तः राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में हंगामा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर गई है। पूरी खबर पढ़ें…

31 जुलाईः संसद में पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे,राहुल ने चंदा दिया

विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

30 जुलाईः राज्यसभा में भी पास हुआ पेपर लीक संशोधन बिल

पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। अब ये बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा। उनकी सहमति मिलते ही यह कानून बन जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

29 जुलाई: लोकसभा में पेपर लीक रोकने का सख्त कानून पास

लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया। पूरी खबर पढ़ें…

28 जुलाई: राहुल बोले-रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया

लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। पूरी खबर पढ़ें…

27 जुलाई: विपक्ष पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए तैयार, वोटिंग होगी

‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ को लेकर संसद में हंगामा खत्म होने की उम्मीद है। स्पीकर ओम बिरला ने पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। पूरी खबर पढ़ें…

03:15 AM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मानसून सत्र के पहले सप्ताह की कार्यवाही

24 जुलाई: राज्यसभा में वंदे मातरम से जुड़ा बिल पेश किया गया

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। ‘वंदे मातरम्’ के अपमान या उसके गायन में जानबूझकर बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

23 जुलाई: संसद के बाहर NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। पूरी खबर पढ़ें…

22 जुलाई: राहुल समेत विपक्ष ने PM हाउस घेरने की कोशिश की

लोकसभा की कार्रवाई विपक्ष के हंगामे के कारण चल नहीं सकी। इधर विपक्ष के साथ मिलकर कांग्रेस ने मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। पढ़ें पूरी खबर…

21 जुलाई: NDA और INDIA गठबंधन की बैठक

मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक हुई। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें…

20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया। पूरी खबर पढ़ें…

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here