34.9 C
London
Wednesday, June 24, 2026
Home Business राजस्थान में प्री-मानसून में सामान्य से 41% ज्यादा बारिश:मानसून अगले 3 दिनों...

राजस्थान में प्री-मानसून में सामान्य से 41% ज्यादा बारिश:मानसून अगले 3 दिनों में एमपी-यूपी पहुंचेगा; बिहार में बिजली गिरने से 3 की मौत

0
125
  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Monsoon Rainfall Photos Update; MP UP Rajasthan Weather | Delhi Bihar Punjab IMD Alert

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मानसून की मुंबई में एंट्री के पहले 24 घंटे में ही लोगों की परेशानी बढ़ गई। मंगलवार सुबह 8 बजे से बुधवार सुबह 7 बजे तक दो इलाकों मलवणी फायर स्टेशन में 334mm और एफ/साउथ वार्ड में 328mm बारिश हुई है। इसके अलावा 27 इलाकों में 200mm से 300mm के बीच बारिश हुई।

मुंबई में अंधेरी सब-वे में पानी भर गया। इसे अस्थाई रूप से बंद किया गया है। विक्रोली वेस्ट में रिहायशी इमारत के पास बनी रिटेनिंग वॉल गिर गई। कई इलाकों में पेड़ उखड़े, जिसकी चपेट में आने से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग ने आज मुंबई और पालघर में बारिश का रेड और ठाणे-रायगढ़-सिंधुदुर्ग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इधर, देश के 7 राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश जारी है। MP के 17 जिलों में मंगलवार को प्री-मानसून बारिश रही। मंगलवार को बिहार में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में पहुंच सकता है।

मौसम विभाग की शेयर की गई इमेज के मुताबिक आधे से ज्यादा देश मानसून ने कवर कर लिया है।

मौसम विभाग की शेयर की गई इमेज के मुताबिक आधे से ज्यादा देश मानसून ने कवर कर लिया है।

पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून…

मुंबई में बारिश के असर की 5 तस्वीरें…

मुंबई के दादर इलाके में पेड़ उखड़कर कार पर गिरा। कार मालिक ने आर्थिक मदद मांगी है।

मुंबई के दादर इलाके में पेड़ उखड़कर कार पर गिरा। कार मालिक ने आर्थिक मदद मांगी है।

मुंबई के विक्रोली वेस्ट में रिहायशी इमारत के पास बनी रिटेनिंग वॉल गिर गई।

मुंबई के विक्रोली वेस्ट में रिहायशी इमारत के पास बनी रिटेनिंग वॉल गिर गई।

दादर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पानी में डूब गया। सुबह कुछ ट्रैन देरी से चलीं।

दादर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पानी में डूब गया। सुबह कुछ ट्रैन देरी से चलीं।

नवी मुंबई में कोपरखैरणे और घंसोली के बीच रेलवे ट्रैक की मिट्टी बारिश के कारण कट गई। ट्रांस-हार्बर रेल सर्विस अस्थाई रूप से रोकी गई।

नवी मुंबई में कोपरखैरणे और घंसोली के बीच रेलवे ट्रैक की मिट्टी बारिश के कारण कट गई। ट्रांस-हार्बर रेल सर्विस अस्थाई रूप से रोकी गई।

बारिश की अन्य तस्वीरें…

छत्तीसगढ़ के कांकेर में बिजली गिरने से पेड़ में आग लग गई।

छत्तीसगढ़ के कांकेर में बिजली गिरने से पेड़ में आग लग गई।

यूपी के आगरा में तेज आंधी के कारण होर्डिंग पोल सड़क पर खड़े वाहनों पर गिर गया।

यूपी के आगरा में तेज आंधी के कारण होर्डिंग पोल सड़क पर खड़े वाहनों पर गिर गया।

कोलकाता में तेज आंधी-बारिश से पेड़ उखड़े। हाईकोर्ट कैंपस में एक पेड़ उखड़कर वाहनों पर गिरा।

कोलकाता में तेज आंधी-बारिश से पेड़ उखड़े। हाईकोर्ट कैंपस में एक पेड़ उखड़कर वाहनों पर गिरा।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बारिश के बाद आसमान में इंद्रधनुष नजर आया।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बारिश के बाद आसमान में इंद्रधनुष नजर आया।

7 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 43.3°C दर्ज किया गया।

वहीं बिहार के बौधगया में 40.8°C, राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में 40.8°C, झारखंड के डाल्टनगंज में 41.2°C, गुजरात के राजकोट में 40.5°C और एमपी के खजुराहो 40.4°C रहा।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल 25 जून:

  • असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • मानसून के कारण सिक्किम, कोंकण-गोवा, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश होगी।
  • आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लगातार तीसरे दिन हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

26 जून:

  • असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल व सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
  • सिक्किम, कोंकण-गोवा, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट है।
  • आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लगातार चौथे दिन हीटवेव का अलर्ट जारी है।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: 2 दिन में मानसून की एंट्री, बालाघाट-रायसेन समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश हुई

मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन के अंदर मानसून की एंट्री हो सकती है। वहीं, मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। इनमें धार, पांढुर्ना, नर्मदापुरम, इंदौर, खरगोन, राजगढ़, छिंदवाड़ा, जबलपुर समेत, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, खरगोन, बड़वानी समेत 15 जिलों में बारिश हुई। बालाघाट में 38.1mm और रायसेन में 19mm बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: लखनऊ समेत 16 जिलों में आज बारिश और 38 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों में तेज धूप का असर है, जिसके चलते आज 38 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है। राज्य का बांदा 43.8°C तापमान के साथ देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: जयपुर समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, ओलावृष्टि की आशंका; तापमान में गिरावट

राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश मंगलवार को भी जारी रही। बीकानेर, कोटा संभाग में कई स्थानों पर बारिश हुई। जयपुर में भी हल्की बारिश रही। आज और कल जयपुर समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: आंधी, बारिश और बिजली से 11 लोगों की मौत: मुजफ्फरपुर में 8वीं तक के स्कूल 27 जून तक बंद

बिहार में मंगलवार को आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 5 जिलों में 11 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 5 मौतें भागलपुर में हुईं। मुजफ्फरपुर में तेज गर्मी जारी है, इसके चलते यहां 8वीं तक के स्कूल 27 जून तक बंद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पंचकुला, अंबाला समेत 7 जिलों में 40kmph से 50kmph की रफ्तार से आंधी की संभावना

पंजाब के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण हरियाणा में अगले 3 दिन तक मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और जींद में 40kmph से 50kmph से आंधी की संभावना जताई है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here