14.8 C
London
Monday, June 8, 2026
Home Business नेतन्याहू को ट्रंप ने मिलाया फोन, बोले

नेतन्याहू को ट्रंप ने मिलाया फोन, बोले

0
118

aajtak.in | नई दिल्ली | 08 जून 2026, 11:23 AM IST

Israel-Iran War Live Updates: लेबनान को लेकर मिडिल ईस्ट में नया मोर्चा खुल गया है. ईरान और हिजबुल्लाह ने एक साथ इजरायल पर हमला बोल दिया, जिसके बाद पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया है. इसके जवाब में इजरायली सुरक्षा बलों ने ईरान के कई बड़े शहरों पर हमला किया है, जिसकी आईआरजीसी ने पुष्टि की है.

 Israel's Iron Dome anti-missile system intercepts rockets after Iran fired a salvo of ballistic missiles. (Reuters) Israel’s Iron Dome anti-missile system intercepts rockets after Iran fired a salvo of ballistic missiles. (Reuters)

Israel-Iran War Live Updates: मिडिल ईस्ट में जंग की आहट फिर तेज हो गई है. लेबनान की राजधानी बेरूत पर इजरायली एयर स्ट्राइक से भड़के ईरान और हिजबुल्लाह ने इजरायल पर मिसाइलों और ड्रोन की बौछार कर दी. इसके जवाब में अब इजरायली सुरक्षाबलों ने ईरान के चार बड़े शहरों को निशाना बनाते हुए एयर स्ट्राइक की है.

वहीं, आईआरजीसी ने भी इजरायली हमलों की पुष्टि की है. आईआरजीसी का कहना है कि इजरायल ने ईरान के कई शहरों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. हमले के बाद पूरे इलाके में स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

ताजा घटनाक्रम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर ईरान के हमला का पलटवार नहीं करने का अनुरोध किया था, जिसको इजरायली पीएम ने स्वीकार कर लिया था. हालांकि, अब ने ईरान पर जोरदार पलटवार करते हुए जोरदार हमला किया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संर्घष जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहें…

11:23 AM (53 मिनट पहले)

Israel Iran War: IRGC ने इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ एयरपोर्ट पर किया हमला

Posted by :- Nitin

Israel Iran War: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने कहा कि उसने इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ एयरफोर्ट पर हमले किए और इस हमले को ईरान के अंदर रडार प्रतिष्ठानों पर हाल ही में इजरायल द्वारा किए गए हमलों के जवाब के रूप में बताया. IRGC ने एक बयान में कहा कि ये हमले इजरायली बलों द्वारा देश के तीन क्षेत्रों में रडार स्थलों को निशाना बनाने के कुछ ही मिनट बाद किए गए थे.

11:06 AM (एक घंटा पहले)

ईरान के पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री पर इजारयल का अटैक

Posted by :- Nitin

इजरायल-ईरान के बीच फिर से भीषण युद्ध शुरू हो गया है. सोमवार तड़के से दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार बैलिस्टिक मिसाइल दाग रहे हैं. इसी बीच इजरायली सेना ने बताया कि उसकी एयरफोर्स ने ईरान के दक्षिण-पश्चिमी खुजेस्तान प्रांत के महशहर शहर में एक पेट्रोकेमिकल परिसर में कई ठिकानों पर हमला किया है. सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि ऑपरेशन के बारे में अधिक जानकारी बाद में जारी की जाएगी.

ईरानी मीडिया ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से पहले ही इस हमले की खबर दी थी. फ़ार्स समाचार एजेंसी ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि इजरायली सेना ने करुण पेट्रोकेमिकल कंपनी को निशाना बनाया, जिससे संयंत्र के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा. अधिकारी ने कहा कि नुकसान की सीमा और हताहतों की संख्या के बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी.

8:48 AM (3 घंटे पहले)

जंग रुकवाने ईरान पहुंचे थे पाकिस्तानी मंत्री नकवी, इसी बीच इजरायल ने शुरू कर दिए तेहरान में हमले

Posted by :- Nitin

ईरान और इजरायल के बीच एक बार फिर जंग तेज हो गई है. पाकिस्तान दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी रविवार को ईरान पहुंचे थे. इस बीच ही ईरान और इजरायल ने एक-दूसरे पर फिर बमबारी शुरू कर दी. यहां पढ़ें पूरी खबर…

8:02 AM (4 घंटे पहले)

​​​​​​​तेहरान, इस्फहान, करज, तबरीज… इजरायल ने ईरान के किन-किन शहरों पर हमले किए

Posted by :- Nitin

इजरायल और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. ईरानी मीडिया के मुताबिक, इजरायल ने तेहरान, इस्फहान, तबरीज और पश्चिमी ईरान के कई अन्य इलाकों में अटैक किया है. यहां जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. वहीं करज शहर में भी धमाकों की खबरें सामने आई हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…

8:00 AM (4 घंटे पहले)

ईरान पर नए मिसाइल हमले की तैयारी कर रहा है IDF

Posted by :- Nitin

ईरान के चार बड़े शहरों पर हमले के बाद इजरायली ब्रॉडकास्टिंग अथॉरिटी से जुड़े एक सूत्र का दावा है कि इजरायली सुरक्षा बल ईरान पर नए मिसाइल हमले की तैयारी कर रहे हैं.

7:55 AM (4 घंटे पहले)

इजरायली हमलों में शहरी इलाकों को नहीं बनाया गया निशाना: ईरान

Posted by :- Nitin

इजरायली हमलों की पुष्टि करते हुए आईआरजीसी ने कहा कि आज सुबह करीब 4:43 और 4:45 बजे पश्चिमी तेहरान के विभिन्न हिस्सों में कम से कम दो विस्फोटों की आवाज सुनी गई. उधर, तेहरान के अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने घोषणा की कि इजरायली सुरक्षबलों द्वारा किए गए हमलों में तेहरान के शहरी इलाकों को निशाना नहीं बनाया गया है, क्योंकि शहरी इलाकों से कोई भी आग लगने की कॉल नहीं मिली है.

7:51 AM (4 घंटे पहले)

ट्रंप के मना करने के बावजूद इजरायल ने ईरान में दागीं मिसाइलें, चार शहरों में जबरदस्त हमले

Posted by :- Nitin

मिडिल-ईस्ट में एक बार फिर जंग तेज हो गई है. रविवार देर रात ईरान ने इजरायल पर हमले किए थे, जिसके जवाब में अब सोमवार तड़के इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ा हवाई हमला किया. यहां पढ़ें पूरी खबर…

7:38 AM (4 घंटे पहले)

इजरायल का ईरान पर पलटवार, चार शहरों पर जोरदार अटैक

Posted by :- Nitin

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायली मीडिया ने दावा किया है कि इजरायल की एयरफोर्स ने ईरान पर कई हमले किया हैं. आईडीएफ ने स्पष्ट किया कि इजरायली विमानों ने ये हमला ईरान के एयरस्पेस में बिना घुसे किए हैं. वहीं, ईरानी की समाचार एजेंसी ने भी इजरायली हमलों की पुष्टि की है. एजेंसी ने बताया कि राजधानी तेहरान समेत चार शहरों में इजरायली बलों ने हमले किए हैं, जिसके बाद इलाके के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

7:16 AM (5 घंटे पहले)

IDF ने पश्चिमी और सेंट्रल ईरान में IRGC के ठिकानों पर स्ट्राइक

Posted by :- Nitin

उत्तरी इजरायल में ईरानी हमले के जवाब में इजरायली एयरफोर्स ने कुछ देर पहले पश्चिमी और सेंट्रल ईरान में आईआरजीसी से संबंधित सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं. हालांकि, आईडीएफ ने हमले के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं दी है.

7:12 AM (5 घंटे पहले)

ईरान के कई शहरों में जोरदार धमाके

Posted by :- Nitin

ईरान और इजरायल के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. स्थानीय समाचार एजेंसी के अनुसार, तेहरान, तब्रीज और इस्फ़हान समेत ईरान के कई शहरों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है.

7:02 AM (5 घंटे पहले)

इजरायली एयरफोर्स ने ईरान पर की एयरस्ट्राइक, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Posted by :- Dheeraj

इजरायली एयरफोर्स ने पश्चिमी और मध्य ईरान में मौजूद सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला किया है. इजरायल के मुताबिक ये ठिकाने ईरानी शासन से जुड़े हुए थे, जिन्हें निशाना बनाया गया है. इस ताजा सैन्य हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है.

6:35 AM (5 घंटे पहले)

‘ईरान पर हमला नहीं करेंगे नेतन्याहू’, इजरायल ने स्वीकार किया अमेरिकी राष्ट्रपति का अनुरोध

Posted by :- Nitin

इजरायली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उत्तरी इजरायल पर ईरान के हमले का जवाब न देने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है.

4:26 AM (7 घंटे पहले)

फैसले मैं लेता हूं, नेतन्याहू नहीं: डोनाल्ड ट्रंप

Posted by :- Vishnu Rawal

ताजा घटनाक्रम के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू दिया. इसमें वह बोले कि नेतन्याहू के पास ईरान के साथ समझौता स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘मैं ही सब फैसले लेता हूं. सारे फैसले मैं ही लेता हूं. वो (नेतन्याहू) फैसले नहीं लेते.’

ट्रंप ने कहा कि ईरान के हमलों से अमेरिका-ईरान वार्ता को समाप्त करने की उनकी इच्छा में कोई बदलाव नहीं आया है.

3:52 AM (8 घंटे पहले)

इजरायली सेना बोली- ईरान ने गलती की, आदेश मिलते ही हमला करेंगे

Posted by :- Vishnu Rawal

ईरानी हमलों के बाद इजरायली सेना के प्रवक्ता बोले कि ईरान ने ‘बड़ी गलती’ की है और सेना हिज़्बुल्लाह पर हमले जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले, ईरान ने इजरायल की धरती पर मिसाइलें दागीं. हमने इसके लिए तैयारी कर रखी है. रक्षा और आक्रमण दोनों ही स्थितियों में रक्षा बल पूरी तरह से तैयार है.

ईरान ने एक बार फिर आतंक का रास्ता चुनकर घोर गलती की है. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि दहिह (बेरूत के पास का इलाका) पर इजरायल ने हमला इसलिए किया था क्योंकि वहां से हिज्बुल्लाह लगातार इजरायल पर हमले कर रहा था.

वहीं, इजरायली सेना प्रमुख बोले कि आदेश मिलते ही सेना दमखम के साथ ‘दुश्मन’ पर हमला करेगी.

2:41 AM (9 घंटे पहले)

सऊदी और कतर में भी हलचल तेज

Posted by :- Vishnu Rawal

इस बीच सऊदी और कतरी विदेश मंत्रियों ने ताजा घटनाक्रम के असर पर चर्चा की. क्योंकि ईरान ने धमकी दी है कि अगर इजरायल ने दोबारा हमला किया तो वो खाड़ी में मौजूद अमेरिकी बेसों को निशाना बनाएगा. बता दें कि ये बेस इन्हीं देशों में मौजूद हैं.

2:38 AM (9 घंटे पहले)

नेतन्याहू को ट्रंप ने मिलाया फोन

Posted by :- Vishnu Rawal

इजरायली मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है.

2:35 AM (9 घंटे पहले)

नेतन्याहू को फोन करूंगा, नहीं चाहता डील बिगड़ जाए: डोनाल्ड ट्रंप

Posted by :- Vishnu Rawal

ताजा हमलों पर US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वे अभी नेतन्याहू को फोन करके कहेंगे कि वे जवाबी हमला न करें. उन्होंने कहा कि ईरान के हमलों से किसी को चोट नहीं पहुंची. उम्मीद है कि इजरायल जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा.

ट्रंप ने आगे कहा कि अगर नेतन्याहू जवाबी हमला करते हैं, तो यह सिलसिला वैसे ही चलता रहेगा जैसा पिछले 47 या 3000 सालों से चल रहा है. हम ईरान के साथ एक फाइनल डील के बहुत करीब हैं. मैं नहीं चाहता कि अभी जो हो रहा है, उसकी वजह से यह डील बिगड़ जाए.

2:33 AM (9 घंटे पहले)

ईरान की पाकिस्तान और तुर्की से हुई बात

Posted by :- Vishnu Rawal

ईरान के विदेश मंत्री ने तुर्की के विदेश मंत्री और पाकिस्तान के सेना कमांडर से अलग-अलग फ़ोन पर बातचीत की. बता दें कि दोनों देश अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता कराने की कोशिशों में लगे हैं.

2:31 AM (9 घंटे पहले)

इजरायल पर ईरान-हिजबुल्लाह का डबल अटैक

Posted by :- Vishnu Rawal

लेबनान से शुरू हुई तनातनी अब सीधे इजरायल और ईरान के टकराव में बदलती दिख रही है. ईरान और हिजबुल्लाह के संयुक्त हमले के बाद इजरायल में सायरन बजने लगे और सुरक्षा तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो गया. तेहरान ने इसे चेतावनी का जवाब बताया है, जबकि इजरायल ने खतरे को टालने का दावा किया है, साथ ही कहा कि वो पलटवार करेगा.

क्लिक कर पढ़ें- इजरायल पर ईरान-हिजबुल्लाह ने एक साथ बोल दिया हमला, चेताया- पलटवार किया तो तबाही मचा देंगे

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here