28.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Home Business तमिलनाडु: महिला से छेड़छाड़ के आरोप की लिंचिंग, गुस्साई भीड़ ने प्रवासी...

तमिलनाडु: महिला से छेड़छाड़ के आरोप की लिंचिंग, गुस्साई भीड़ ने प्रवासी मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला

0
68

तमिलनाडु: महिला से छेड़छाड़ के आरोप की लिंचिंग, गुस्साई भीड़ ने प्रवासी मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला

पीटीआई, चेन्नई

Published by: Asmita Tripathi

Updated Sat, 30 May 2026 12:37 PM IST

तमिलनाडु में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में लिंचिंग का मामला सामने आया है। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने प्रवासी मजदूर को पीट- पीटकर मार डाला है। पढ़ें पूरी खबर

Migrant worker lynched for allegedly molesting woman, angry mob beats him to death

अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक प्रवासी मजदूर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक व्यक्ति पर कथित तौर पर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करना का आरोप है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। 

यह भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी का नया कैंपेन: GEN-Z से मांगी गड्ढे-कूड़ा, खराब स्ट्रीट लाइट की फोटो; बोले- हम बनाएंगे दबाव

पीने का पानी मांगने के बहाने किया दुर्व्यवहार

उन्होंने बताया कि पीड़ित की पहचान प्रोसेनजीत दास (35) के रूप में हुई है, जो असम के छह मजदूरों के साथ नौकरी की तलाश में तिरुवल्लूर आए थे और एक किराए के कमरे में रह रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला कि दास, जो शराब के नशे में था,। उसने एक महिला के घर पर पीने का पानी मांगने के बहाने उससे दुर्व्यवहार किया। हालांकि, महिला को मजबूरन दरवाजा बंद करके अपने घर के अंदर जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें- West Bengal: भाजपा सरकार सिंगूर में टाटा समूह की वापसी चाहती, उद्योगपतियों के लिए जमीन खरीदना होगा आसान

जब आरोपी ने चाकू से खिड़कियां तोड़ना शुरू किया, तो महिला ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया। रिश्तेदारों और कुछ स्थानीय लोगों का एक समूह मौके पर जमा हो गया। उन्होंने कथित तौर पर दास पर हमला किया, जिसकी बाद में चोटों के कारण मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here