16.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Home Business PM Modi In Netherlands LIVE: नीदरलैंड में पीएम के आगमन से प्रवासी...

PM Modi In Netherlands LIVE: नीदरलैंड में पीएम के आगमन से प्रवासी उत्साहित; राजा से मुलाकात समेत कई कार्यक्रम

0
57

02:32 PM, 16-May-2026

आज का भारत इनोवेशन पॉवर है- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा- बीते वर्षों में भारत ने धरती से चंद्रमा की दूरी जितनी है, उससे भी 11 गुना अधिक ऑप्टिकल फाइबर बिछाया है। एक दशक पहले हम मोबाइल फोन इंपोर्ट करते थे, आज भारत दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्यूफेक्चरर है। इसके अलावा आज के भारत की एक और पहचान है। आज का भारत इनोवेशन पॉवर है। आज हमारे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। ये भारतीयों के इनोवेशन का बहुत बड़ा प्रमाण है। भारत में चिप निर्माण, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सबसे बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अभी भारत में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट पर काम चल रहा है। इनमें से दो प्लांट में उत्पादन भी शुरू हो चुका है। यानी अब चिप भी, भारत में डिजाइन, भारत में निर्मित होगी।

02:28 PM, 16-May-2026

‘भारत की संस्कृति आज भी यहां के लोगों के दिलों में मजबूती से बसी है’

हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आपके पूर्वज जब यहां आए तो बहुत सी चीजें पीछे छोड़ गए, लेकिन कुछ चीजें हमेशा उनके साथ रहीं – उनकी मिट्टी की सुगंध, उनके त्योहारों की यादें, भक्ति गीतों की मधुरता और उनके पूर्वजों द्वारा विरासत में मिले मूल्य। मानव इतिहास इस बात का साक्षी है कि समय के साथ कई संस्कृतियां लुप्त हो गईं। लेकिन भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति आज भी यहां के लोगों के दिलों में मजबूती से बसी हुई है।’

02:24 PM, 16-May-2026

भारत एक अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है- पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों से संवाद में कहा- आज का भारत एक अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। आपने हाल में देखा होगा कि दुनिया की सबसे बड़ी और सफल एआई समिट भारत ने आयोजित की। उससे पहले जी-20 की सफल समिट भी भारत ने आयोजित की थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बड़ी आकांक्षाओं से भरा है और निकट भविष्य में वह ओलंपिक खेलों की मेजबानी करना चाहेगा और वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने का भी बड़ा सपना देखेगा। भारत दुनिया का ग्रोथ इंजन बनना चाहता है।

02:17 PM, 16-May-2026

लोकतांत्रिक जगत में 25 साल, मेरे लिए सौभाग्य की बात है- पीएम मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा मैं बहुत छोटी आयु में ही देशभक्ति के रंग में रंग गया। आप ही मेरे परिवार बन गए। अहम् से वयम् का रास्ता चुन लिया। फिर आपका सुख ही मेरा सुख बन गया और आपका कल्याण ही मेरा कर्तव्य बन गया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा- 13 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में… 12 वर्ष प्रधानमंत्री का सेवाकाल… लोकतांत्रिक विश्व में 25 वर्षों तक… करोड़ों-करोड़ वोटर्स का लगातार समर्थन… ये मेरे लिए बहुत ही बड़े सौभाग्य की बात है। मेरे लिए ये सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है… ये आपका आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी पूंजी है।

02:14 PM, 16-May-2026

आज का भारत बड़े सपने देखना चाहता है- पीएम मोदी

नीदरलैंड के हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का भारत बड़े सपने देखना चाहता है। इसकी आकांक्षाएं असीमित हैं और इसलिए यह स्टार्टअप इकोसिस्टम में योगदान देना चाहता है। आज देश कह रहा है- हमें सिर्फ ट्रांसफॉर्मेशन नहीं करना चाहिए, हमें सबसे अच्छा चाहिए, हमें सबसे तेज चाहिए। इसलिए जब भारत में आकांक्षाएं असीमित हैं, तो प्रयास भी असीमित हो रहे हैं। आज भारत का युवा आकाश छूना चाहता है।

#WATCH | Netherlands: Prime Minister Narendra Modi says, “Today, India is dreaming big… India’s youth aspires to propel the country forward in the fields of AI and semiconductors… India is home to the world’s third-largest startup ecosystem… Contemporary India is undergoing… pic.twitter.com/VmJLajROc9

— ANI (@ANI) May 16, 2026

02:11 PM, 16-May-2026

’13 साल पहले भारत में घटी थी विशेष घटना’

हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा फैसले की सराहना की, जब उनके नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पहली बार सत्ता संभाली थी। 16 मई को घोषित जनादेश को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘तेरह साल पहले, इसी दिन भारत में एक विशेष घटना घटी थी। एक मजबूत और शक्तिशाली सरकार सत्ता में आई और एक कमजोर सरकार का शासन समाप्त हुआ। तब से देश का विकास हुआ है, इसलिए यह एक विशेष दिन है।’ कोटि-कोटि भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है और न थकने देता है।

#WATCH | Netherlands: Prime Minister Narendra Modi says, “12 years ago today—on May 16, 2014—the results of the Lok Sabha elections were declared. After decades, a stable government with an absolute majority was formed in India… The trust of crores of Indians does not let me… pic.twitter.com/5wrFcleSF4

— ANI (@ANI) May 16, 2026

02:11 PM, 16-May-2026

पीएम मोदी ने भारत और भारतीयों की भावना की सराहना की

नीदरलैंड के हेग में रहने वाले भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और भारतीयों की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट का रंग, पता या समय क्षेत्र बदल सकता है, लेकिन भारतीयता नहीं बदल सकती। उन्होंने भारतीय समुदाय द्वारा उनके प्रति दिखाए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भी आभार व्यक्त किया।

02:08 PM, 16-May-2026

आप पर हर भारतवासी को गर्व है- पीएम मोदी

प्रवासी भारतीय से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा – आप नीदरलैंड के समाज और यहां की इकोनॉमी में जो योगदान कर रहे हैं उस पर हर भारतवासी को गर्व है। मैं आज इस अवसर पर नीदरलैंड की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। मैं यहां की जनता को 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

#WATCH | Netherlands: Prime Minister Narendra Modi says, “Whenever I had a conversation with the leadership of the Netherlands, they always praised the Indian diaspora… Every Indian is proud of your contribution to the society and economy of the Netherlands…”

(Video:… pic.twitter.com/Gwh46ZHgsC

— ANI (@ANI) May 16, 2026

02:02 PM, 16-May-2026

नीदरलैंड सरकार प्रवासी भारतीयों की बहुत प्रशंसा करती है- पीएम मोदी

भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, जब भी मैं नीदरलैंड की सरकार से बात करता हूं तो वो प्रवासी भारतीयों की बहुत प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं नीदरलैड की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। पीएम ने कहा, समय के साथ कई देशों की संस्कृति खत्म हो गई लेकिन भारत की संस्कृति कभी नहीं बदली। उन्होंने कहा, यहां आकर मैं भारत जैसा ही महसूस कर रहा हूं। नीदरलैंड, भारत की दोस्ती का प्रतीक है।

Delighted to interact with the Indian community in The Hague. Their warmth, achievements and strong bond with India continue to make us proud. https://t.co/DVKQo1pKXw

— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026

01:55 PM, 16-May-2026

‘हेग सिटी ऑफ पीस के नाम से मशहूर है’

नीदरलैंड के हेग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय प्रवासी समुदाय से बातचीत कर रहे हैं। सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इतना प्यार और उत्साह देखकर मैं एक पल के लिए भूल ही गया कि मैं नीदरलैंड में हूं, और ऐसा लगा जैसे मैं भारत में ही किसी उत्सव में भाग ले रहा हूं… ऐसा लगता है कि हेग भारतीय मित्रता का जीवंत प्रतीक बन गया है’।

#WATCH | Netherlands: Addressing a community event in The Hague, Prime Minister Narendra Modi says, “Seeing so much love and enthusiasm, I forgot for a moment that I am in the Netherlands, and it felt like I was attending a festival in India only… It seems like The Hague has… pic.twitter.com/vHmGKp2FVj

— ANI (@ANI) May 16, 2026

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here