- Hindi News
- National
- Assam CM Shapath Grahan LIVE | Himanta Biswa Sarma Oath Video Update; PM Modi BJP Cabinet Minister List
गुवाहाटी47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।
हिमंता के अलावा 4 विधायकों भाजपा के रामेश्वर तेली, अजंता नेओम, AGP के अतुल बोरा, BPF के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें दो बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से हैं।
शपथ कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी-NDA शासित राज्यों के सीएम और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। हिमंता का पूरा परिवार भी कार्यक्रम में मौजूद रहा।
हिमंता कैबिनेट में बीजेपी के 2, सहयोगी दल से 2 मंत्री






असम में हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
बीजेपी नेता अजंता नेओग ने मंत्री पद की शपथ ली।
बीजेपी नेता अजंता नेओग ने मंत्री पद की शपथ ली।
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली
AGP के अतुल बोरा ने मंत्री पद की शपथ ली
06:25 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
चायबागान समुदाय के रामेश्वर तेली ने मंत्री पद की शपथ ली
06:23 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
शपथ के बाद हिमंता ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया
06:23 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
हिमंता सरमा ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
06:08 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद बोले- आज हमारे लिए बड़ा दिन
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि लगातार तीसरी बार बीजेपी-NDA की सरकार बनने जा रही है। यह हमारे लिए एक बड़ा दिन है। असम की जनता और NDA के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनने के लिए पूरे राज्य से लोग यहां आए हैं।
05:57 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
त्रिपुरा सीएम बोले- हिमंता असम को विकास की राह पर ले जाएंगे
त्रिपुरा के CM माणिक साहा ने कहा कि असम में भाजपा की सरकार बनने पर हम बहुत खुश हैं। BJP-NDA ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में चुनाव जीते हैं। हिमंता बिस्वा सरमा असम को विकास की राह पर आगे ले जाएंगे।
05:55 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
यूपी के डिप्टी सीएम बोले- सरमा के नेतृत्व में NDA सरकार बनी
गुवाहाटी में हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- असम और UP की जनता बहुत खुश है क्योंकि डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में NDA सरकार बनी है। BJP राज्य के समग्र विकास के लिए काम करती है।
05:45 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
बीजेपी भाजपा अध्यक्ष बोले- कार्यक्रम में लाखों लोग आए
असम भाजपा के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा- यह तीसरी बार होगा जब NDA सरकार प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में शपथ लेगी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए असम के अलग-अलग हिस्सों से लाखों लोग यहां आए हैं। BJP की ओर से, हम उन सभी का स्वागत करते हैं।
05:43 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
हिमंता का परिवार कार्यक्रम स्थल पहुंचा
हिमंता बिस्वा सरमा के परिवार के सदस्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में पहुंचे हैं। उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने कहा कि यहां आकर हम बहुत खुश हूं। सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां ने कहा कि यह बहुत ही खुशी का पल है।
05:37 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
मणिक्य देब बर्मा बोले- मैं और हिमंता लंबे समय तक कांग्रेस में रहे
टिपरा मोथा पार्टी के प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मा ने कहा- मुझे आज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। मुझे उम्मीद है कि नई सरकार न केवल असम के लिए, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए काम करेगी। मैंने हेमंत बिस्वा सरमा के साथ बहुत करीब से काम किया है। हम दोनों लंबे समय तक कांग्रेस में साथ रहे थे। मैं उनके सफल होने की कामना करता हूं।
05:33 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह होटल से रवाना हुए
05:31 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुवाहाटी पहुंचे
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुवाहाटी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज इतिहास रचा जा रहा है, क्योंकि जनता ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री को अपना आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री का विजन और ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की विचारधारा ने इस यात्रा को दिशा दी है।
05:30 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
अमित शाह कार्यक्रम स्थल पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिमंता सरमा के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कार्यक्रम स्थल पहुंच चुके हैं।
05:25 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
सुवेंदु बोले- हिमंता मेरे बड़े भाई की तरह
असम के गुवाहाटी पहुंचे बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने मां कामाख्या के सामने श्रद्धा व्यक्त की है। असम के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए असम, ओडिशा, बिहार, सिक्किम जैसे राज्य मिलकर काम करेंगे। हिमंता बिस्वा सरमा मेरे बड़े भाई की तरह हैं। मेरे उनके अच्छे संबंध हैं। हिमंता जी के काम करने के तरीके से मैं बहुत कुछ सीखता हूं। हिमंता जमीन से जुड़े नेता हैं।
सुवेंदु ने कहा कि बीजेपी नेता ने यह भी दावा किया कि जब से असम और त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार बनी है, घुसपैठ की समस्या खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले की सरकार ने बीएसएफ को जमीन तक आवंटित नहीं की थी।
सुवेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि असम में घुसपैठ को लेकर जो कदम उठाए गए हैं, वैसे ही कदम पश्चिम बंगाल में भी लागू किए जाएंगे। उन्होंने यह बयान गुवाहाटी में दिया, जहां उन्होंने क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर जोर दिया।
05:22 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
बीसीसीआई सचिव बोले- असम की जनता ने सरमा-एनडीए को भरपूर वोट दिया
हिमंता सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि असम की जनता ने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और एनडीए सरकार के पक्ष में भारी मतदान किया है।
05:21 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
NCP सांसद बोले- पीएम के नेतृत्व में NDA-BJP बहुत प्रगति कर रहे
हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, NDA और BJP बहुत प्रगति कर रहे हैं। वे देश की जनता का विश्वास जीतने में सफल हो रहे हैं।
05:19 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
हिमंता विधायक दल का नेता चुने गए
रविवार को असम में बीजेपी की विधायक दल की बैठक हुई थी। इसमें हिमंता को फिर विधायक दल का नेता चुना गया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार रात ही गुवाहाटी पहुंचे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को गुवाहाटी पहुंचे।
05:19 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
असम असेंबली में नेता प्रतिपक्ष पर संशय
126 सदस्यीय असम असेंबली में इस बार आधिकारिक तौर पर नेता प्रतिपक्ष नहीं हो सकता है। भाजपा और उसके दो क्षेत्रीय सहयोगियों ने मिलकर 102 सीटें जीतीं, जबकि विपक्षी गठबंधन केवल 21 सीटों पर सिमट गया। इनमें कांग्रेस को 19 और राइजोर दल को 2 सीटें मिली हैं। बाकी 3 सीटों में से ऑल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिव फ्रंट (AIUDF)को 2 और TMC को 1 सीट मिली, लेकिन ये कांग्रेस-नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं। आम तौर पर किसी विधायक दल को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा पाने के लिए सदन की कुल संख्या का कम-से-कम 10% यानी असम विधानसभा में 13 सीटें चाहिए होती हैं। हालांकि कांग्रेस के पास 19 सीटें हैं, लेकिन अगर विपक्षी दलों की औपचारिक मान्यता या गठबंधन संरचना को लेकर तकनीकी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई, तो विधानसभा में आधिकारिक नेता प्रतिपक्ष का पद खाली रह सकता है।
05:07 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी गुवाहाटी पहुंचे
05:05 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुवाहाटी पहुंचे
05:02 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
हिमंता सरमा आवास से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए
04:55 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
अरुणाचल प्रदेश के सीएम गुवाहाटी पहुंचे
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे। वे विवांता होटल से शपथ ग्रहण स्थल के लिए रवाना हुए।
04:46 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
हिमंता ने कामाख्या मंदिर की तस्वीर शेयर की
हिमंता सरमा ने मंगलवार को X पोस्ट की। इसमें कामाख्या मंदिर की तस्वीर शेयर की। कैप्शन में लिखा- मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव का आशीर्वाद असम के हर व्यक्ति के जीवन को प्रकाशित करे, और शांति, प्रगति तथा समृद्धि के नए मार्ग प्रशस्त करे। उनके आशीर्वाद से आने वाले दिनों में असम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
04:38 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी गुवाहाटी के लिए रवाना
असम में हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी गुवाहाटी रवाना हुए।
04:29 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
नितिन गडकरी गुवाहाटी पहुंचे, कहा- असम के लिए ₹2 लाख करोड़ की परियाजनाएं पाइपलाइन में
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि असम की जनता ने तीसरी बार BJP पर जो भरोसा जताया है, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा उस भरोसे पर खरे उतरेंगे। राज्य का तेजी से विकास होगा।
गडकरी ने कहा- मेरे मंत्रालय की ओर से करीब 2 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। हम असम को प्रगतिशील, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने में पूरा योगदान देंगे।
03:41 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
हिमंता की शपथ के लिए हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र CM गुवाहाटी पहुंचे
असम में सीएम हिमंता की शपथ के लिए राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस और हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी भी गुवाहाटी पहुंच गए हैं।
03:27 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
सीएम हिमंता के साथ 4 और मंत्री शपथ लेंगे
हिमंता ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नेओग मेरे साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा रंजीत दास असम विधानसभा के स्पीकर होंगे।
इससे पहले हिमंता ने रविवार को कहा था कि मंत्रिमंडल में लगभग 18-19 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन हम नए चेहरों को शामिल करेंगे या अनुभवी लोगों को बनाए रखेंगे, यह हमें मिलने वाले मार्गदर्शन पर निर्भर करेगा।




03:26 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
असम में तीसरी बार बन रही भाजपा सरकार
असम में भी हिमंता सरकार की वापसी हुई है। भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। BJP ने यहां अकेले ही 82 सीटें जीतीं, जो बहुमत के आंकड़े से 18 ज्यादा है। मौजूदा भाजपा सरकार का कोई भी मंत्री चुनाव नहीं हारा। ऐसा देश में पहली बार हुआ।

03:24 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
पूर्वोत्तर में हिमंता बिस्वा सरमा भाजपा का चेहरा
पूर्वोत्तर भारत में भाजपा और NDA की बढ़ती ताकत के पीछे हिमंत बिस्वा सरमा महत्वपूर्ण रणनीतिकार माना जाता है। कांग्रेस से भाजपा में आने के बाद, उन्होंने ‘नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस’ (NEDA) के संयोजक के रूप में पूरे क्षेत्र में क्षेत्रीय दलों को एक साझा मंच पर लाने में बड़ी भूमिका निभाई।
सरमा की जमीनी स्तर पर पकड़ और कठिन से कठिन राजनीतिक परिस्थितियों में गठबंधन बनाने की क्षमता ने पूर्वोत्तर में भाजपा के लिए ‘अजेय’ द्वार खोल दिए हैं।
पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों (असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम) में भाजपा या एनडीए समर्थित गठबंधन की सरकारें हैं।
03:21 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
नई विधानसभा में 7 महिलाएं, भाजपा 92.1% स्ट्राइक रेट
अपर असम में भाजपा, लोअर इलाकों में कांग्रेस का असर: BJP ने अपर असम और बराक वैली में क्लीन स्वीप किया। पार्टी ने आधी से ज्यादा सीटें यहीं जीतीं। 3 ट्राइबल इलाकों, बोडोलैंड टेरिटोरियल एरिया (BTC), करबी आंगलोंग ऑटोनॉमस काउंसिल (KAAC) और नॉर्थ कछार हिल्स ऑटोनॉमस काउंसिल (NCHAC) में भी NDA का दबदबा रहा। यहां असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BOPF) ने ज्यादा सीटें जीतीं। कांग्रेस सिर्फ लोअर असम में सिमट गई।
असम में BJP का सबसे ज्यादा 92.1% स्ट्राइक रेट: असम में 126 सीटों पर चुनाव हुआ। भाजपा ने 89 पर चुनाव लड़ा और 82 सीटें जीतीं। उसकी जीत का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा 92.1% रहा। कांग्रेस 99 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ 19 सीटें जीत सकी। उसका स्ट्राइक रेट 21% रहा।
7 महिलाएं जीतीं: कुल 126 सीटों पर 59 महिलाएं चुनाव लड़ी थीं। 7 ही चुनाव जीत पाईं। इनमें NDA की 6 और कांग्रेस की 1 महिला विधायक है। यह संख्या 2021 के बराबर है। 2011 में सबसे ज्यादा 14 महिलाएं विधायक बनी थीं।
असम में कांग्रेस के 18 कैंडिडेट जीते: असम में कांग्रेस के 20 मुस्लिम उम्मीदवारों में से 18 ने जीत दर्ज की। उसके सहयोगी रायजोर दल ने 2 सीटें जीतीं, जिनमें एक मुस्लिम उम्मीदवार की है।
03:20 AM12 मई 2026
- कॉपी लिंक
असम में BJP की जीत के 4 बड़े फैक्टर
1. परिसीमन के बाद 36% मुस्लिम बहुल सीटें घटीं- 2023 में असम में परिसीमन हुआ और विधानसभा सीटों की बाउंड्री दोबारा तय की गई। ST, SC की रिजर्व सीटें और बोडोलैंड ट्राइबल रीजन की सीटें बढ़ीं, लेकिन मुस्लिम बहुल सीटें 41 से घटकर 26 रह गईं।
राजनीतिक विश्लेषक अशोक मलिक के मुताबिक, ‘नई सीमाओं ने मुस्लिम बहुल इलाकों के प्रभाव को सीमित कर दिया। साथ ही उन सीटों को भी फिर से व्यवस्थित किया जहां असमिया मुसलमान कम हो रहे थे। इससे हिमंत को उन सीटों पर बढ़त मिली जहां पहले भाजपा कमजोर थी।’
2. कांग्रेस और AIUDF के मुस्लिम वोट बंटे, बीजेपी को फायदा- 2021 में कांग्रेस और बदरुद्दीन अजमल की AIUDF ने साथ चुनाव लड़ा था। उन्हें बंगाली मुसलमानों के 89% तो असमी मुसलमानों के 65% वोट मिले थे। 2026 में यह दोनों धड़े अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषक डॉ. जयदीप बरुआ के मुताबिक, ‘हिमंता मुस्लिम समुदाय के भीतर दो गुट पैदा करने में सफल रहे हैं। पहले उन्होंने बांग्लादेश से आए ‘मियां मुसलमानों’ को असमी मुसलमानों के लिए खतरा बताया। फिर असमी मुसलमानों को विशेष दर्जा देकर, उन्हें अपने पाले में सुरक्षित कर लिया।’
3. हिमंता बिस्व सरमा की पॉपुलैरिटी और हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण- हिमंता बिस्वा सरमा की रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ वोट में कन्वर्ट हो गई। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाया। इससे असमी संस्कृति, परंपरा और भाषा को खतरा बताया। उन्होंने दावा किया कि हर हफ्ते 35-40 बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेज रहे हैं। इससे हिंदू वोटों में बीजेपी की पकड़ मजबूत होती चली गई।
पॉलिटिकल एक्सपर्ट अदिप फुकन के मुताबिक, असम में पहली बार पूरा चुनाव हिमंता के चेहरे पर लड़ा गया। वे अपने तीखे बयानों से खुद को योगी जैसे कट्टर नेता के तौर पर स्थापित करने में सफल हुए।
4. कांग्रेस के सीनियर नेता बीजेपी में आए- चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के दो सीनियर नेता भूपेन कुमार बोराह और प्रद्युत बोरदोलोई ने बीजेपी जॉइन कर ली। इससे कांग्रेस का अंदरूनी कलह और राजनीतिक कमजोरी सामने आई।
कांग्रेस ने इस बार पूर्व सीएम तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई की लीडरशिप में चुनाव लड़ा। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मई 2025 में असम कांग्रेस अध्यक्ष बने गौरव हिमंता के सामने खुद को स्थापित नहीं कर पाए।
