4.6 C
London
Tuesday, February 3, 2026
Home Lifestyle मध्य प्रदेश के होटल व पर्यटन स्‍थलों की पुन: शुरूवात। घरेलू...

मध्य प्रदेश के होटल व पर्यटन स्‍थलों की पुन: शुरूवात। घरेलू पर्यटन को ध्‍यान में रखते हुए बनाए गए यात्रा कार्यक्रम।

0
119

मध्य प्रदेश में कोविड-19 महामारी के अनलॉक के अनुरूप पर्यटन क्षेत्र की पुन: शुरूवात करते हुऐ मध्‍य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने अपने होटल्‍स, रिसॉर्ट्स को पर्यटकों हेतु खोलने का कार्य शुरू किया साथ ही साथ कई निजी होटल व्‍यवसाइयों ने भी अपने होटल्‍स को पर्यटको हेतु पुन: शुरू किया, घरेलू पर्यटन को ध्‍यान में रखते हुए खोले गए पर्यटन स्‍थल। इसके साथ ही मध्‍य प्रदेश वन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राष्‍ट्रीय उद्यानों को 15 जून से पर्यटकों हेतु खोला जायेगा। राष्‍ट्रीय उद्यानों के मध्यवर्ती क्षेत्र (बफर ज़ोन) इस वर्ष भी मानसून के दौरान खुले रहेंगे।
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक, सुश्री सोनिया मीना, आईएएस, ने इस संदर्भ में कहा कि- मध्यप्रदेश में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु हर क्षेत्र में जैसे वन्यजीव, विरासत, धार्मिक स्‍थल, साहसिक पर्यटन आदि में अपार संभावनाए है, हमारा यह मानना है कि पर्यटन स्‍थलों के फिर से खुलने से स्थानीय लोग आकर्षित होंगे और बाजार की गतिविधियों को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी तथा पर्यटन गतिविधियॉ यथावत प्रारम्‍भ हो सकेंगी।
शासन द्वारा दिये गये स्‍वच्‍छता, सुरक्षा एवं अन्‍य सभी दिशानिर्देशों को ध्‍यान में रखते हुए हमने अपने सभी परिसरों को स्‍वच्‍छ और सेनिटाइज़ कर दिया है। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्वच्छता और सामाजिक-सुरक्षा मानदंडों का पालन किया जाए।
पहले चरण में हमारा प्रयास राज्‍य के तथा अन्‍तर्राज्‍यीय पर्यटको को मध्‍य प्रदेश में पर्यटन हेतु आमंत्रित करना है। हमारा मानना है कि प्रारम्‍भ में पर्यटक 3 से 4 दिनों के छोटे यात्रा कार्यक्रम के साथ आयेंगे, मध्य प्रदेश 5 राज्यों से घिरा हुआ है और पड़ोसी राज्यों से हमारे राज्य में कार से यात्रा करना बहुत आसान है, हमारे पास राज्य में व्‍यवस्थित सड़क नेटवर्क है जो प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ता है। ग्रामीण पर्यटन एवं प्राकृतिक सौन्‍दर्य हेतु पर्यटकों के लिए मध्‍य प्रदेश निश्चित ही एक आकर्षक गंतव्‍य होगा।
मध्य प्रदेश पर्यटन पिछले कई दशको से पर्यटन के लिए मघ्यप्रदेश में आने वाले पर्यटकों को उच्च स्तरीय सेवाएं व सुविधायें प्रदान करता आ रहा है। मध्यप्रदेश भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है जिसे “भारत का हृदय” कहा जाता है। हाल ही में मध्यप्रदेश को बाघों की सर्वाधिक संख्या होने की वजह से “टाइगर स्टेट ऑफ इंडिया” घोषित किया गया है। इस राज्य का इतिहास, भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और यहाँ के लोग इसे भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक बनाते हैं। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में टाइगर देखने से लेकर खजुराहो के मंदिर की मूर्तियों में वास्तविक भारत को खोजा जा सकता हैं। उच्च पर्वत श्रेणियों, नदियों और झीलों से युक्त हरे भरे जंगल प्रकृति के विभिन्न तत्वों के बीच एक सुंदर सामंजस्य प्रदान करते हैं। विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी और पौधे तथा यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता मध्य प्रदेश के पर्यटन की विशेषता है। साथ ही साथ यहॉ का इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर, खानपान, लोक संगीत और आदिवासी संस्कृति मध्य प्रदेश के पर्यटन को सम्‍पूर्णता प्रदान करते है।

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here