3.5 C
London
Sunday, March 15, 2026
Home Interviews and Features मानवता की भलाई के लिए काम करने वाले डॉक्टरों को सम्मान, स्पर...

मानवता की भलाई के लिए काम करने वाले डॉक्टरों को सम्मान, स्पर इंडिया करेगा मेज़बानी.

0
470

“हम मरीजों का इलाज अपनी सर्वश्रेष्ठ योग्यता के अनुसार करेंगे। मरीजों की प्राइवेसी को बनाए रखेंगे और दवाइयों के सीक्रेट की शिक्षा अगली जेनरेशन को भी देंगे…।“–डॉक्टरों की ओर से ली जाने वाली शपथ

रूब्रिक पब्लिशिंग की छाप स्पर इंडिया डॉक्टरों को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करने के क्षेत्र में पदार्पण कर रही है। स्पर इंडिया की ओर से उन डॉक्टरों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जो मानवता की भलाई के लिए बिना रुके और बिना थके अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।

स्पर इंडिया ने इकलौते विजन और लक्ष्य के साथ डॉक्टरों की ओर से किए गए परोपकारी कार्यों की पहचान की है। स्पर इंडिया ने अपने पास मौजूद संभावित संसाधनों से मानव सेवा सम्मान पुरस्कार 2019 का गठन किया है। मानव सेवा सम्मान पुरस्कार 2019 का आयोजन नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 3 अप्रैल 2019 से किया जाएगा।

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त एच.ई. सैयद मुअज्ज्म अली (राज्य मंत्री) ने मानव सेवा सम्मान पुरस्कार 2019 में सम्मानित मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। वह समारोह में पुरस्कार जीतने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करेंगे।

सरकार के विशिष्ट अतिथि, बांग्लादेश और भारतीय उच्चायोग के सदस्य और भारतीय न्यूज इंडस्ट्री के दिग्गज पत्रकार पुरस्कार समारोह की शोभा अपनी मौजूदगी से बढ़ाएंगे।

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here