लंदन में दो ट्रेनें आपस में टकराईं, कई लोग घायल
ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस का कहना है कि लंदन से लगभग 60 मील उत्तर में दो ट्रेनों की टक्कर की रिपोर्टों पर कार्रवाई कर रही है. इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं.
X

लंदन में दो ट्रेनें आपस में टकराईं. (Photo: AP)
नॉर्थ लंदन में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई है. इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. ब्रिटेन की परिवहनमंत्री का कहना है कि वह घटना पर करीब से नजर रखे हुए हैं.
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो से पता चलता है कि एक ट्रेन का अगला हिस्सा दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से में उलझ गया था, जबकि दोनों ट्रेनें पटरी पर ही खड़ी थीं.
ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस का कहना है कि लंदन से लगभग 60 मील उत्तर में दो ट्रेनों की टक्कर की रिपोर्टों पर कार्रवाई कर रही है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं.
We’re responding to reports of a collision involving two trains in the Bedford area.
We’ll share more information as soon as possible.
सम्बंधित ख़बरें
— British Transport Police (@BTP) June 19, 2026
ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस ने बताया कि एयर एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया है. इसके साथ ही लोगों से दुर्घटनाग्रस्त इलाके से दूर रहने की अपील की गई है.
बेडफोर्डशायर फायर एंड रेस्क्यू सर्विस ने कहा कि उनकी टीमें भी बेडफोर्ड के दक्षिण में रेलवे लाइन पर हुई घटनास्थल पर मौजूद हैं और जनता से इलाके से दूर रहने का अनुरोध किया है. थेम्सलिंक ने बताया कि ल्यूटन और बेडफोर्ड के बीच सभी रेल लाइनें बंद कर दी गई हैं.
I’m deeply concerned to hear reports of the collision involving 2 East Midlands Railway passenger trains.
I’m grateful to emergency services who are on the scene, attending to those affected.
We’re working quickly with the rail industry and local partners to support passengers.
— Heidi Alexander MP (@Heidi_Labour) June 19, 2026
ब्रिटेन की ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर हेदी एलेक्जेंडर ने कहा कि मैं ट्रेनों के बीच की इस टक्कर से बहुत व्यथित हूं और इस पर करीब से नजर रखे हुए हैं.
—- समाप्त —-
![]()
