Home Business Rahul Gandhi Kota Visit Live: ‘ये युवाओं-छात्रों की आवाज उठाने का मंच’, छात्रों से संवाद कर बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Kota Visit Live: ‘ये युवाओं-छात्रों की आवाज उठाने का मंच’, छात्रों से संवाद कर बोले राहुल गांधी

0
Rahul Gandhi Kota Visit Live: ‘ये युवाओं-छात्रों की आवाज उठाने का मंच’, छात्रों से संवाद कर बोले राहुल गांधी

08:49 PM, 17-Jun-2026

राहुल गांधी ने दिखाया प्रतियोगी परीक्षाओं का बजट


फीस का बजट दिखाते राहुल गांधी
– फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने स्क्रीन पर SSC,UPSC, RRB, JEE, NEET की पढ़ाई के लिए लगने वाली फीस का बजट दिखाया।

08:45 PM, 17-Jun-2026

यह रिजेक्शन सिस्टम है, सिलेक्शन सिस्टम नहीं


परिवार वालों से बात करते हुए राहुल गांधी
– फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी ने नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा- देश में लाखों बच्चे NEET और JEE के एग्जाम देते हैं, लेकिन सिलेक्शन महज कुछ ही बच्चों का होता है। इस प्रक्रिया में माता-पिता के लाखों रुपए बच्चों की पढ़ाई पर खर्च हो जाते हैं।

08:32 PM, 17-Jun-2026

भारत की शिक्षा व्यवस्था में चयन की बजाय खारिज करने का महत्व-राहुल गांधी

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान कहा कि आईएएस बनने की संभावना बहुत कम रहती है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले तीन हजार छात्रों में से केवल एक छात्र ही आईएएस बन सकता है। इसी तरह इस भीड़ में से केवल 30 लोग ही आईआईटी में जा सकते हैं। वहीं 180 लोग नीट में डॉक्टर बन सकते हैं। भारत की शिक्षा प्रणाली चयन नहीं करती बल्कि खारिज करने को बढ़ाती है। इस तरह की व्यवस्था ठीक नहीं है। ये व्यवस्था तनाव पैदा करती है। भविष्य की पीढ़ियों को इससे तनाव मिल रहा है। शिक्षा व्यवस्था कई क्षेत्रों में भविष्य बनाने से रोकती है। यहां पर पैसा ही सब कुछ है। यहां की ढांचागत व्यवस्था से केवल पैसे बनाए जा रहे हैं।   

 

08:24 PM, 17-Jun-2026

युवाओं के पास एजुकेशन में सिर्फ पांच ही ऑप्शन क्यों हैं-राहुल गांधी


कार्यक्रम में छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी
– फोटो : AMAR UJALA

राहुल गांधी ने मंच पर पांच स्टूडेंट्स को बुलाया है, जिनसे वे चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने बातचीत की शुरुआत उनकी पढ़ाई को लेकर की कि वे किसकी तैयारी कर रहे हैं। फिर उन्होंने पूछा कि डॉक्टर या इंजीनियर ही क्यों बनना चाहते हो? अगर आपको अपने मन की करने दी जाए, तो क्या करना चाहोगे? पढ़ाई में कितना खर्च लग रहा है, इस तरह के सवाल-जवाब अभी मंच पर हो रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं के पास एजुकेशन में सिर्फ पांच ही ऑप्शन क्यों हैं? हर कोई डॉक्टर या इंजीनियर ही क्यों बनना चाहता है, जबकि और भी कई करियर ऑप्शंस मौजूद हैं। राहुल गांधी ने एक छात्रा का सुसाइड नोट भी दिखाया और कहा- यह आकांक्षा का फेल्योर नहीं है, बल्कि यह हमारे एजुकेशन सिस्टम का फेल्योर है।

08:16 PM, 17-Jun-2026

‘पेपर लीक होने से मेरा सपना टूट गया’


नीट पेपर लीक होने पर जिन छात्रों ने अपना जीवन समाप्त किया कार्यक्रम में उनको याद किया गया
– फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि कई छात्रों ने नीट पेपर लीक होने के बाद अपने जीवन को समाप्त कर लिया है। कार्यक्रम में नीट की तैयारी कर रही छात्रा आकांक्षा के सुसाइड नोट को भी दिखाया गया।  राहुल गांधी ने एक छात्र से पूछा कि आपने नीट क्यों चुना, छात्र ने कहा कि हमने इसलिए नीट को चुना कि हमें डॉक्टर बनना था, लोगों की मदद करनी थी लेकिन पेपर लीक होने से मेरा सपना टूट गया।

07:52 PM, 17-Jun-2026

मंच पर पहुंचे राहुल गांधी


छात्रों से बात करने के लिए मंच पर पहुंचे राहुल गांधी
– फोटो : अमर उजाला

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि कोटा में आकर वे बहुत खुश हूं। ये कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। ये कार्यक्रम उन युवाओं के लिए है जो भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आज की शाम केवल आपके संघर्षों पर बात की जाएगी। राहल गांधी ने कहा कि युवा अळग-अलग क्षेत्रों में काम करना चाहते हैं लेकिन जब वे यात्रा कर रहे थे तब उत्तर केवल पांच कैरियर के लिए मिलता था। 

07:15 PM, 17-Jun-2026

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कुछ देर में पहुंचेंगे राहुल गांधी


राहुल गांधी से संवाद करने के लिए छात्र-छात्राएं दशहरा मैदान पहुंचे
– फोटो : अमर उजाला

कोटा में कांग्रेस द्वारा आयोजित हो रहे छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। युवाओं ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर कांग्रेस का समर्थन किया है। फिलहाल दशहरा मैदान में संगीत का कार्यक्रम चल रहा है। राहुल गांधी यहां कुछ देर में पहुंचने वाले हैं। “छात्रों की गूंज” नाम से आयोजित इस महा रैली के जरिए कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था, नीट और सीबीएसई जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ियों, बढ़ती कोचिंग फीस और निजीकरण के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन शुरू करने जा रही है। 

06:10 PM, 17-Jun-2026

एक साथ हंसते नजर आए गहलोत और पायलट


राहुल गांधी के कोटा कार्यक्रम में एक साथ नजर आए अशोक गहलोत और सचिन पायलट
– फोटो : AMAR UJALA

कोटा में राहुल गांधी के छात्रों से संवाद कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट एक साथ नजर आए। इसके पहले अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मानेसर कांड को लेकर खींचतान चल रही थी। अशोक गहलोत ने कई बार अपने बयानों में सचिन पायलट को लेकर टिप्पणियां कीं। हालांकि सचिन पायलट ने कभी इसका विरोध नहीं किया। पिछले दिनों दौसा में एक कार्यक्रम में सचिन पायलट ने ये जरूर कहा था कि अशोक गहलोत के लिए वे उनके बेटे वैभव गहलोत के सामान हैं। कोटा एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए  दोनों नेता पहुंचे। सभी कांग्रेस नेताओं से अलग वे एक साथ आजू-बाजू बैठे नजर भी आए। वे आपस में बात भी करते दिख रहे थे। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद एक बार राजस्थान की सियासत में दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं हैं

05:15 PM, 17-Jun-2026

देश एक चुनौती का सामना कर रहा-सचिन पायलट

कोटा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि देश एक चुनौती का सामना कर रहा है। पेपर लीक के कारण लाखों परिवारों के साथ धोखा हुआ है, उनकी मेहनत बेकार चली गई है। राहुल गांधी इस धोखाधड़ी के लिए जवाबदेही तय करने की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी की अपील न केवल राजस्थान में बल्कि पूरे देश में युवाओं को एकजुट करेगी और जवाबदेही की मांग करेगी। 

04:35 PM, 17-Jun-2026

कोटा का आयोजन पूरी तरह छात्र-केंद्रित, कांग्रेस नेताओं के प्रवेश पर रोक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एयरपोर्ट से स्टेशन रोड स्थित एक निजी होटल पहुंचे, यहां वे  चयनित विद्यार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे दशहरा मैदान में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी सीधे विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कांग्रेस के देशव्यापी छात्र संवाद अभियान की शुरुआत भी कोटा से ही की जा रही है। कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें केवल विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को कार्यक्रम स्थल पर एंट्री नहीं मिलेगी। आयोजन को पूरी तरह छात्र-केंद्रित रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।