12.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Home Business 5 बार फेल हो चुकी है अल-नीनो की भविष्यवाणी? कैसा होगा मॉनसून

5 बार फेल हो चुकी है अल-नीनो की भविष्यवाणी? कैसा होगा मॉनसून

0
60

पिछले सात दशकों में 17 प्रमुख अल-नीनो घटनाओं में से कम से कम 5 में भारत को सामान्य या ज्यादा बारिश मिली. 1980 के बाद से सभी अल-नीनो में सूखे की भविष्यवाणी थी, लेकिन हर अल-नीनो सूखा नहीं लाया.

भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून देश की अर्थव्यवस्था और कृषि का आधार है. हर साल जब प्रशांत महासागर में अल-नीनो की स्थिति बनती है, तो मौसम वैज्ञानिक चिंता में पड़ जाते हैं. अल-नीनो को आमतौर पर कमजोर मॉनसून और सूखे से जोड़ा जाता है. लेकिन कई बार यह भविष्यवाणी पूरी तरह गलत साबित हुई है. वैज्ञानिकों ने भारी बदलाव की भविष्यवाणी की, लेकिन असल में हुआ कुछ उल्टा.  

अल-नीनो प्रशांत महासागर के ट्रॉपिकल रीजन पर फैली गर्मी की वजह से होता है. यानी प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी भाग का पानी असामान्य रूप से गर्म हो जाता है. भारत में यह आमतौर पर मॉनसून की हवाओं को कमजोर करता है, जिससे बारिश कम हो जाती है.

सम्बंधित ख़बरें

ऐतिहासिक आंकड़ों के अनुसार, 1951 से 2022 के बीच आए अल-नीनो वाले सालों में से 60%  में औसत से कम बारिश हुई. 1871 से अब तक के रिकॉर्ड में गंभीर सूखे हमेशा अल-नीनो से जुड़े पाए गए हैं. लेकिन कई मजबूत अल-नीनो वाले साल में भी भारत में सामान्य या ज्यादा बारिश हुई. यही अल-नीनो के ‘फेलियर’ के मामले हैं. 

El Niño failure India

1997-98: सबसे मजबूत अल-नीनो, लेकिन भारत में सामान्य बारिश

20वीं सदी का सबसे शक्तिशाली अल-नीनो 1997-98 में हुआ. वैश्विक स्तर पर यह तबाही मचाने वाला था – सूखा, बाढ़ और रिकॉर्ड गर्मी. भारत में मौसम विभाग और वैज्ञानिकों ने भारी सूखे की आशंका जताई थी. लेकिन भारत में मॉनसून बारिश औसत से ज्यादा हुई. कोई बड़ा सूखा नहीं पड़ा. 

यह साल अल-नीनो ‘फेल’ होने का सबसे बड़ा उदाहरण बन गया. कारण था सकारात्मक भारतीय महासागर द्विध्रुव (Positive Indian Ocean Dipole – IOD) यानी जब पश्चिमी हिंद महासागर गर्म और पूर्वी भाग ठंडा होता है, तो यह अल-नीनो के निगेटिव असर को कम कर देता है. 1997 में मजबूत पॉजिटिव IOD ने मॉनसून की हवाओं को मजबूत किया और भारत में अच्छी बारिश हुई. 

यह भी पढ़ें: इस साल 25 मई से 2 जून तक नौतपा, जानिए क्यों इस समय पड़ती है भयानक गर्मी

1983 में भी अल-नीनो था, लेकिन भारत में बारिश औसत 12% से ज्यादा रही. 1994 में अल-नीनो के बावजूद अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई. 2006 में कमजोर अल-नीनो था, फिर भी मॉनसून सामान्य रहा. 

2002 में कमजोर अल-नीनो था, लेकिन सूखा पड़ गया. वहीं 2009 में भी कमजोर अल-नीनो ने भारी सूखा पैदा किया. बारिश मात्र 78% रही. यह दिखाता है कि सिर्फ ताकत ही नहीं, बल्कि अन्य वजहें भी मायने रखती हैं.

El Niño failure India

वैज्ञानिक कारण: क्यों फेल होता है अल-नीनो?

साइंस जर्नल में साल 2006 में छपी केके कुमार और अन्य रिसर्च पेपर्स के मुताबिक अल-नीनो के फेल होने की ये वजह है…  

सेंट्रल पैसिफिक vs ईस्टर्न पैसिफिक: जब गर्मी मध्य प्रशांत (El Nino Modoki) में ज्यादा हो, तो भारत पर सूखा पैदा करने वाली डाउनफ्लो मजबूत होती है. लेकिन जब गर्मी पूर्वी प्रशांत में केंद्रित हो (क्लासिकल अल-नीनो), तो प्रभाव कम पड़ता है. 1997-98 ईस्टर्न पैसिफिक टाइप था, इसलिए कम असर पड़ा.

वॉकर सर्कुलेशन का शिफ्ट: अल-नीनो से सामान्य वॉकर सर्कुलेशन बदलता है. पूर्व में ऊपर उठती हवा और पश्चिम में नीचे बैठती हवा का पैटर्न भारत पर निचला दबाव बढ़ा देता है, जिससे बादल नहीं बन पाते. लेकिन जब यह शिफ्ट दक्षिण-पूर्व की ओर हो, तो भारत पर असर कम होता है.

यह भी पढ़ें: भारत का भार्गवास्त्र… 10 सेकेंड में 64 मिनी रॉकेट छोड़ेगा, स्वार्म अटैक होंगे फेल

भारतीय महासागर डाइपोल (IOD): पॉजिटिव IOD अल-नीनो को काउंटर करता है. यह पश्चिमी हिंद महासागर को गर्म करके मॉनसून की नमी बढ़ाता है. 1997 में यही हुआ.

यूरेशियन वॉर्मिंग: 1980 के बाद यूरेशिया (यूरोप – एशिया) के ऊपर सतह का तापमान बढ़ा है. इससे भूमि-समुद्र तापमान अंतर बढ़ता है, जो मॉनसून को मजबूत करता है. अल-नीनो के प्रभाव को कमजोर कर देता है.

जलवायु परिवर्तन का असर: हाल के दशकों में ENSO-मॉनसून का रिश्ता कमजोर हुआ है. ग्लोबल वार्मिंग से क्लाइमेट कंडिशन बदल रही हैं, जिससे पुरानी भविष्यवाणियां अक्सर गलत साबित हो रही हैं.

El Niño failure India

रिसर्च और फैक्ट्स क्या कहते हैं?

कुमार एट अल. (2006) की स्टडी: 132 साल के रिकॉर्ड से पता चला कि सभी गंभीर सूखे अल-नीनो से जुड़े, लेकिन सभी अल-नीनो सूखा नहीं लाए. सेंट्रल पैसिफिक वार्मिंग ज्यादा खतरनाक.

1980 के बाद ENSO-मॉनसून संबंध में बदलाव आया. कुछ अध्ययनों में पाया गया कि नॉर्थ इंडिया में संबंध मजबूत हुआ, जबकि सेंट्रल इंडिया में कमजोर. हाल के वर्षों (जैसे 2015) में मजबूत अल-नीनो ने सूखा दिया, लेकिन 1997 जैसा काउंटर उदाहरण भी मौजूद है.

आजकल वैज्ञानिक केवल अल-नीनो नहीं, बल्कि IOD, प्रशांत महासागर के विभिन्न हिस्सों की स्थिति, हिंद महासागर की गर्मी और ग्लोबल वार्मिंग जैसे कई फैक्टर्स को साथ में देखते हैं. IMD और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां अब मल्टी-फैक्टर मॉडल इस्तेमाल करती हैं.

यह भी पढ़ें: Heatwave @45… दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से जूझ रहा, अभी और बढ़ेगी तपिश

अल-नीनो ‘फेल’ होने के मामले हमें याद दिलाते हैं कि मौसम का सिस्टम बेहद जटिल है. एक घटना दूसरे को काउंटर कर सकती है. 1997-98, 1983, 1994 जैसे सालों ने साबित किया कि भविष्यवाणी गड़बड़ हो सकती है. 

अल-नीनो भारत के लिए हमेशा दुश्मन नहीं होता. कई बार जब पूरी दुनिया सूखे की आशंका जताती है, तब भी अच्छी बारिश हो जाती है. वैज्ञानिक अब बेहतर समझ रहे हैं कि SST पैटर्न, IOD और क्षेत्रीय वार्मिंग जैसे कारक कितने महत्वपूर्ण हैं.  

किसान, पॉलिसी मेकर्स और आम लोग को अब सिर्फ अल-नीनो पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. मल्टी-डोमेन फोरकास्ट और पानी बचाने की तैयारियां ज्यादा जरूरी हैं. प्रकृति हमें हर बार नई चुनौती और नया सबक देती है.

—- समाप्त —-

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here