7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Home Business अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का आज अंतिम संस्कार:कार्डिएक अरेस्ट से लखनऊ...

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का आज अंतिम संस्कार:कार्डिएक अरेस्ट से लखनऊ में हुआ था निधन, बॉडी पर चोट के 6 पुराने निशान

0
69

अखिलेश यादव के भाई की अंतिम यात्रा कुछ देर में:वाहन पर प्रतीक की पेट्स के साथ फोटो; अपर्णा रातभर शव के पास बैठी रहीं

आदित्य तिवारी/प्रणव कुमार/निखिल साहू/फरीदुल हसन | लखनऊकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा कुछ देर में शुरू होगी। बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शव वाहन को फूलों से सजाया गया है। उस पर प्रतीक की कुत्तों और बंदर के साथ वाली तस्वीर लगाई गई है। फिलहाल, शव अंतिम दर्शन के लिए घर के अंदर रखा गया है। स्वामी अवधेशानंद गिरि, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने प्रतीक को श्रद्धांजलि दी। शिवपाल यादव और डिंपल यादव ने भी अंतिम दर्शन किए।

इससे पहले, रात में पत्नी अपर्णा यादव दोनों बेटियों के साथ शव के पास बैठी रहीं। प्रतीक का बुधवार सुबह 6 बजे 38 साल की उम्र में निधन हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई गई। उनके शरीर पर छह चोटें पाई गईं, जो मौत से पहले लगी थीं। इनमें 3 चोटें 7 दिन पुरानी और 3 एक दिन पुरानी थीं। उनका विसरा सुरक्षित रखा गया है।

प्रतीक, मुलायम यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। पत्नी अपर्णा भाजपा नेता हैं। इस वक्त राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, प्रतीक फेफड़ों की गंभीर बीमारी पल्मोनरी एम्बोलिज्म की चपेट में थे। इसमें खून का थक्का फेफड़ों में फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है।

प्रतीक को 13 दिन में दो बार दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा। इससे पहले, 30 अप्रैल को लखनऊ एयरपोर्ट पर चलते-चलते गिर पड़े थे। तब मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया था कि प्रतीक को दिल का दौरा पड़ा है।

प्रतीक के निधन से जुड़ी 2 तस्वीरें

प्रतीक की डॉग्स और बंदर के साथ वाली तस्वीर शव वाहन पर लगाई गई है।

प्रतीक की डॉग्स और बंदर के साथ वाली तस्वीर शव वाहन पर लगाई गई है।

प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर के मुंह पर तुलसी की पत्तियां रखी गई हैं।

प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर के मुंह पर तुलसी की पत्तियां रखी गई हैं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पत्नी नम्रता के साथ पहुंचे और प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पत्नी नम्रता के साथ पहुंचे और प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी।

ब्रिटेन से पढ़ाई की, राजनीति से दूर थे

  • प्रतीक की मां साधना गुप्ता की पहली शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। 1987 में प्रतीक का जन्म हुआ। 1990 में चंद्रप्रकाश गुप्ता और साधना का तलाक हो गया। इसी दौरान साधना और मुलायम की करीबी हो गई। 2003 में मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता से शादी कर ली और सार्वजनिक तौर पर प्रतीक को बेटे का हक दिया था।
  • प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। उन्हें महंगी कारों और सुपर बाइक्स का शौक था। यादव परिवार से होने के बावजूद प्रतीक को राजनीति पसंद नहीं थी। प्रतीक का रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। 2022 के चुनावी हलफनामे में अपर्णा और प्रतीक की चल-अचल संपत्ति 23 करोड़ रुपए बताई गई थी।
  • प्रतीक ने अपर्णा से 14 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। प्रतीक ने 19 जनवरी को अचानक पत्नी अपर्णा से तलाक लेने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था- अपर्णा ने मेरी जिंदगी नरक बना दी। हालांकि, 9 दिन बाद दोनों में सुलह हो गई थी। इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था-‘All is Good’, यानी सब अच्छा है।

प्रतीक से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें-

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

सांसद धर्मेंद्र यादव और BJP विधायक राजेश्वर सिंह ने प्रतीक को श्रद्धांजलि दी, देखिए तस्वीरें

प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने कौन-कौन पहुंचा, बता रहे रिपोर्टर प्र‌णव

डिंपल यादव ने प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी

बैकुंठ धाम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, चिता पर लकड़ियां रखी जा रहीं

बैकुंठ धाम में प्रतीक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई है। चिता पर लकड़ियां रखी जा रही हैं।

भाजपा विधायक बोले- मेरी व्यक्तिगत क्षति हुई, मेरा पुराना मित्र चला गया

रायबरेली के सलोन से भाजपा विधायक अशोक कुमार ने कहा- प्रतीक भाई सर्विस टाइम से मेरे अभिन्न मित्र थे। बड़ा दुख है कि वह आज हमारे बीच नहीं हैं। मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति हुई है।

मेरा पुराना मित्र आज इस संसार में नहीं है। मेरी उनके परिवार के प्रति, बहन अपर्णा के प्रति सहानुभूति है। ईश्वर उनके परिवार, बच्चों को दुख सहने की शक्ति दें। मेरी तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि।

पूर्व मंत्री स्वाति सिंह प्रतीक को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं

स्वामी अवधेशानंद गिरि अपर्णा यादव के आवास पहुंचे

हरिद्वार से आए जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा- प्रतीक के निधन से हम सब स्तब्ध हैं। मैं अंतिम दर्शन करने आया हूं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रतीक को श्रद्धांजलि दी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पत्नी नम्रता के साथ अपर्णा यादव के आवास पहुंचे। उन्होंने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी। दोनों ने अपर्णा से बात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्होंने X पर लिखा- शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रभु श्रीहरि जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- प्रतीक का निधन बहुत दुखद है

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- प्रतीक यादव का निधन बहुत दुखद है। अपर्णा, बच्चों और परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि परिवार को इस बड़े दुख को सहन करने की शक्ति दें और प्रतीक यादव को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

05:16 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

शिवपाल, बेटे आदित्य के साथ प्रतीक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

सपा विधायक शिवपाल यादव, अपने बेटे आदित्य यादव के साथ अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचे। उन्होंने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

05:02 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

प्रतीक एनिमल लवर थे, शव वाहन पर उनकी डॉग्स वाली तस्वीर लगी

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा वाले डीसीएम वाहन पर उनको एनिमल लवर के रूप दिखाते हुए होर्डिंग लगाया जाएगा। इस पर प्रतीक 4 डॉग्स और 1 बंदर के साथ बैठे हैं।

04:58 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सपा सांसद एसपी सिंह बोले- संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई, जांच हो

प्रतापगढ़ से सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह अपर्णा के आवास पहुंचे हैं। उन्होंने कहा- गहरा दुख है। संदिग्ध परिस्थितियों में प्रतीक की मौत हुई है। इसकी जांच होनी चाहिए। उसके बाद ही मौत का असल कारण पता चल पाएगा।

04:55 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

दूसरे जिलों से सपा के विधायक, नेता, कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं

आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम यादव और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

04:41 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सपा विधायक बोलीं- मैं क्या ही कहूं, बहुत दुख हुआ है

सपा विधायक उषा मौर्या ने कहा- मैं क्या ही कहूं…वे जहां भी हों, ईश्वर उन्हें शक्ति दें। छोटे-छोटे बच्चे हैं। पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी, सभी को बहुत दुख हुआ है। मैं श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

04:38 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर बोले- प्रतीक की मृत्यु से सभी दुखी

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा- प्रतीक की मृत्यु से सभी दुखी हैं। देशभर के राजनीतिक और सामाजिक लोगों को दुख हुआ है।

अपर्णा यादव सभ्य और सबसे मिलनसार हैं। प्रतीक भी ऐसे ही थे। बहुत कम समय में उनकी मृत्यु हो गई। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अपर्णा और उनके परिवार पर जो असीम दुख पड़ा है, उसे सहने की क्षमता दें।

04:28 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

प्रतीक को 13 दिन में 2 बार हार्ट अटैक आया

अखिलेश के भाई प्रतीक यादव को 13 दिन में 2 बार दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा। 30 अप्रैल को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर प्रतीक फ्लाइट से उतरकर VIP लाउंज की तरफ आ रहे थे। तभी उन्हें सीने में तेज दर्द उठा था। चक्कर आने से चलते-चलते गिर पड़े थे।

सहयोगी उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टरों ने बताया कि प्रतीक को दिल का दौरा पड़ा है। अपर्णा भी हॉस्पिटल पहुंची थीं। उस वक्त प्रतीक की जान 2 वजह से बच गई थी। पहला- दौरा माइनर था। दूसरा- समय रहते वह अस्पताल पहुंच गए थे।

लेकिन, 13 मई को पड़े दिल के दौरे में उनकी जान नहीं बच पाई। सुबह 6.30 बजे जब प्रतीक को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया था, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। इसलिए डॉक्टर बहुत मदद नहीं कर सके। अखिलेश यादव ने प्रतीक को आखिरी बार देखने के बाद भावुक होकर कहा- वो (प्रतीक) अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहता था। मैंने ख्याल रखने को कहा था। पढ़ें पूरी खबर

04:21 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मंत्री राजभर ने प्रतीक को श्रद्धांजलि दी, बोले- बहुत कम उम्र में चले गए

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- यह घटना बेहद दुखद है। बहुत कम उम्र में वे चले गए। हमारी उनसे ज्यादा मुलाकात नहीं थी, मगर जितना उनके बारे में सुना है, वे बहुत अच्छे और शांत स्वभाव के थे।

04:06 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

जिस बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा, वहां साफ-सफाई शुरू

बैकुंठ धाम के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। यहां प्रशासन की ओर से साफ-सफाई कराई जा रही है। चिता वाली जगह पर ईंटें जोड़कर प्लेटफॉर्म बनवाया जा रहा है।

04:03 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मंत्री बेबी रानी अपर्णा के घर पहुंचीं, कहा- हम सभी परिवार के साथ

यूपी की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य अपर्णा यादव के घर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा- यह अपर्णा यादव के लिए बहुत मुश्किल घड़ी है। छोटे-छोटे बच्चे हैं।

एक हंसता-खेलता इंसान चला गया। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उन्हें अपने चरणों में जगह दें। इस कठिन समय में हम सभी लोग उनके साथ हैं।

03:45 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- बहुत दुखद घड़ी है

QuoteImage

#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “बहुत दुखद घड़ी है। प्रतीक यादव असमय हमारे बीच से चले गए। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। पूरे परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की ताकत दें।” pic.twitter.com/0T72TmpH6y— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026

QuoteImage

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “बहुत दुखद घड़ी है। प्रतीक यादव असमय हमारे बीच से चले गए। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। पूरे परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की ताकत दें।”

03:39 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

प्रतीक की शादी में अमिताभ- जया बच्चन आई थीं, तस्वीरें देखिए…

प्रतीक के निधन के बाद उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। शादी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन समेत कई हस्तियां शामिल हुई थीं।

03:17 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

9:30 बजे अंतिम दर्शन के लिए खुलेगा घर का गेट

प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए सुबह 9:30 बजे घर का गेट खुलेगा। इसके बाद लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। फिर बैकुंठ धाम में प्रतीक का अंतिम संस्कार होगा।

03:16 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अध्यक्ष बोले- बहुत दुखद घटना है

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा- बहुत दुखद घटना है। मैं अपने संगठन विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से दुख व्यक्त करता हूं।

03:11 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अपर्णा यादव ने रात में सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अपर्णा यादव ने बुधवार आधी रात सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने परिवार की ओर से प्रतीक यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

शोक संतप्त परिवार में अपर्णा यादव ने खुद के साथ बेटियों प्रथमा और पद्मजा यादव के नाम लिखे हैं।

03:07 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

बैकुंठ धाम में होगा अंतिम संस्कार, बता रहे रिपोर्टर आदित्य तिवारी

03:05 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

संतकबीरनगर से अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचा युवक

संतकबीरनगर से आए शैलेश यादव ने कहा- मुझे प्रतीक के निधन से बहुत दुख हुआ। मैं उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचा हूं।

03:03 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

घर का गेट अभी बंद, बाहर पुलिस फोर्स तैनात

अपर्णा यादव के घर का गेट अभी बंद है। बाहर पुलिस फोर्स तैनात है। समर्थक और चाहने वाले जुट रहे हैं।

03:01 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अंतिम यात्रा के लिए डीसीएम वाहन तैयार

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा 11 बजे निकाली जाएगी। कल से ही लोगों का घर पर पहुंचना जारी है। आज भी कई जिलों से उनके चाहने वाले पहुंच रहे हैं। घर के बाहर अंतिम यात्रा के लिए डीसीएम वाहन फूलों से सजाकर तैयार कर दिया गया है।

02:46 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

प्रतीक की बॉडी पर चोट के 6 निशान मिले

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में प्रतीक की छाती, दाएं हाथ, कोहनी से कलाई तक और बाएं हाथ की कलाई से ऊपर 6 चोटों के निशान मिले हैं। इनमें 3 चोटें 7 दिन पुरानी और 3 एक दिन पुरानी थीं। डॉक्टरों के मुताबिक, बीमारी की वजह से बाएं पैर के अंगूठे का नाखून नीला था।

02:46 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट- कार्डिएक अरेस्ट से जान गई

लखनऊ मेडिकल कॉलेज ने प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बुधवार शाम जारी की। डॉक्टरों के मुताबिक, फेफड़ों में बड़ी मात्रा में खून के थक्के जम गए थे। इसी वजह से हार्ट और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे मौत हुई।

हार्ट और फेफड़ों से मिले खून के थक्कों के नमूनों को आगे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। शरीर के अंदरूनी अंगों को भी केमिकल जांच के लिए प्रीजर्व किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, प्रतीक पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म, हाईपर टेंशन, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से पीड़ित थे। (पूरी रिपोर्टर पढ़िए)

02:41 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा बोले- प्रतीक यादव की मौत संदिग्ध, हाईकोर्ट के पूर्व जज जांच करें

समाजवादी पार्टी नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की आज आकस्मिक और असमायिक मृत्यु हो गई। इससे हम लोग बहुत आहत हैं। जब प्रतीक यादव को अस्पताल में लाया गया था, उससे पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें देख कर मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत संदिग्ध अवस्था में हुई। उनके शरीर पर चोट के निशान थे और उनके शरीर में जहर की मात्रा थी। इसलिए उनका पोस्टमार्टम करवाया गया। किसी सामान्य मृत्यु पर पोस्टमार्टम नहीं होता है। संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के कारण उनका पोस्टमार्टम करवाया गया।

हमने मांग की है कि उनके मौत के कारणों की जांच करवाई जाए, उनकी मौत सामान्य नहीं है। हम लोगों ने मांग की है कि हाई कोर्ट के किसी पूर्व न्यायाधीश से प्रतीक यादव की मौत की जांच करवाई जाए।

02:41 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

14 साल पहले अपर्णा से की थी लव-मैरिज

प्रतीक ने अपर्णा यादव से 14 साल पहले लव-मैरिज की थी। दोनों की दोस्ती 2001 में शुरू हुई थी। दोनों की एक बर्थडे पार्टी में मुलाकात हुई, फिर ई-मेल एक्सचेंज के जरिए बातचीत शुरू हुई। 4 दिसंबर, 2011 को दोनों ने सैफई (इटावा) में धूमधाम से शादी की। इस हाई-प्रोफाइल शादी में अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े लोग शामिल हुए थे। दोनों की दो बेटियां हैं।

02:40 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

तलाक का ऐलान कर चौंका दिया था, 9 दिन बाद सुलह हुई

यह तस्वीर इसी साल 21 फरवरी की है। प्रतीक-अपर्णा, दोनों बेटियों के साथ नजर आए थे।

यह तस्वीर इसी साल 21 फरवरी की है। प्रतीक-अपर्णा, दोनों बेटियों के साथ नजर आए थे।

प्रतीक यादव ने 19 जनवरी को अचानक पत्नी अपर्णा तलाक लेने का ऐलान कर दिया था। कहा था- अपर्णा ने मेरी जिंदगी नरक बना दी। हालांकि, 9 दिन बाद दोनों में सुलह हो गई थी।

इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- ‘All is Good यानी सब अच्छा है। चैंपियन वो होते हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। हम चैंपियंस का परिवार हैं।

21 फरवरी को प्रतीक-अपर्णा साथ नजर आए थे। दोनों ने बेटी का बर्थडे मनाया था। पार्टी में पूर्व यूपी BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री दिनेश सिंह, मंत्री दानिश आजाद और राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह समेत भाजपा के कई नेता शामिल हुए थे।

02:35 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक की आखिरी रात की कहानी

प्रतीक यादव की तबीयत जब खराब हुई, उस समय पत्नी अपर्णा असम में थीं। घर में सिर्फ प्रतीक और दोनों बेटियां थीं। हालांकि, अपर्णा को जैसे ही पति की तबीयत खराब होने के बारे में पता चला, वह रातभर घरवालों के टच में रहीं।

उन्होंने पति की मदद के लिए एक ज्योतिषी से भी फोन पर बात की थी। प्रतीक की तबीयत कब बिगड़ी? आखिरी रात ऐसा क्या हुआ? उस समय घर में कौन-कौन मौजूद था? पढ़िए एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…

02:34 AM14 मई 2026

  • कॉपी लिंक

लग्जरी कार और बॉडी बिल्डिंग के शौकीन थे प्रतीक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। महज 38 साल की उम्र में उनकी मौत की खबर से लोग हैरान हैं। प्रतीक की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। यादव परिवार से होने के बावजूद प्रतीक को राजनीति पसंद नहीं थी। वह कभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर नहीं आते थे। न ही मीडिया में कभी कोई बयान देते थे। वह अपनी कहानी सिर्फ सोशल मीडिया से बयां करते थे। पढ़ें पूरी खबर

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here