Shardiya Navratri 2025 Day 1 Live updates: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. नवरात्रि पर पूरे 9 दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. आज पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री को हिमालय की पुत्री माना जाता है. इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हुआ है. आज नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ माता रानी का आह्वान करते हैं. उसके बाद मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. महानवमी 1 अक्टूबर को और विजयादशमी 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा. जानिए यहां आज प्रथम दिन नवरात्रि पर मां शैलपुत्री की पूजा से संबंधित सभी ताजा अपडेट्स…
September 22, 2025 13:01 IST
शारदीय नवरात्रि 2025 किस दिन क्या?
22 सितम्बर 2025 – प्रतिपदा (शैलपुत्री पूजा)
23 सितम्बर – द्वितीया (ब्रह्मचारिणी पूजा)
24 सितम्बर – तृतीया (चन्द्रघण्टा पूजा)
26 सितम्बर– चतुर्थी (कूष्माण्डा पूजा)
27 सितम्बर– पञ्चमी (स्कन्दमाता पूजा)
28 सितम्बर– महाषष्ठी (कात्यायनी पूजा)
29 सितम्बर– महासप्तमी (कालरात्रि पूजा)
30 सितम्बर– महाअष्टमी (महागौरी पूजा)
1 अक्टूबर 2025 – महानवमी (सिद्धिदात्री पूजा)
2 अक्टूबर 2025 – विजयादशमी
September 22, 2025 12:06 IST
पूजा के समय मां शैलपुत्री के इस मंत्र का करें जाप
वन्दे वांछितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखरम्,
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्।
पूणेन्दु निभां गौरी मूलाधार स्थितां प्रथम दुर्गा त्रिनेत्राम्।
पटाम्बर परिधानां रत्नाकिरीटा नामालंकार भूषिता।
प्रफुल्ल वंदना पल्लवाधरां कातंकपोलां तुंग कुचाम्,
कमनीयां लावण्यां स्नेमुखी क्षीणमध्यां नितम्बनीम्।
या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:,
ओम् शं शैलपुत्री देव्यै: नम:।
September 22, 2025 11:57 IST
सीएम भजनलाल शर्मा पत्नी संग जयपुर में मां राज राजेश्वरी मंदिर में की पूजा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी पत्नी गीता शर्मा ने शारदीय नवरात्रि पर जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर मां राज राजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की.
September 22, 2025 11:42 IST
Maa Shailputri Aarti: मां शैलपुत्री की आरती
शैलपुत्री मां बैल सवार। करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी
पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।
सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।
घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।
September 22, 2025 11:22 IST
मां शैलपुत्री के पसंदीदा रंग
सफेद रंग मां शैलपुत्री का प्रिय रंग है. यह शांति और सौम्यता का प्रतीक है.
पीले रंग को भी मां शैलपुत्री का पसंदीदा बताया जाता है. ये रंग उल्लास और प्रसन्नता का प्रतीक है.
कुछ स्रोतों के अनुसार, मां शैलपुत्री का प्रिय रंग नारंगी भी है, जो स्फूर्ति और सकारात्मकता से जुड़ा है.
September 22, 2025 11:17 IST
गृह मंत्री अमित शाह ने दी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं
सभी को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. मां भगवती की आराधना और शक्ति संचय का यह महापर्व आप सभी के जीवन में अनंत खुशियां लाएं. मां दुर्गा से सभी के कल्याण की कामना करता हूं.
सभी को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ भगवती की आराधना और शक्ति संचय का यह महापर्व आप सभी के जीवन में अनंत खुशियाँ लाए। माँ दुर्गा से सभी के कल्याण की कामना करता हूँ।
जय माता दी! pic.twitter.com/2ZXSeDGDH0
— Amit Shah (@AmitShah) September 22, 2025
September 22, 2025 10:55 IST
नवरात्रि में ये कार्य करना है वर्जित
शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों कुछ कार्यों को करने से मनाही होती है. दाढ़ी बनवाना, नाखून काटना, बाल कटवाना आदि अशुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि ये काम करने से माता रानी नाराज हो सकती हैं. कलश स्थापना और अखंड ज्योति जलाने के बाद घर को कभी खाली या सूना नहीं छोड़ना चाहिए. हर समय कोई ना कोई एक व्यक्ति का घर में रहना जरूरी होता है
September 22, 2025 10:34 IST
दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में माता रानी के दर्शन करते श्रद्धालु
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए.
September 22, 2025 10:31 IST
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल डिजाइन की थीम ‘बंगाल मेरी मातृभाषा है’
पश्चिम बंगाल, दक्षिण कोलकाता अशोक नगर संघ ने इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल को ‘बांग्ला, आमार मां आर भाषा’ थीम पर डिजाइन किया है, जिसका अर्थ है ‘बंगाल मेरी मातृभाषा है’.
#WATCH | West Bengal | South Kolkata Ashok Nagar Sangha have designed this year’s Durga Puja pandal with the theme ‘Bangla, Amar Maa ar Bhasha’, meaning ‘Bengal is my Mother’s Language’. (21.09) pic.twitter.com/v5ffjF5KCD
— ANI (@ANI) September 21, 2025
September 22, 2025 10:08 IST
क्या है अखंड ज्योति का महत्व?
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, यदि आप नवरात्रि का पूजा करते हैं तो इस दौरान अखंड ज्योति जलाने से घर की सुख-शांति बनी रहती है. सुख-समृद्धि का वास होता है. मां दुर्गा की कृपा आपको हमेशा प्राप्त होगी. अखंड ज्योति से निकलने वाले प्रकाश से परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहे, इसका आशीर्वाद प्राप्त होता है.दुश्मनों का नाश होता है. घर से नकारात्मक ऊर्जा, वास्तु दोषों को दूर करता है.
September 22, 2025 09:45 IST
आज ऐसे करें पूजा विधि
पूजा करने के लिए चौकी पर माता रानी की मूर्ति स्थापित करें.
देवी को चुन्नी, नए वस्त्र और श्रृंगार के सामान अर्पित करें.
रोली, अक्षत से मां शैलपुत्री को टीका लगाएं. उनकी मूर्ति के समक्ष धूप-दीपक जलाएं.
फूलों की माला पहनाएं. जल भरकर कलश स्थापित करें. नारियल उसके ऊपर रखें.
इसके बाद जौ बोएं. मां शैलपुत्री के मंत्र जपें. सप्तशती का पाठ करें. आरती करें.
भूल-चूक, गलतियों की माफी मांग कर माता रानी का आशीर्वाद लें.
September 22, 2025 09:29 IST
छतरपुर के श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु
आज से शारदीय नवरात्रि का 9 दिनों तक चलने वाला त्योहार शुरू होने पर माता रानी के भक्त दिल्ली के छतरपुर के श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करते नजर आए.
September 22, 2025 09:11 IST
मां शैलपुत्री को लगाएं ये भोग
आप आज नवरात्रि के प्रथम दिन जब मां शैलपुत्री की पूजा करें तो उन्हें उनके प्रिय भोग जरूर चढ़ाएं. इसमें गाय के दूध, घी से बनी चीजें जैसे रबड़ी, खीर, सफेद बर्फी, ड्राई फ्रूट्स से बने लड्डू, कद्दू का हलवा आदि शामिल है. इससे आपके घर में सुख-समृद्धि, शांति, खुशियां आएंगी. सभी कष्ट, दुख दूर होंगे.
September 22, 2025 09:05 IST
नवरात्रि की पहली रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य मुहूर्त: 06:18 बजे से 07:47 बजे तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 10:45 बजे से 12:14 बजे तक
शुभ-उत्तम मुहूर्त: 01:43 ए एम से 03:12 ए एम, सितम्बर 23 तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 03:12 ए एम से 04:41 ए एम, सितम्बर 23 तक
चर-सामान्य मुहूर्त: 04:41 ए एम से 06:10 ए एम, सितम्बर 23 तक
September 22, 2025 09:02 IST
पूजा के समय मां शैलपुत्री के इस मंत्र का करें जाप
आज मां शैलपुत्री की पूजा करते समय पुष्प, अक्षत अर्पित करें. दीप और धूप जलाएं. मां शैलपुत्री की आरती करें. मां शैलपुत्री के मंत्र “ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः” का जाप करें.
September 22, 2025 08:45 IST
उज्जैन के हरसिद्धि मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन पूजा के लिए उमड़ी भीड़
मध्य प्रदेश में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सुबह की पूजा के लिए उज्जैन के हरसिद्धि मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए.
September 22, 2025 08:43 IST
वाराणसी के अष्टभुजी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
वाराणसी में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अष्टभुजी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. आज मां दुर्गा के दर्शन पाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.
September 22, 2025 08:37 IST
PM मोदी ने कहा, हर किसी का जीवन सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण रहे
नवरात्रि में आज मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना का दिन है। मेरी कामना है कि माता के स्नेह और आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण रहे।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 22, 2025
September 22, 2025 08:35 IST
पीएम मोदी ने दी नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं
आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। जय माता दी!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 22, 2025
September 22, 2025 08:26 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
आज शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक ट्वीट भी किया है. पीएम मोदी ने लिखा, “यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई शक्ति लेकर आए”.