8.6 C
London
Sunday, February 15, 2026
Home Interviews and Features आनिंदा बसु को “एंटरप्रिन्योर ऑफ द ईयर 2019” का पुरस्कार

आनिंदा बसु को “एंटरप्रिन्योर ऑफ द ईयर 2019” का पुरस्कार

0
281

महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री महादेव राव जानकर ने राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कई उद्योगपतियों को “इंडिया ग्रेट एंटरप्रिन्योर अवाडर्स 2019” से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी देश की अर्थव्यवस्था की बुनियाद कारोबारी होते हैं, जो रोजगार का सृजन करने में मदद करते हैं। गुरुग्राम स्थित गुड़गांव इंडस्ट्रियल असोसिएशन हाउस (जीआईए) में आयोजित “इंडिया ग्रेट एंटरप्रिन्योर अवाडर्स 2019” में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री महादेव राव जानकर ने एलकेमी टेकसोल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ग्रुप सीईओ श्री अनिंदा बासु को “एंटरप्रिन्योर ऑफ द ईयर (आईटी सेक्टर) 2019” का पुरस्कार प्रदान किया।

आनिंदा बसु की कंपनी को कई बड़ी कंपनियों के बेस्ट टेक्नोलॉजी पार्टनर के रूप में मान्यता मिली है, जिसमें विदेश की कई कंपनियां शामिल हैं। उनकी कंपनी एलकेमी टेकसोल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड तेजी से बढ़ती हुई आईटी सोल्यूशन और सर्विसेज कंपनी में से एक है। कंपनी के 2500 से ज्यादा सहयोगी हैं और यह दिन पर दिन बढ़ रही है। कंपनी की शाखाएं भारत में बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, पुणे, एनसीआर के साथ ग्लोबल लेवल पर अमेरिका और मध्यपूर्व एशिया में है।

एलकेमी टेकसोल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ग्रुप सीईओ श्री अनिंदा बासु ने प्रतिष्ठित एंटरप्रिन्योर अवार्ड 2019 प्राप्त करने के बाद कहा, “इंडस्ट्रीज देश की खुशहाली की बुनियाद है। आज इस पुरस्कार ने मुझे देश की समृद्धि के लिए और लगन एवं प्रतिबद्धता से काम करने के लिए प्रेरित किया है। हम अपनी साझीदार कंपनियों को क्लाउड, ऑटोमेशन, एआई, डिजिटल, आईओटी और इंजीनियरिंग सर्विसेज में सफलता दिलाने की दिशा में काम कर रहे हैं। मौजूदा तौर पर क्लाइंट्स से हमारा जुड़ाव तीन प्रमुख क्षेत्रों, आईटी इंफ्रा मैनेज्ड सर्विसेज , इंजीनियरिंग सर्विसेज और आईटी सर्विसेज में है। हमारी कंपनी ने भारत और ग्लोबल मार्केट (अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात) में विकास की दिशा में नए कीर्तिमान बनाए हैं। अब हमारी नजर यूरोप और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर है।“

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री महादेव राव ने उद्योगपति जे. एन. मंगला, दीपक सैनी, जी.पी. गुप्ता, कर्नल राज सिंगला, ए. के. कोहली और परवीन यादव को भी सम्मानित किया।

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here