7.8 C
London
Monday, March 16, 2026
Home Interviews and Features हाईटेक पाइप्स को टॉप परफॉर्मर पुरस्कार

हाईटेक पाइप्स को टॉप परफॉर्मर पुरस्कार

0
339

वित्त वर्ष 2018-19 में अखिल भारतीय स्तर पर हॉट रोल्ड कॉयल्स के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में एक होने पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने हाईटेक पाइप्स को टॉप परफॉर्मर पुरस्कार प्रदान किया।

स्टील कंपनी सेल के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी की ओर से हाईटेक पाइप्स को ‘टॉप परफॉर्मर’ का पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर चौधरी ने कहा, “सेल को हाईटेक के साथ अपनी साझेदारी पर गर्व है। दोनों संगठनों के संबंध विश्वास, पारदर्शिता और समृद्धि की बुनियाद पर निर्मित हुए हैं।”

हाईटेक पाइप्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार बंसल ने कहा, “भारत में सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी सेल से सम्मानित होकर कंपनी बेहद खुश है। हम नवीनतम टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर, लगातार अपने प्रॉडक्ट्स में इनोवेशन कर और उपभोक्ता पर केंद्रित नजरिए का इस्तेमाल कर उत्पाद निर्मित कर रहे हैं।”

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here