24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Home Interviews and Features 26 मार्च को विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओ की...

26 मार्च को विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओ की बैठक

0
483

26 मार्च 2019 को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया पे ‘नेशनल ह्यूमन वेलफेयर कॉउन्सिल’ द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर युवा संवाद का आयोजन किया जा रहा है | इस आयोजन में सऊदी अरेबिया, दुबई व देश के विभिन्न राज्यो से युवा एकत्रित हो रहे हैं।

संस्था के अध्यक्ष गुंजन मेहता जी ने बताया कि “ इस संवाद कार्यक्रम में भिन्न- भिन्न क्षेत्रो पर काम कर रहे युवा देश में फैली सामाजिक बुराइयों को एकजुट होकर उससे निपटने के विषय पर चर्चा करेंगे | कार्यक्रम में शिक्षा,स्वास्थ्य व आजकल युवाओ के जीवन में असफल होकर आत्महत्या कर लेते है, ऐसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी जिससे भ्रमित व भविष्य को लेकर परेशान युवाओ को जीने की एक नई राह मिले।।कार्यक्रम में राष्ट्र सेवा में समर्पित कुछ युवाओ को यूथ आइकन ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित भी किया जाएगा।”

विशिष्ठ अतिथि के रूप में सम्मिलित हो रहे राम कुमार पाल ने कहा की ‘युवा ही देश का भविष्य है हमें देश के भीतर छुपे देश के बुराइयों को मिलकर दूर करना है,

मुख्य अतिथि के रूप में सु .केम. सोलर के सी.इ.ओ. आशीष अग्रवाल जी मुख्य रूप से उपस्थित होंगे |

गुंजन मेहता ने बताया उनकी संस्था पिछले 1 वर्ष में इस तरह से कई सभाएं आयोजित कर सैकड़ो युवाओ व दिव्यंगों को बेहतर जीवन की ओर अग्रसर कर चुके हैं। इस कार्यक्रम पे डॉ. परमेश्वर अरोड़ा जी उपस्थित होंगे जो आयुर्वेद में गोल्ड मेडेलिस्ट है वो हमें जल ग्रहण के तरीके पे उजागर करेंगे /

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here