0
17
  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Uttarakhand Cloudburst | Himachal Kashmir UP Rajasthan Delhi MP Kerala Alert

नई दिल्ली/भोपाल/देहरादून/12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में दो दिन में दूसरी बार बादल फटा है। 17 सितंबर की रात चमोली जिले के नंदानगर घाट में बादल फटा। यहां कुंटरी लंगाफली वार्ड में छह घर मलबे में दब गए। 14 लोग लापता हैं और 20 लोग घायल हैं। अब तक 2 लोग रेस्क्यू किए गए।

इससे पहले 16 सितंबर को देहरादून में बादल फटा था। देहरादून से मसूरी का 35 किलोमीटर का रास्ता कई जगह क्षतिग्रस्त है। इसके कारण मसूरी में 2500 टूरिस्ट्स लगातार तीसरे दिन फंसे हुए हैं।

हिमाचल में इस सीजन बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ से अब तक 419 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने दोनों ही राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को अगले 48 घंटे हाई अलर्ट पर रखा है।

देश में इस साल 24 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचा था। देश में अब तक (17 सितंबर) सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 3 राज्यों राजस्थान (पश्चिम), पंजाब और हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू भी हो चुकी है, लेकिन इसके जाते-जाते भी देश के 7 राज्यों में तेज बारिश की संभवना है।

मौसम विभाग और ग्लोबल फोरकास्ट सिस्टम (GFS) के मुताबिक, सितंबर के आखिरी कुछ दिन और अक्टूबर की शुरुआत तक एक बड़े कम दबाव के क्षेत्र के साथ जबरदस्त बारिश के आसार हैं।

25-26 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बड़ा मानसूनी सिस्टम लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इससे पूर्वी-पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छग, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2-3 दिन तेज बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 3 इंच तक पानी गिर सकता है।

चमोली के नंदानगर की 3 तस्वीरें…

बादल फटने के कारण नंदानगर घाट इलाके के 6 मकानों में मलबा और पानी भर गया।

बादल फटने के कारण नंदानगर घाट इलाके के 6 मकानों में मलबा और पानी भर गया।

नंदानगर घाट में बादल फटने के बाद रास्ता कट गया।

नंदानगर घाट में बादल फटने के बाद रास्ता कट गया।

घरों में कई फीट तक मलबा भरा है, यहां पर 7 लोग लापता हैं।

घरों में कई फीट तक मलबा भरा है, यहां पर 7 लोग लापता हैं।

नंदानगर में बादल फटने के बाद पूरे इलाके में मलबा जमा हो गया। घरों में भी मलबा भर गया।

नंदानगर में बादल फटने के बाद पूरे इलाके में मलबा जमा हो गया। घरों में भी मलबा भर गया।

नंदानगर में घरों के नीचे से बहता पानी, कई घरों को नुकसान भी हुआ है।

नंदानगर में घरों के नीचे से बहता पानी, कई घरों को नुकसान भी हुआ है।

मैप से जानें राज्यों में बारिश का हाल…

देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

12:17 PM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई

11:55 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी के शाकंभरी देवी मंदिर के पास नदी पर बना अस्थाई लोहे का पुल बहा

मिर्जापुर के सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में सैलाब आ गया। श्रद्धालुओं के लिए यहां लोहे का अस्थाई पुल बनाया गया था, जो तेज बहाव में ढह गया। कई जगहों पर पानी के चलते स्कूली बच्चों को वापस घर लौटना पड़ा। श्रद्धालुओं को नदी पार करने की हिदायत दी गई है।

11:48 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के विष्णुपुरी डैम से छोड़ा गया पानी, नांदेड़ शहर में पानी भरा

विष्णुपुरी डैम से 1.80 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नांदेड शहर और आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे पंचवटीनगर के वसारनी से आपदा प्रबंधन सेल और फायर ब्रिगेड ने दो वरिष्ठ नागरिक सहित छह व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला। प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों के नागरिकों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

10:44 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज 18, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिनों तक और असम और मेघालय में 22 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

09:53 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने लैडस्लाइड का वीडियो शेयर किया

09:50 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल में बारिश बाढ़ से 4596 करोड़ की संपत्ति का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ से जुड़ी अलग अलग घटनाओं की वजह से सार्वजनिक संपत्ति को अब तक करीब 4596 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें सबसे ज़्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। वहीं, 1500 से अधिक पक्के और 3800 से ज्यादा कच्चे मकान या तो आंशिक रूप से टूट गए या पूरी तरह ढह गए।

09:38 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: राज्य में 28% कम बारिश

बिहार में इस मानसून सीजन 906mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 650mm बारिश हुई है।लगभग 28% कम बारिश हुई है।

08:18 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना के बालकमपेट में बाइक सवार बाढ़ में डूबा, मौत

हैदराबाद के एसआर नगर पुलिस स्टेशन इलाके में बालकमपेट फुटओवर ब्रिज पर आए बाढ़ के पानी में डूबने से एक 26 साल के बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शरीफुद्दीन अपनी बाइक से बेगमपेट से मुशीराबाद जा रहा था, लेकिन बुधवार रात 10.30 बजे वह ब्रिज पर बाढ़ के पानी में डूब गया।

07:49 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू, खराब मौसम के चलते रुकी थी

माता वैष्णो देवी की यात्रा गुरुवार सुबह फिर से शुरू हो गई है, जिसे खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। इससे पहले त्रिकुटा पहाड़ियों में भूस्खलन और भारी बारिश के चलते यात्रा 22 दिनों तक रुकी रही थी।

यात्रा बुधवार को फिर शुरू हुई थी, लेकिन शाम को मौसम खराब होने के कारण इसे फिर से रोक दिया गया। अब मौसम में सुधार होने के बाद, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने यात्रा को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी।

06:14 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

चमोली में दो महिलाओं, एक बच्चे को बचाया, मलबे में 10 लोग दबे

04:45 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: किन्नौर में निगुलसरी के पास लैंडस्लाइड

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसरी के पास 6 दिन पहले लैंडस्लाइड हुआ था। यहां रास्त ब्लॉक हो गया था। तब से उसे खोलने की कोशिश जारी है, मलबा हटाया जा रहा है। नेशनल हाईवे-5 अथॉरिटी की टीम रास्ता खोलने में जुटी है। वाहनों को धीरे-धीरे यहां निकाला जा रहा है।

04:32 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी: झांसी मेडिकल कॉलेज के OT ब्लॉक में घुसा सांप, VIDEO

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के OT ब्लॉक में 7 फीट लंबा सांप घुस गया। बुधवार को एक कर्मचारी सफाई करने पहुंचा तो सांप को देखकर घबरा गया। वो चिल्लाते हुए बाहर भागा। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भीड़ लग गई। किसी ने रूम के अंदर जाने की जहमत नहीं उठाई। इसके बाद एक सपेरे को बुलाया गया। 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सपेरे ने सांप को पकड़ा।

03:53 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तरांखड: नन्दानगर की दो तस्वीरें, लापता की लिस्ट सामने आई

03:44 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: राज्य में अब तक 7% ज्यादा बारिश

मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में औसत 1084.58mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य कोटे से 177.8mm ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ की एक्टिविटी से कुछ जिलों में बारिश का दौर बन रहा है। अगले 24 घंटे में नया सिस्टम एक्टिव होने के बाद फिर से पानी गिरेगा। पूरी खबर पढ़ें…

03:39 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, बाकी हिस्सों पर ब्रेक

छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। इसमें गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोरबा, जशपुर और रायगढ़ जिले शामिल हैं। प्रदेश में अब तक 1055.8mm बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

03:29 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक: यादगिर में तेज बारिश से फसलें खराब

03:23 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: शिमला रिज पर छाई धुंध

03:20 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: राज्य में 39% ज्यादा बारिश

हरियाणा में 17 सितंबर तक औसतन 407mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 565.6mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 39% ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1089.1mm दर्ज की गई, सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6mm में हुई। इस सीजन में अंबाला, करनाल और पंचकूला को छोड़कर बाकी सभी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

03:05 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

UP: लखनऊ में 7 साल का बच्चा नाले में बहा

लखनऊ में बुधवार शाम 7 साल का बच्चा नाले में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। बच्चे की तलाश जारी है। बच्चे की पहचान हुसैनगंज किला चौकी के रहने वाले वीरू (7) के तौर पर हुई।

02:46 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: 41 जिलों में अलर्ट, 24 घंटे में 71% ज्यादा बारिश

यूपी के 41 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। आज-कल दो दिन मानसून एक्टिव रहने का अनुमान है, फिर धीरे-धीरे मानसून कमजोर पड़ेगा। पिछले तीन दिन से पूर्वी यूपी में बारिश जारी है। बुधवार शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में 8.5 मिमी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

01:57 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा में आज 15 जिलों में बारिश होने का अलर्ट है। बारिश-बाढ़ से प्रदेश में अब तक 21 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 17 सितंबर तक औसतन 407mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 565.6mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 39% ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ें…

01:53 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: आज 37 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

बिहार के सभी जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी है। पटना में सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन ऐसे ही बारिश जारी रहेगी। सबसे ज्यादा उत्तर बिहार के जिले प्रभावित रहेंगे। तापमान 2°C-3°C तक गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

01:47 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

कल कैसा रहेगा मौसम…

01:47 AM18 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में जाने बारिश का हाल…