UP Weather Today: छई-छपाक, छप-छप… बारिश होगी धायं-धायं, हवा चलेगी साएं-साएं, यूपी में बदला मौसम
Last Updated:
UP Weather Today: मंगलवार को प्रदेश के राजधानी लखनऊ में मौसम साफ होगा. यहां धूप खिली रहेगी और आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही भी दिखेगी. हालांकि आज यहां तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
यूपी में फिर बरसेंगे मेघवाराणसी: उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है और इसका संकेत मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बता दिया है. आईएमडी के मुताबिक चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को राहत मिलने वाली है. क्योंकि सूबे में एक बार फिर बारिश का मीटर चालू होने वाला है. आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक 9 सितंबर को प्रदेश के आसमान में काले घने बादलों का डेरा फिर से जमने वाला है. कुछ घंटों में प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा. आईएमडी के अनुसार कई जिलों में बारिश होने वाली है, जिसके चलते अधिकतम तापमान में भी कमी नजर आएगी.
लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक,मंगलवार (9 सितंबर) को पूर्वी यूपी के कई जिलों में बादलों के गड़गड़ाहट के बीच बारिश होगी.इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. पूर्वानुमान है कि आज वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और गोंडा में गरज चमक के साथ मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है.
लखनऊ-नोएडा में साफ होगा मौसम
मंगलवार को प्रदेश के राजधानी लखनऊ में मौसम साफ होगा. यहां धूप खिली रहेगी और आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही भी दिखेगी. हालांकि आज यहां तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. वहीं बात नोएडा की करें तो आज वहां भी लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहेंगे. इसके अलावा गाजियाबाद और मेरठ, आगरा, अलीगढ़ में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है.
पूर्वी और मध्य यूपी में गिरेगा तापमान
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 24 घण्टे में पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में मौसम यूटर्न लेगा जिसके कारण यहां अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आ सकती है. वहीं अगले 24 घण्टे में पश्चिमी यूपी में लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा. इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आएगा. हालांकि दोनों ही संभाग में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव के संकेत नहीं दिख रहे हैं.
11 सितंबर से बढ़ेगी रफ्तार
बताते चलें कि यूपी में अगले 3 से 4 दिनों तक रूक रूक कर बारिश का ये सिलसिला जारी रहेगा. 11 सितंबर से मॉनसूनी बादलों की रफ्तार और बढ़ेगी फिर यूपी के दोनों ही संभाग में अच्छी बारिश होगी.
About the Author
Prashant Rai
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…
और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
