Site icon Webnewswire

Work Boycott: दिल्ली की सभी जिला अदालतों में वकील आज करेंगे कार्य बहिष्कार, इस बात से खफा हैं अधिवक्ता

Work Boycott: दिल्ली की सभी जिला अदालतों में वकील आज करेंगे कार्य बहिष्कार, इस बात से खफा हैं अधिवक्ता thumbnail

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

Published by: दुष्यंत शर्मा

Updated Mon, 18 May 2026 06:05 AM IST

यह फैसला ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशंस ऑफ दिल्ली की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लिया गया। कमेटी के अनुसार, रोहिणी कोर्ट के जिला न्यायाधीश राकेश कुमार के व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। 

रोहिणी कोर्ट
– फोटो : rohini.dcourts.gov.in/

विस्तार

दिल्ली की सभी जिला अदालतों के वकीलों ने सोमवार को न्यायिक कार्य से दूर रहने का निर्णय लिया है। यह फैसला ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशंस ऑफ दिल्ली की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लिया गया। कमेटी के अनुसार, रोहिणी कोर्ट के जिला न्यायाधीश राकेश कुमार के व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। 

कमेटी का आरोप है कि अदालत की कार्यवाही के दौरान एक अधिवक्ता से न्यायिक अधिकारी का व्यवहार आपत्तिजनक और अनुचित था। संबंधित अधिवक्ता रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें जिला न्यायाधीश राकेश कुमार के तत्काल तबादले की मांग भी शामिल है। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Exit mobile version