9.3 C
London
Saturday, February 7, 2026
Home Business उत्तराखंड में मौसम विभाग की पल-पल परीक्षा ले रहे मेघ…आज नचाएंगे ये...

उत्तराखंड में मौसम विभाग की पल-पल परीक्षा ले रहे मेघ…आज नचाएंगे ये नाच

0
164

Last Updated:

Uttarakhand Weather Today : उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट भेजा है. पर्वतीय जिलों में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं. मैदानी जिलों में बादल छाए रहेंगे. जानिए अपने जिले का हाल.

उत्तराखंड में मौसम विभाग की पल-पल परीक्षा ले रहे मेघ...आज नचाएंगे ये नाचउत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना (सांकेतिक तस्वीर)

देहरादून. पिछले कुछ दिनों से मौसम भले ही शांत बना हुआ है, लेकिन हर दिन मौसम विभाग की चेतावनी लोगों की चिंता बढ़ा देती है. जहां एक तरफ IMD उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करता है. मौसम कई बार चेतावनी को ठेंगा दिखा देखा देता है. सोमवार को कुछ ऐसा ही हुआ. मौसम विभाग ने देहरादून के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी थी, लेकिन सुबह भले ही आसमान बादलों से घिरा रहा लेकिन दिन चढ़ते ही सूरज की किरणों ने अपनी रोशनी बढ़ा दी. आलम ये रहा कि शाम तक मौसम साफ बना रहा. हालांकि एक-दो दौर की छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली. आइए, जानते हैं आज मौसम कैसा रहेगा.

इन जिलों में इसके आसार

मौसम विभाग ने हर दिन की तरह आज यानी मंगलवार (9 सितंबर) के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, आज प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि पर्वतीय जिले (उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी) के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं. इसके कई जगहों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती हैं.

यहां गर्जन, वहां बिजली

मौसम विभाग ने मैदानी जिले (हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर) के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि यहां बारिश से ज्यादा बादलों की तेज गड़गड़ाहट, बिजली चमकने की संभावना जताई गई है. सोमवार रात होते ही आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट ने चिंता बढ़ा दी. पिछले कुछ दिनों से मौसम शांत बना हुआ है. लेकिन आज मौसम विभाग ने देहरादून में आंशिक बादल के आसार जताए हैं. जिले में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की बात कही गई है. आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सिय रहने की संभावना है.

अलर्ट को हल्के में लेना पड़ेगा भारी 

उत्तराखंड का मौसम इन दिनों लोगों को असमंजस की स्थिति में डाल रहा है. जहां एक ओर मौसम विभाग लगातार येलो अलर्ट जारी कर जनता को सतर्क कर रहा है. कई बार आसमान साफ निकल आता है और चेतावनी धरी रह जाती है. बावजूद इसके, पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को हल्के में नहीं लिया जा सकता. मैदानी जिलों में भी गर्जन और बादलों की गड़गड़ाहट चिंता बढ़ा रही है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहना जरूरी है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…

और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Location :

Dehradun,Uttarakhand

First Published :

September 09, 2025, 02:01 IST

homeuttarakhand

उत्तराखंड में मौसम विभाग की पल-पल परीक्षा ले रहे मेघ…आज नचाएंगे ये नाच

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here